Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem for Stranger, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem-मुस्कुराने की वजह

मुस्कुराने की वजह तेरी आँखों में तलाश करते हैं
ए अजनबी हम तुम्हें कितना प्यार करते हैं
देखा नहीं तुझे कभी पर खाबों के रंगों से तेरी तस्वीर बनाया करते हैं,
तेरी प्यार भरी खूबसूरत तस्वीर को खाबों में ही सही हकीकत बनाया करते हैं,
मुस्कुराने की वजह तेरी आँखों में तलाश करते हैं,
ए अजनबी जब भी चलें कभी ज़िंदगी की हर राह पे तेरा इंतज़ार करते हैं
देखी कभी ना कोई राह, ना कभी चले प्यार की राहों पे तेरे बिना,
जो प्यार से थाम ले मेरा हाथ किसी राह पे उस अजनबी के आने का इंतज़ार करते हैं,
मुस्कुराने की वजह तेरी आँखों में तलाश करते हैं,
ए अजनबी जब थामता है तू मेरा हाथ धड़कन को थामा करता है
लगता है प्यार से मेरे गले रूह तक उतर जाया करता है
भूल जाता हूँ खुद को, तेरे प्यार में खो जाता हूँ
देखता रहता हूँ बस तेरी आँखों में
मुस्कुराने की वजह तेरी आँखों में तलाश करता हूँ
-गौरव
Posted in Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Sad Hindi Love Poem on Pain-मेरा गम

 heart-1213481_960_720
गम में जीने को कहता है ये दिल,
हमेशा तुझे महसूस करता है ये दिल,
तेरी याद में रुलाता है ये गम,
तेरी खुशी में हँसाता  है ये गम,
नासमझ बना देता है मुझे ये गम,
समझती है सिर्फ तू मुझे is गम में,
जिस दिन मैने तुझे दिया ये गम,
उस रात आँखें हुई मेरी नॅम,
कभी रोया,कभी हंसा, कभी सहमा इस गम में,
कभी संभाला,कभी सहलाया मुझे इस गम ने,
लड़ने की हिम्मत दी मुझे इस गम ने,
मुझको ज़िंदगी का आईना दिखाया इस गम ने ,
एक अटूट सा रिश्ता है जिससे,
सदा रहना है साथ जिसके,
वादा है रहेगा ये गम
जब तक है सांसों में दम ..
-कविता परमार
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poems by Readers, Hindi love poems with English translation, Miss You Love Poem

Miss my love Hindi poem-बस और नहीं

heart-1213481_960_720
लौटा दे मुझे वो बीता कल,
लौटा दे मुझे वो खोया पल
लौटा दे मुझे मेरी मुस्कुराहट,
लौटा दे मुझे मेरी किस्मत
अंधेरे के साये में क्यों जीना,
लौटा दे मुझे एक उम्मीद की किरण
अखियों के वो मोती,
लौटा दे मुझे वो नमकीन मोती
लौटा दे मुझे वो चूडियों की खनक,
लौटा दे मुझे वो आँखों की चमक
लौटा दे मुझे मेरा बचपन,
लौटा दे मेरी बिछड़ी धड़कन
हे कुदरत तुझसे पूछ रहा एक बंदा
लौटा दे उसकी ज़िंदगी का फंडा…….
-कविता परमार
English Translation:
Enough, not more anymore
Give me back the lost yesterday
Give me back that lost moment
Give me back my lost smile
Give me back my destiny
Why live in the shadow of darkness?
Give me back a ray of hope
Pearls of eyes
Return those salty pearls to me
Give me back the noise of the bangles
Give me back the shine in the eyes
Give me back my lost childhood
Give me back my lost heartbeat
Oh nature, a human is asking you
to return the force in his life..
-By Kavitha Parmar
Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem-आज फिर

आज फिर ये लम्हा
कुछ रुक कर कुछ कह रहा है..
आज फिर ये समा
एक अजीब कसक सी खामोशी में रह रहा है..
आज फिर ये धड़कन
कुछ तेज़ तो कुछ धीमी है …
आज फिर कदमों से
दूर लगती ये ज़मी है..
आज फिर कोई दिल को
इस कदर सता रहा है..
आज फिर कोई दूर जाने का इशारा करके 
पास बुला रहा है..
आज फिर दिल से 
एक फरियाद आ रही ह़ै 
आज फिर दिल को तेरी
बहुत याद आ रही है …..

-रवि 
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi love poems on heart

Hindi love poem on emotions of the heart-दिल के ख्वाब

ये दिल कितना पागल है हर पल तेरे ही ख्वाब ये बुनता है
रहता है मेरे सीने में धड़कन पर तेरी ही सुनता है
कभी अकेले में हंसता है
कभी सामने रखी तेरी तस्वीर से हज़ारों बातें करता है
ये दिल को ना जाने क्या हो गया है
कभी गुदगुदाके तेरे खयालों को याद दिलाता है
कभी सटा के तुझको छेड़ता है
कभी प्यार से मनाके गले लगता है
ये दिल को ना जाने क्या हो गया है
कभी ख्वाहिशों के महल बनता है
रहता है उसमें तेरे साथ प्यार के हज़ारो गीत वो दीवाना दिल तेरे लिये गाता है
ये दिल जैसा भी है नटखट है शैतान है
तेरा है तुझसे प्यार करता है
ये दिल कितना पागल है हर पल तेरे ही ख्वाब ये बुनता है
-गौरव 
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poem on long distance love

