Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -बूंद

जो बूंद गिरी तेरी ज़ुल्फ़ों से
वो प्यार बनके छा गयी
बरसी मेघों से
कुछ अरमान जगा गयी
भीगते रहे हम तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में
वो पल पल ही बरसती रही
घटा इन ज़ुल्फ़ों की छाँव को दिखाती है
लिपटकर मेरे सीने से
दिल में हलचल म़चाती हैं
अब तो अरमान है
बस तेरे प्यार की बारिश से भीग जाऊँ
कहीं दिल से लगा लूँ तेरी धड़कन को
और तेरी धड़कन में समा जाऊँ कहीं

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Love Poems for Valentines Day

Romantic Hindi Poem -दिल का मौसम

दिल लेने दिल देने का है मौसम आया Heart
देखो अब ना शर्माना प्यार का मौसम आया
चारों तरफ है छाई फूलों की मस्त बहारें
पर किसको है होश कि तुम्हें छोड़ देखें और नज़ारे
खुश्बू खुश्बू रौशन रौशन हो तुम
मेरे इस नादान दिल की धड़कन हो तुम
चलो आज लिख दें मोहब्बत की किताबों में अपना भी नाम
आशिक़ दीवानों में हो जायें हम भी बदनाम
चाहा था, चाहता हूँ, और चाहूंगा तुमको यूं ही हमेशा
करो वादा मुझसे मेरी थी, मेरी हो और मेरी रहोगी तुम हमेशा

– अनुष्का सूरी