तन्हाई में जो लिखे तुझे खत
वो खत संभाल के रखें हैं
दिल की गहराइयों की स्याही से जो लिखे तुझे खत
वो खत संभाल के रखें हैं
जो पल पल मेरा दिल धडकाते हैं
वो खत संभाल के रखें हैं
चाहा तुझे दिलो जान से जो जता न पाये
वो प्यार के जज़्बात से लिखे खत
संभाल के रखें हैं
Tag: हिंदी प्रेम कविता
Hindi Love Poem-तेरे खामोश लफ्ज
तेरे खामोश लफ्ज मेरे दिल से कुछ सवाल करते हैं
तेरी आँखों के कुछ एहसास मुझसे बाते करते हैं
रहता हूँ तन्हा अकेला तेरी यादों के साथ
पल पल तेरे दिल की धड़कन के एहसास भी
तन्हाई में मुझे छुआ करते हैं
Hindi Love Poem -जब भी समय की धारा बहेगी
जब भी समय की धारा बहेगी
यूं मेरे गीत हर पल गुनगुनाये जायेंगे..
प्यार के ये मेरे तराने तुझे याद आयेंगे..
रेत पे मैने लिखे हैं जो जज़्बात
वो समय की धारा मैं बिखर न पायेंगे..
बस गूँजेंगे तेरे दिल मैं और पल पल मुस्कुरायेंगे |
Hindi Love Poem -यूं बंद मेरी पलकें
यूं बंद मेरी पलकें तेरे ही ख्वाब देखा करती हैं
यूं थमी थमी मेरी सांसे तेरी ही आहें भरती हैं
मेरी ठहरी हुई रातों के जज़बात बन के बिखर जाओ
ख्वाबों मैं तो रोज़ आते हो
कभी सुबह की पहली किरण के साथ हकीकत का एहसास भी बन जाओ
Love Poem For Her – दिल के अरमानों का हिसाब हो तुम
दिल के अरमानों का हिसाब हो तुम
कैसे तुमको बताऊँ कितनी लाजवाब हो तुम
देख के तुमको दिल ज़ोर से यूं धड़कता है हाय
दर लगता हैं कहीं उछल के फिसल न जाय
तुम्हारी झील सी गहरी नीली आँखें
वो तुम्हारी प्यारी प्यारी भोली बातें
याद करके आज भी तुमको मचलता है दिल
ओ मेरे ख्वाबों की मल्लिका अब आकर मुझे मिल
Hindi Love Poetry-तू कहाँ है
रात का समां है
तू कहाँ है
सूना मेरा जहां है
तू कहाँ है
तारों से सजा आसमां है
तू कहाँ है
तेरी खुश्बू भरी हवा है
तू कहाँ है
दिल का दर्द यूं बयाँ है
तू कहाँ है
आजा पास तुझसे इल्तजा है
तू कहाँ है
