Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -खत संभाल के रखें हैं

तन्हाई में जो लिखे तुझे खत
वो खत संभाल के रखें हैं
दिल की गहराइयों की स्याही से जो लिखे तुझे खत
वो खत संभाल के रखें हैं
जो पल पल मेरा दिल धडकाते हैं
वो खत संभाल के रखें हैं
चाहा तुझे दिलो जान से जो जता न पाये
वो प्यार के जज़्बात से लिखे खत
संभाल के रखें हैं

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem-तेरे खामोश लफ्ज

तेरे खामोश लफ्ज मेरे दिल से कुछ सवाल करते हैं
तेरी आँखों के कुछ एहसास मुझसे बाते करते हैं
रहता हूँ तन्हा अकेला तेरी यादों  के साथ
पल पल तेरे दिल की धड़कन के एहसास भी
तन्हाई में मुझे छुआ करते हैं

 

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -जब भी समय की धारा बहेगी

जब भी समय की धारा बहेगी
यूं मेरे गीत हर पल गुनगुनाये जायेंगे..
प्यार के ये मेरे तराने तुझे याद आयेंगे..
रेत पे मैने लिखे हैं  जो जज़्बात
वो समय की धारा मैं बिखर न पायेंगे..
बस गूँजेंगे तेरे दिल मैं और पल पल मुस्कुरायेंगे |

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -यूं बंद मेरी पलकें

यूं बंद मेरी पलकें तेरे ही ख्वाब देखा करती हैं
यूं थमी थमी मेरी सांसे तेरी ही आहें भरती हैं
मेरी ठहरी हुई रातों के जज़बात  बन के बिखर जाओ
ख्वाबों मैं तो रोज़ आते हो
कभी सुबह की पहली किरण के साथ हकीकत का एहसास भी बन जाओ

 

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her

Love Poem For Her – दिल के अरमानों का हिसाब हो तुम

दिल के अरमानों का हिसाब हो तुम

कैसे तुमको बताऊँ कितनी लाजवाब हो तुम

देख के तुमको दिल ज़ोर से यूं धड़कता है हाय

दर लगता हैं कहीं उछल के फिसल न जाय

तुम्हारी झील सी गहरी नीली आँखें

वो तुम्हारी प्यारी प्यारी भोली बातें

याद करके आज भी तुमको मचलता है दिल

ओ मेरे ख्वाबों की मल्लिका अब आकर मुझे मिल

 

Posted in Miss You Love Poem

Hindi Love Poetry-तू कहाँ है

रात का समां है
तू कहाँ है
सूना मेरा जहां है
तू कहाँ है
तारों से सजा आसमां है
तू कहाँ है
तेरी खुश्बू भरी हवा है
तू कहाँ है
दिल का दर्द यूं बयाँ है
तू कहाँ है
आजा पास तुझसे इल्तजा है
तू कहाँ है

Posted in Happy New Year Love Poems

Happy New Year 2014

२०१३ बीत गया

Happy New Year 2014 Calendar
Happy New Year 2014 Calendar

२०१४ आ गया

है नया साल
है जोश नया
है नई उमंग
है नई तरंग
है नई सुबह
है उजाला सब जगह
इस नये साल में सोचा है कि
कर दिखायेंगे हम भी कुछ नया
करेंगे खूब मेहनत
छोड़ेंगे बुरी आदत
नए साल के पहले दिन
करते हैं ये हम एलान |
आप सब को नव वर्ष २०१४ की ढेरों शुभकामनायें|