Posted in Hindi Love Poem, Hindi poem on Holi Festival, Holi Love Poems, Romantic Holi Poem

Hindi poem on Holi Festival – इश्क़ रंग चढ़ा

s

रंगो का कोई रंग चढ़ा
इश्क़ रंग मुझे आज चढ़ा
धूप हुई गुलाबी सी
फाल्गुनी छठा में मैं घुला
रंगो का कोई रंग चढ़ा
होली के सब रंग मिले
तुझमें ही तो तो सब घुले
इश्क़ में सजा गुलाबी था
मोहबत सा रंग लाल लगा
पीला तो मुस्कान बना
हरे में तू खूब सजा
रंगो का कोई रंग चढ़ा
अभीर गुलाल से तू सज के आई
रंग कई खुशियों के लायी
खेल मेरे संग प्यार की होली
बिखरा इश्क़ का हर रंग लगा
रंगो का कोई रंग चढ़ा।संग तेरे मैं संग रंगा
खिला खिला हर रंग खिला
सारे रंग फिर छूट गए
पर इश्क़ रंग जो न मिट पाये ऐसा कोई मुझे रंग लगा
रंगो का कोई रंग चढ़ा।

~ गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him

Hindi love poem -प्यार दो

वक़्त की लहरों पे कुछ नगमें सजाता हूँ..
यादों के झरोखे से तुझको चुराता हूँ..
पल पल देखता हूँ तेरे ख्वाब ..
ख्वाबों को तेरी नज़रों में छुपाता हूँ..
आज की रात आके सिमट जाओ..
मेरे ख्वाबों से ख्वाबों को दिल की हकीकत बना दो..
रूह तक छू लो मेरी प्यास प्यार की दिल मैं बसा दो..
अगर दूर रहोगे दिल से तो मैं बिखर जाऊँगा..
बिखरने ना देना मुझको आके थाम लो
दिल मैं बसाके रूह तक प्यार दो..
रूह तक प्यार दो..

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi love poems with English translation, Short Hindi Love Poems

Short Hindi Love Poem-कैसे तुमको बताऊँ

woman-872815_960_720

कैसे तुमको बताऊँ

किस हाल में हूँ

था मैं आज़ाद पंछी

अब प्रेम जाल में हूँ

रातों की नींद

मेरी खो गयी

हाये ये ज़ालिम मोहब्बत

मुझे भी हो गयी

अब तो दिल मेरा

यही कहता है बार बार

मुझसे तू मिलजा

बस एक बार

बस एक बार

-अनुष्का सूरी

English Translation: 

How do I tell you

in what state I am

I was a free bird

now caught in a love web

I have lost my sleep at night

Oh this cruel love,

I have fallen for it

Now this heart of mine

says only this repeatedly

Please meet me

just once..

just once..

Posted in Hindi Love Poems by Readers, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem -I love you

flowerpot-2756428_960_720

ख्वाबों में सजाया है

अल्फाज़ों को चुराया है

कह दे प्यार के दो लफ्ज़ आई लव यू

इतना सा ख्वाब इन आँखों में बसाया है

दिल धड़कता हा बहुत तेजी से

जब तुम आई लव यू कहते हो

आके थाम लो मेरी धड़कन को अपने प्यार से

इतना सा एक अरमान मैने अपने दिल में बसाया है

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -एक दिन

एक दिन, दिन के उजाले की तरह तू आया मेरी ज़िंदगी में ..
तेरे आने से बदलने लगी मेरी ज़िंदगी
तेरी मुस्कुराहट से जीने लगी मेरी ज़िंदगी.

तूने हँसना सिखाया तो तेरी वजह से कभी रोना भी आया
तूने कभी एक दोस्त की तरह मुझे समझाया तो कभी मुझे सहलाया

जब अपनों ने साथ छोड़ दिया
तो पराया होकर तूने साथ निभाया

खो सी गयी थी अपनी दुनिया में
तूने मुझे रास्ता है दिखाया
तेरे साथ ने मुझे अपने आप से है मिलाया..

Posted in I love you Hindi Poems, Miss You Love Poem

I love you Hindi Poem-प्यार

rose-3075998__340

दिन और रात तेरा इंतज़ार करते हैं

हाँ हम आज भी तुमसे प्यार करते हैं

पलकों पर तेरे सपने सजते हैं

तेरे खयाल इस दिल में बसते हैं

शहद से मीठी तुम्हारी बातें

सबसे हसीन हमारी मुलाकातें

याद आती हैं मुझे अब भी

आओ मिल जाओ मुझसे आज अभी

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Miss You Love Poem, Short Hindi Love Poems

Romantic Poetry- तेरे लिये ही

indian-622358_960_720

तेरे लिये ही सजती हूँ सँवरती हूँ
होती हूँ मैं अच्छे से तैयार
कभी तो फुरसत से
मुझको भी तू ले निहार
ये मेरे माथे की बिंदिया
हाथों की मेरी चूडियाँ
तुझको पुकारती हैं सजना
आजा अब कैसी मजबूरियाँ

– अनुष्का सूरी