Hindi love poem on long distance love-दूरियाँ 

11
नहीं देखता उनके जिस्म की सुंदरता उनकी रूह में बस जाना चाहता हूँ
करके बेपनाह प्यार उन्हें उनके दिल से चुरा लेना चाहता हूँ
वो कहते हैं दूरियां हैं जिस्मों की हम कहते हैं बेपनाह प्यार है
भले ही दूर हैं तेरे जिस्म से पर तेरे हुस्न की सादगी के बहुत पास हैं
ना समझना ये प्यार है इस जन्म का ये प्यार तो है बरसों के एहसासों का
हर बार जन्म लेते हैं तुझे पाने के लिये पर कभी तुझे ना पा पते हैं
बस रूह मैं बसे रहते हैं तेरे उसी रूह के साथ फ़ना हो जाते हैं
कभी गम ना रहा की तुझे छू ना सके
हम तो फक्र से कहते हैं बिना छूए ही हम हर बार हर जन्म उनकी रूह में बस जाते हैं
-गौरव

Posted in Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poem on First Love, Long Hindi Love Poems, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Romantic Poem on First Love-पहले प्यार का इंतज़ार

couple-2245539_960_720

बीत गये दिन बीत गये लम्हे
बीत गये कई साल
पर मेरी यादों में बसते हैं अब भी तेरे खयाल

याद है मुझे वो तेरी मुलाक़ात
आया था अजनबी बनके
लगता था फिर भी अपना सा
रिश्ता ना था तुझसे कोई
फिर भी लगता था पहचाना सा

धीरे धीरे वो दो दिन की मुलाक़ात
दोस्ती में बदल गयी
पता ना था, तुझसे इतनी गहरी दोस्ती हो जायेगी

मेरे होठों की मुस्कुराहट बन गया था तू
लगा फिर से जीने ये मेरा दिल
जो कि जीना भूल गया था

शाम को जब छत पर जाती तो
बहती हवा में तू जैसे ज़ुल्फें बिखेर देता
और अपने होने का एहसास दिला देता
जब अपने आप को आईने में संवारती
तो शर्म सी आने लग जाती
होने लगा था मुझे एक अजीब सा एहसास
होने लगा था मुझे तुझसे प्यार

जब बताने आया ये दिल अपने दिल की बात
तो देखा किसी और को तेरे साथ
टूट गया मेरा दिल काँच की तरह
बिखर गये मेरे सपने रेत की तरह

दोस्ती का ये एहसास मिट सा गया
ये नाज़ुक दिल अब पत्थर का हो गया
करता था फिकर सबकी ये दिल
पर अब इस दिल में किसी के लिये जगह नहीं रही
जगह तो तेरी थी
पर तुझे उस जगह की कदर नहीं रही

तोडा है मेरा दिल तूने खिलौना समझ कर
दूसरे का दिल मत तोड़ना मेरा समझ कर
याद तो बहुत करती हूँ तुझे
खुद को रोक नहीं पाती हूँ
पर ये दिल रोक लेता है मुझे
क्योंकि इसे अब डर लगने लगा है दोबारा टूटने से
एक दूसरे को पहचानते खूब थे
मगर तेरा साथ ना मिला
तुझसे प्यार बहुत करती थी
मगर बताने का मौका ना मिला

दुआ करूँगी तेरी सलामती के लिये
जब तक जियूँगी तब तक
ये टूटा हुआ दिल तेरे आने का इंतज़ार करता रहेगा
तब तक ये दिल तुझसे यूँ ही प्यार करता रहेगा
यूँ ही प्यार करता रहेगा…..

-कविता परमार

Pahle pyar ka intzaar

Beet gaye din beet gaye lamhe
Beet gaye kai saal
Par meri yadon mein baste hain ab bhi tere khayal

Yad hai mujhe vo teri mulaqat
Aaya tha ajnabi banke
Lagta tha fir bhi apna sa
Rishta na tha tujhse koi
Fir bhi lagta tha pehchana sa

Dheere dheere vo do din ki mulaqat
Dosti mein badal gayi
Pata na tha ,tujhse itni gehri dosti ho jayegi

Mere hothon ki muskurahat ban gaya tha tu
Laga fir se jeene ye mera dil
Jo ki jeena bhool gaya tha

Shaam ko jab chat par jati to
Bahti hawa mein tu jaise zulfein bikher deta
Aur apne hone ka ehsaas dila deta
Jab apne aap ko aayine mein sawarti
To sharm si aane lag jati
Hone laga tha mujhe ek ajeeb sa ehsas
Hone laga tha mujhe tujhse pyar

Jab batane aaya ye dil apne dil ki baat
To dekha kisi aur ko tere sath
Toot gaya mera dil kaanch ki tarah
Bikhar gaye mere sapne ret ki tarah

Dosti ka ye ehsaas mit sa gaya
Ye nazuk dil ab patthar ka ho gaya
Karta tha fikar sabki ye dil
Par ab is dil mein kisi ke liye jagah nahin rahi
Jagah to teri thi
Par tujhe us jagah ki kadar nahin rahi

Toda hai mera dil tune khilauna samajh kar
Dusre ka dil mat todna mera samajh kar
Yad to bahut karti hoon tujhe
Khud ko rok nahin pati hoon
Par ye dil rok leta hai mujhe
Kyon ki ise ab dar lagne laga hai dobara tootne se
Ek doosre ko pehchante khoob the
Magar tera sath na mila
Tujhse pyar bahut karti thi
Magar batane ka mauka na mila

Dua karungi teri salamati ke liye
Jab tak jiyungi tab tak
Ye tuta hua dil tere aane ka intzar karta rahega
Tab tak ye dil tujhse yoon hi pyar karta rahega
Yoon hi pyar karta rahega…..

-Kavita Parmar