Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -एक दिन

एक दिन, दिन के उजाले की तरह तू आया मेरी ज़िंदगी में ..
तेरे आने से बदलने लगी मेरी ज़िंदगी
तेरी मुस्कुराहट से जीने लगी मेरी ज़िंदगी.

तूने हँसना सिखाया तो तेरी वजह से कभी रोना भी आया
तूने कभी एक दोस्त की तरह मुझे समझाया तो कभी मुझे सहलाया

जब अपनों ने साथ छोड़ दिया
तो पराया होकर तूने साथ निभाया

खो सी गयी थी अपनी दुनिया में
तूने मुझे रास्ता है दिखाया
तेरे साथ ने मुझे अपने आप से है मिलाया..

Posted in I love you Hindi Poems, Miss You Love Poem

I love you Hindi Poem-प्यार

rose-3075998__340

दिन और रात तेरा इंतज़ार करते हैं

हाँ हम आज भी तुमसे प्यार करते हैं

पलकों पर तेरे सपने सजते हैं

तेरे खयाल इस दिल में बसते हैं

शहद से मीठी तुम्हारी बातें

सबसे हसीन हमारी मुलाकातें

याद आती हैं मुझे अब भी

आओ मिल जाओ मुझसे आज अभी

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -बूंद

जो बूंद गिरी तेरी ज़ुल्फ़ों से
वो प्यार बनके छा गयी
बरसी मेघों से
कुछ अरमान जगा गयी
भीगते रहे हम तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में
वो पल पल ही बरसती रही
घटा इन ज़ुल्फ़ों की छाँव को दिखाती है
लिपटकर मेरे सीने से
दिल में हलचल म़चाती हैं
अब तो अरमान है
बस तेरे प्यार की बारिश से भीग जाऊँ
कहीं दिल से लगा लूँ तेरी धड़कन को
और तेरी धड़कन में समा जाऊँ कहीं

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Miss You Love Poem

Romantic Hindi Poetry- इंतज़ार

जाने कितने दिन महीने साल गुज़रे तेरे इंतज़ार में
हाय हम तो पागल दीवाने हो गये तेरे प्यार में
रातों को नींद आती नहीं
दिन को भी नहीं है चैना
बस तेरे ही आने की उम्मीद में
राह तकते मेरे नैना
उफ ये कैसा दीवानापन है
लोग कहते हैं ये पागलपन है
पर दिल ये मेरा मानता नहीं
तुझे चाहने के सिवा ये कुछ और जानता नहीं

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her

Hindi Poem – दिल की चाहत

दिल की चाहत है तुझे चाहूं यूँ ही हमेशा
खिलती रहे तेरे लब की चांदनी बस यूँ ही
ख्वाबों में तू ही आती रहे
दिलों-जान में यूँ ही समाती रहे
बरकरार रहे तेरे सुन्दर चेहरे का ये नूर
दिल के रहे हमेशा तू करीब नज़रों से भले हो दूर

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem-तेरा प्यार

खामोश मेरे लबों पे जो गूंजे
वो एहसास है तेरा प्यार ..
रूह में तेरी याद बन के समा जाये
वो एहसास है तेरा प्यार..
पल पल मेरे दिल में खयाल बन के बिखर जाये
वो एहसास है तेरा प्यार..
मुर्झाये से मेरे चहरे पे जो हँसी बन के कुछ याद दिलाये
वो एहसास है तेरा प्यार..
जीना जिसके साथ पल पल चाहूँ
वो एहसास है तेरा प्यार..
बंद हों ये मेरी पलकें तो ख्वाब बन के जो मेरे दिल में समा जाये
वो एहसास है तेरा प्यार.

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her

Hindi love poem for her – दिल की नगरी

दिल की नगरी में अब सुबह और शाम
बस गूंजता है एक तेरा ही नाम
सोचता हूँ वो लफ्ज़ कहाँ से ढूँढ लाऊँ
जिनमें तेरी तारीफ में मैं कुछ फ़रमाऊँ
उफ तेरी अदाओं के वो जानलेवा कहर
क्या बताऊँ क्या दिलों-जान पर करता है असर
तेरे ही दीदार को तरसती हैं ये निगाहें
तुझको क्या खबर किस कदर तुझे हम चाहें

– अनुष्का सूरी