Posted in Hindi Love Poem on Separation, Sad Hindi Love Poems

Sad Hindi Love Poem- दिल उदास है

जाने क्या बात है,sad
मेरा दिल आज उदास है
चहल पहल है चारों ओर
पर दिल में रुस्वाई है,
दुआ नहीं है आज होंठों पे
एक बेबसी सी छायी है
मेरी मुहब्बत है मुझसे बिछडी,
या किसी कायामत का आगाज़ है,
ऐसा क्या खास है
जो मेरा दिल आज उदास है
फूल एक दम बेरंग हैं,
खुशबू भी किसी ने चुराई है,
भंवरों ने भी आज,
ना लौट आने की कसम खाई है
मेरी ज़िंदगी की मुझसे जुदाई है,
ये गहराई में दफन कोई राज़ है,
जाने क्या बात है,
मेरा दिल आज उदास है..
-दिव्या
Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love

Hindi Poem on Lost Love-बेवफ़ा कहेंगे उनको 

बेवफ़ा कहेंगे उनको broken-heart-1
ये कभी सोचा ना था
दर्द के दरिया में अकेले
डूबना चाहा ना था
कौन कहता बसर है
दिल की चाहत में खुदा
हमने जिसको चाहा था दिल से
वो ही निकला बेवफ़ा
वही गलियां वही राहें
वही सूनी सूनी निगाहें
क्या पता दिल का किसी को
कब बेगाना हो जाएगा
दिल की चाहत है मेरी
तुझको भी ना आये सुकून
क्या पता किस दिन
ये तडप तू पायेगा
-अनुष्का सूरी
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Miss You Love Poem-तेरी जुदाई रात भर तड़पाये

man-1394395_960_720
हंसना भुला दिया तेरी इस जुदाई ने,
रोना सिखा दिया तेरी इस जुदाई ने,
सोचती रही हर पल हर घड़ी तेरे बारे में,
तेरी इन यादों ने आंसू दे दिये,
तेरी जुदाई में इस कदर शामिल हो गयी
कि मेरे होठों की मुस्कान ले गयी,
मुस्‍कान की जो वजह कभी देते थे तुम,
तुम ही मेरे होठों की मुस्कान ले गये,
तेरी बेवफाई ने भरोसा मेरा तोड़ दिया,
तेरी जुदाई ने मुझको तोड़ दिया,
जो खुशियों के फूल मेरे दिल में खिलते थे,
वहीं आज ग़म के काँटे चुभते हैं,
बिखर के टूट गये इस कदर
कि अब ना जीने के बहाने रह गये,
आँसू नहीं बहते थे जो पलकों से मेरी,
आज वही हर पल इन आँखों की पहचान बन गये,
तेरे प्यार की खुशबू में जो झूम उठती थी मैं,
उन्ही आँखों में तुम आज नफ़रत के आंसू दे गये,
जो जीने का एहसास देते थे तुम
आज तुम ही मेरे आँसुओं की वज़ह बन गये,
सोचा ना करूं तुम से प्यार
पर प्यार तुम तो मेरे रोने की वजह बन गये.
-कविता परमार
Posted in Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Sad Hindi Love Poem on Pain-मेरा गम

 heart-1213481_960_720
गम में जीने को कहता है ये दिल,
हमेशा तुझे महसूस करता है ये दिल,
तेरी याद में रुलाता है ये गम,
तेरी खुशी में हँसाता  है ये गम,
नासमझ बना देता है मुझे ये गम,
समझती है सिर्फ तू मुझे is गम में,
जिस दिन मैने तुझे दिया ये गम,
उस रात आँखें हुई मेरी नॅम,
कभी रोया,कभी हंसा, कभी सहमा इस गम में,
कभी संभाला,कभी सहलाया मुझे इस गम ने,
लड़ने की हिम्मत दी मुझे इस गम ने,
मुझको ज़िंदगी का आईना दिखाया इस गम ने ,
एक अटूट सा रिश्ता है जिससे,
सदा रहना है साथ जिसके,
वादा है रहेगा ये गम
जब तक है सांसों में दम ..
-कविता परमार
Posted in Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem on Pain-क्यों?

