Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari for Girlfriend-जान 

LOV

हँसीनों में हँसीन सब से हँसी हो
ओ मेरी जान तुम मेरे दिल में बसी हो
खोलूँ जब आँखें तुम्हें देखना चाहूँ
जो बंद करूँ आँखें तुम्हें मन में देखूँ
वो मासूम चहरा वो प्यारी बातें
वो मीठी आवाज़ वो हँसी मुलाकातें
वो तुम्हारा पल पल मुझे याद करना
वो मेरा तुम्हें सोच ठंडी आहें भरना
तुम्हें चाहता हूँ
तुम्हें सोचता हूँ
तुम्हें पूजता हूँ
तुम्हें मांगता हूँ
तुम ही तो हो मेरे सपनों की रानी
तुम्हारे बिना फीकी है मेरी ज़िंदगानी
आओ मिलो अब ना करो अब देरी
तुम मेरी थी कल भी और आज भी हो मेरी
-अनुष्का सूरी

Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Stranger, Hindi Love Poem on Imaginary Love, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on Dream Girl, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems

Hindi Love Poetry on Dream Girl-कविता से मुलाकात हो गयी

sadas
कविता से मुलाकात हो गयी
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की बरसात हो गयी,
एक दिन था अकेला, कविता से मुलाकात हो गयी,
कुछ वो मुझसे कहने लगी कुछ मैं उसे कहने लगा,
एक अनजाने अपने पहलू से मीठी कुछ बात हो गयी,
वो मेरे शब्दों में घुल गयी कविता बन के ज़िंदगी की कहानी कह गयी
तन्हाई के आलम से बाहर आने लगा अकेलेपन में मेरी हमसफर वो हो गयी,
कल्पना करता हूँ जब भी उसकी खूबसूरती की उसकी गहराई में डूब जाता हूँ,
ज़िंदगी के मेरे हर पल को एक पल में वो जीवन कर गयी,
शब्दों का ना वो जाल है ना कोई मायाजाल,
वो तो बस मेरे दिल का हाल है इतनी बात वो कह गयी,
हर खुशी हर गम को मेरे साथ वो सहती है
कुछ ना कहती है मुझसे हर पल हंसाती रहती है
रूप अनेक बनाती है कभी ग़ज़ल है, 
कभी है कविता, कभी शायरी वो कहलाती,
बस ओढ़ चुनरिया खुशियों की 
वो मेरे दिल को छू के जाती,
रात की गहराई हो या दिन का पहर 
साथ मेरे वो रहती है,
कभी रूठती है मुझसे कभी खेलती है 
मेरे संग मेरी कल्पना में जीती है,
अब ना जीना उसके बिन, 
मेरी सांसों में मेरी रूह में धड़कन बन के वो बस गयी,
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की रात हो गयी,
एक दिन था अकेला कविता से मुलाकात हो गयी
-गौरव

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem on Lust, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poems for Lover, Hindi Shayari, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Intimate Hindi Love Poems, Passionate Hindi Love Poems

Hindi Love Shayari for Her-हज़ारो ग़ज़ल लिख गया

girl_and_flowers_2-wallpaper-1366x768
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
उन्हें खूबसूरती का बेपनाह ताज कह गया,
संगमरमर से खूबसूरत है हुस्न जिनका,
उनके हुस्न को अजंता की मूरत लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
उनके जिस्म की खुश्बू मेरी रूह में बस गयी,
उनकी प्यारी छवि मेरे दिल में उतर गयी,
पायल छनकती आई वो इस दिल में,
उनकी पायल की चमचम को
सुरों से सजा कोई गीत लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
वो आके रात में बाहों में बस गये,
वो होंठों से होंठों को मेरे चू गये,
वो जिस्म में उतरेय इस कदर की मेरी सांस बन गये,
उनकी सांसो के जीने को जीने का अंदाज़ लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
उनकी आंखो से मिलना हुआ इस कदर की उनमें डूब गया,
देखता रहा बस उनकी आँखों को आँखों में खो गया,
चूमा जब उनकी आँखों को,
खूबसूरत पलकों पे सजा कोई ख्वाब लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया
-गौरव

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi love poems on heart, Hindi love poems with English translation, Hindi Love Shayari, Hindi Poems for Lover, Hindi Shayari, I love you Hindi Poems, Intimate Hindi Love Poems

Hindi Love Shayari Poetry-सिर्फ तुझको चाहा है

 heart-1137259_960_720
सिर्फ तुझको चाहा है
मेरी खामोशियां मेरी सदायें बन जायें,
मेरी निगाहें हर पल ये एहसास दिलायें,
कि मैं तुझको कितना चाहता हूँ,
मेरी धड़कन मेरे दिल की रवानी बन जाये,
मेरी पलकें हर पल तुझको ये झुक के बतायें
कि मैं तुझको कितना चाहता हूँ,
मेरे शब्दों की पंक्तियाँ मेरी कहानी बन जाये,
मेरी हर ग़ज़ल तुझको ये गाके बताये
कि मैं तुझको कितना चाहता हूँ,
मेरी ज़िंदगी मेरी जान की इबादत बन जाये,
मेरी जान तो तू ही है मेरी जान
ये तुझको कोई हर पल,पल पल बताये
कि मैं तुझको कितना चाहता हूँ|
-गौरव
Sirf Tujhko Chaha Hai
Meri khamoshiyan meri sadayein ban jayein,
Meri nigahein har pal ye ehsaas dilayein,
Ki main tujhko kitna chahta hoon,
Meri dhadkan mere dil ki rawani ban jaye,
Meri palkein har pal tujhko ye jhuk ke batayein
Ki main tujhko kitna chahta hoon,
Mere shabdon ki panktiyan meri kahani ban jaye,
Meri har gazal tujhko ye gake bataye
Ki main tujhko kitna chahta hoon,
Meri zindagi meri jaan ki ibadat ban jaye,
Meri jaan to tu hi hai meri jaan
Ye tujhko koi har pal,pal pal bataye
Ki main tujhko kitna chahta hoon.
-ByGaurav
English Translation:
I have loved only you
My silence may turn into my boring company
My eyes may always make you feel
that how much I love you,
May my heartbeat turn the fastest in my heart,
May my eyelids always bend and tell you
that how much I love you
May the sentences of my words turn into my story
May my every ghazal (composition) always sing and tell you
that how much I love you
May my life become ibadat (penance) of my jaan (beloved)
You are my jaan (life) Oh my beloved
May someone please tell you this with every passing moment
that how much I love you.
-By Gaurav