Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi love poems, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Short Hindi Love Poems

Hindi Love Poem- Emotional

11

कुछ खो के लिखा
कुछ पा के लिखा

हमने इस कलम को
अक्सर आँसुओं में डुबो के लिखा

कभी मिली नसीहत
कभी वाह-वाही मिली

हमने अपने ग़मों को
अक्सर शब्दों में संजो के लिखा

– गीतेश बॉस

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Him, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Miss You Poem for Him – दिल का दर्द

inside_out_sadness___disney_pixar-wallpaper-1366x768

दिल का दर्द आखों में उतर आता है
जहाँ देखूं बस तेरा चेहरा नज़र आता है
तेरी बातें बार बार याद आती हैं
तुझे याद कर आखें भर आती हैं
न रातों को सुकून मिलता है
न दिन को चैन आता है
जब देखो जहाँ देखो
तू याद आता है
होता तू इस जहाँ में अगर
तो तुझसे मिल पाती
पर तू है ऐसे जगह
जहाँ खुदा ही पहुंच पाता है
– अनुष्का सूरी

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poems by Readers, Hindi love shayari for wife, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Sad Love Shayari- आंसुओ ने रुलाया

inside_out_sadness___disney_pixar-wallpaper-1366x768

आज उनके आंसुओ ने हमें बहुत रुलाया
उनकी आँखों के हर कतरे ने आँखों को भिगाया
वो सिमट के रोने लगे अपने पहलु में
पर मेरी आँखों से बादल बरस के आया
मैं समेटना चाहता हूँ उनको अपनी बाहो में
कहना चाहता हूँ तेरा हर आंसूं अब मेरा है
इतना गहरा जज़्बात मुझमेँ निखर के आया
आज उनके आंसुओं ने मुझे बहुत रुलाया
जब बो समझे मेरे जज़्बात होने लगी बस आँखों से बात
आंसुओ का बवंडर हम दोनों की आँखों में था
गहरा जज़्बात प्यार का खारे पानी में था
सिर्फ सिमटे नहीँ थे दो जिस्म बाँहों में
रूहो तक नर्म आंसुओं का पानी था
सावन जो बरसा था आँखों से
आज वो खुशिओं का बादल था
खारे पानी की बूँद नहीँ
दिलों पे आज हम दोनों के प्यार का आँचल था
-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Imaginary Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi love poems with English translation, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari for Her- चाँद

moonlight_7-wallpaper-1366x768

चाँद जब धरती पर उतर आता है
तब कहाँ किसी से होश संभल पाता है
देखते हैं चाँद को प्यार से
प्यार से प्यार बढ़ता जाता है
चाँद की चांदनी करती है दिल को रौशन
रौशन रात रौशन चित्त रौशन मन
चाँद कहाँ ज़मीन पर टिक पता है
कुछ ही पलों में आकाश में चला जाता है
रह जाती हैं कुछ यादें कुछ पल
हमने जो बिताये थे चाँद के साथ कल

-अनुष्का सूरी

English Translation:

When the moon steps down on earth

At that moment, who is able to stay in his senses?

One looks at the moon with love

With love, love keeps multiplying

Moon’s moonlight makes one’s heart glow

Night glows, heart glows, mind glows

Moon is unable to stay on earth

In few seconds it vanishes into the sky

It leaves behind some memories, some moments

That we had spent with the moon yesterday.

-Anushka Suri

 

 

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poems for Lover, Hindi Shayari, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Hindi Shayari for Her-शायरी करना सीख गया

kimi_ni_todoke__romance_manga-wallpaper-1366x768

दर्द दिए कुछ ज़माने ने हर लम्हा कुछ यूँ बीत गया
इसी तरह हुई शुरआत कुछ मैं शायरी करना सीख गया
बढ़ा कुछ आगे तब झूठे दोस्तों में समय बीत गया
कुछ ऐसे ही हुई शुरुआत यारों मैं शायरी करना सीख गया
फिर कुछ झूठे रिश्तो में मेरे भोलेपन को वो जीत गया
बढ़ा दर्द कुछ इस कदर कि मैं शायरी करना सीख गया
रूह मेरी गम में डूबी थी अब हर लम्हा हंसी का बीत गया
इस तरह मैं दर्द-ए-दिल शायरी करना सीख गया
कुछ नामुराद दिल भी ऐसी जगह लगा जो मेरे दिल को भी साथ ले गयी
बस इस टूटे हुए बेख़ौफ़ शायर को कुछ प्यार का दर्द दे गयी
आज जब सभी हमें शायर शायर कहते हैं
वो कहते हैं कि हम और हमारी शायरी उनके दिल में रहते हैं
अरे हम तो बस शायर हैं महखानों में रहते हैं
आलम कुछ ऐसा है की कलम से कागज़ पर दर्द बयान कर दें तो लोग शायर श्यार कहते हैं
हम तो आज भी एक रूह हैं बस
जो उनके दिल में रहते हैं…
उनके दिल में रहते हैं….

-अनूप भंडारी

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Her, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Sad Hindi Love Shayari for Girlfriend – वीरानियाँ

inside_out_sadness___disney_pixar-wallpaper-1366x768रोने दे कुछ पल मुझको
ये आंसू अच्छे लगते हैँ
कभी कभी ये गम के बादल भी
कुछ अपने लगते हैं
हँसना मेरा सबने देखा
जो मेरी पहचान है
पर छुप छुप के हूँ कितना रोया
इस बात से सब अनजान हैं
रात की छाया ले आई जब तन्हाई
उदासी सी कुछ उमड़ आई
सहसा ढलका आँख का पानी
आंसू बन के बहता गया
कोई न यहाँ जग है तन्हा
हैं बस मैं और मेरी तन्हाईयाँ
साथ मेरा देते हैं आंसू
छाईं हैं वीरानियाँ

-गौरव

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Hindi Shayari on Lost Love- काश एक पल

sad_3d-wallpaper-1366x768

काश एक पल दिया होता जो
तुमने मुझे
तो मैं कह पाता वो बातें
जिन्हें मैंने समझने में देर की थी

काश एक पल दिया होता जो
तुमने उन बातों को
जो मेरे अधरों तक न आ पायी
उन रुस्वा हुए बेरुखे से प्यार में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने खुद को
तो समझ पाती मेरे दिल में क्या था
जो अनसुना रह गया था हमारे बीच में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने उस वक़्त को
तो ये बदल पता उन हालात को
जो लिए बैठे थे उदासी हमारे रिश्ते में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने मेरे उन अधूरे ख्वाबों को
जो सिर्फ हसरतें बन के रह गए दिल में

तन्हाई तो उधर भी होगी मैं जनता हूँ
बस उसी पल की तो कमी रह गयी थी
हमारे उन खूबसूरत जज़्बातों में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने काश एक पल..
बस एक पल की बात थी..

-राहुल शर्मा