girl-429380_960_720
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
क्यों रास्ते पर चलो तो कोई छेड़ देता है?
घर पर बैठो तो पति हाथ मरोड़ देता है,
किस से बताऊँ मैं अपना दर्द,
अपने तो सपने से लगते है,
कभी हाथ उठाते है,
कभी शब्दों से ही मार देते है,
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
देखा था मैने भी एक सपना,
बसा बसाया घर था मेरा अपना,
प्यार के अलावा और कुछ ना था,
ना दुख ना दर्द और ना ही आंसू थे,
खुशियों से भरा मेरा संसार क्यों बिखेर दिया उन ज़ालिमों ने?
क्यों झूठे वादे किये तूने?
क्यों झूठे सपने दिखाये तूने?
क्यों झूठी कसमे खाई तूने?
जब छोड़ के ही जाना था मुझे
तो अपना बनाया ही क्यों तूने?
कोई आए और ले जाये मुझे,
खुल के जीना चाहती हूँ मैं,
आसमान में उड़ना चाहती हूँ मैं,
लहरों में तैरना चाहती हूँ मैं,
सपनों को उड़ान देना चाहती हूँ मैं,
इंसान हूँ, इंसान की ज़िंदगी जीना चाहती हूँ मैं
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
क्यों अपनी इच्छाओं को मारना पड़ता है?
क्यों कोई मेरी परवाह नहीं करता है?
हर कोई अपनी बात मनवाता है,
मेरी बात कोई क्यों नहीं सुनता है?
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
-कविता परमार
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Intimate Hindi Love Poems, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem Missing Her-वादा

woman-872815_960_720
मेरी आँखों में आंसू हैं
मगर मैं रो नहीं सकता,
तुझसे वादा किया है
उसे तोड़ नहीं सकता.
तुझे सीने से लगाना चाहता हूँ
मगर लगा नहीं सकता,
तुझे बाहों में भरना चाहता हूँ
मगर भर नहीं सकता .
तेरी खुश्बू मुझे छू के जाती है
मगर उसे मैं छू नहीं पाता हूँ,
तेरी याद बहुत आती है
मगर तेरी याद में रो नहीं पाता हूँ.
वादा जो किया है तुझसे
उसे मैं तोड़ नहीं सकता.
वो तेरा हाथों में हाथ कैसे भूल सकता हूँ,
वो तेरी नटखट सी मुस्कुराहट कैसे भूल सकता हूँ,
तुझे दी हुई कसमें
कैसे तोड़ सकता हूँ.
मेरी आँखों में आंसू हैं
मगर मैं रो नहीं सकता
तुझसे वादा किया है
उसे तोड़ नहीं सकता..
-कविता परमार
Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem-आंसू

sad

जब हम रोये तुम्हें याद करके
तब पलकों में सिर्फ आंसू थे
कुछ टूटे एहसास थे
और पलकों में सिर्फ आंसू थे
ना कोई पास था सिर्फ ग़मों का एहसास था
और पलकों में सिर्फ आंसू थे
समय की धारा में बहते गये
आँखों में नमी को सहते गये
और हर पल पलकों में सिर्फ आंसू थे
ख्वाब कुछ नये भी सजाये हमने
पलकों में पर खुशी कहीं नहीं
पलकों में सिर्फ आंसू थे
बंद करी जब पलकें तो इंतज़ार था
और तेरे प्यार के
इन पलकों में सिर्फ आंसू थे
-गौरव

Jab ham roye tumhein yad karke
Tab palkon mein sirf aansu the
Kuch toote ehsaas the
Aur palkon mein sirf aansu the
Na koi paas tha sirf gamon ka ehsaas tha
Aur palkon mein sirf aansu the
Samay ki dhara mein bahte gaye
Aankhon mein nami ko sahte gaye
Aur har pal palkon mein sirf aansu the
Khwab kuch naye bhi sajaye hamne
Palkonmein par khushi kahin nahin
Palkon mein sirf aansu the
Band kari jab palkein to intazar tha
Aur tere pyar ke
In palkon mein sirf aansu the
-Gaurav