Posted in Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Poem on First Love

Hindi Love Poem Expressing Love to Girl-फूलों की खुश्बू

फूलों की खुश्बू love
चाँद सा निखार
जीने की आरज़ू
अपनों से प्यार
सोचता था तुझे
कल भी यूँ ही
और आलम देखो
आज भी खोया हूँ यूँ ही
बस तेरे खयालों में
आज भी मैं
बहुत बार सोचा
दिल की बात कह दूँ
दिल में जो बातें हैं
तुझको बता दूँ
लेकिन डरता हूँ
कहीं तू ना रूठ जाये
जान के ये बात कि
मैं तुझ पर मरता हूँ
पर आज इस दिल पर काबू नहीं
छाया है तेरा जादू मुझ पर कहीं
आज मैं ये इकरार करता हूँ
मैं कल भी तुझसे प्यार करता था
और आज भी सिर्फ तुझसे प्यार करता हूँ
हाँ मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ
मैं तुझसे प्यार करता हूँ
नहीं मालूम मुझे तू मुझे अपना माने या ना माने
पर मैं तुझसे प्यार करता हूँ
मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ

-अनुष्का सूरी

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poems for Lover, I love you Hindi Poems, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poem for Lovers-तुमसे ही प्यार है

sdd

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

पर तुम कहाँ हो, मुझे तुम्हारा अभी तक इंतज़ार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

कभी सपनो से बाहर भी आया करो,

मुझे अपनी अदा से तड़पाया करो,

किस कदर तुम्हारा मुझ पर खुमार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

हाँ मुझे तुम से प्यार है,

तुम झरने सी चंचल, तुम पर्वत सी सुन्दर,

करती हो हर पल, तुम पायल सी छन-छन,

तुम्हारी मोरनी सी चल का अब तक मुझे इंतज़ार है,

हाँ कहता हूँ फिर से मुझे तुम से प्यार है,

अब तो आजाओ मेरे सपनो से बाहर,

इस दुनिया को भी तुम्हारी झलक का इंतज़ार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है

-सत्यम राजा

Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers

Dream of Lost Love-सपना

सपना
आज उदास सी है सुबह,
पर पास कोई नहीं
इन चाय की चुस्कियों में
उनके साथ का वो स्वाद नहीं,
कितनी बेसुध सी लगती है ये ज़िंदगी
अब उनके बिना,
ये सोचता हूँ महसूस करता हूँ,
प्यार बढ़ता जाता है अपना
एक सपना आया मुझे
की वो चली गयी मुझे छोड़ के,
तब से मैने खाई कसम
गले लगाया उसे ज़ोर से
इस सपने ने मुझे जगाया
उसे खोने का एहसास दिलाया
शुकर गुज़र हूँ इस सपने का
ये मुझे उसके और करीब लाया
-प्रवीन गोस्वामी
Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers, Intimate Hindi Love Poems

Hindi Love Poem For Her-एक रात

 

moon-1859616__340.jpg

मैं तेरे चहरे को पढ़ना चाहता हूँ किताब की तरह
तेरे साथ बीते हुए हर लम्हे को पिरोना चाहता हूँ ख्वाब की तरह
मैं जानता हूँ नहीं मिल सकता हूँ तुमको हर रोज़..
इसलिये ख्वाबों में आके गले लगाना चाहता हूँ  मीठे एहसास की तरह.
गले मिलता हूँ जब मैं तो आँखें मेरी नॅम हो जाती हैं
भीगी हुई पलकों से लिपट के रोना चाहता हूँ तेरी याद की तरह..
चंद पल जब रह जाते हैं सवेरा होने में..जी भर के रोना चाहता हूँ
एक बार गले लगा लेना चाहता हूँ इस रात के खूबसूरत एहसास की तरह 

गौरव

Posted in Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Sad Hindi Love Poem on Pain-मेरा गम

 heart-1213481_960_720
गम में जीने को कहता है ये दिल,
हमेशा तुझे महसूस करता है ये दिल,
तेरी याद में रुलाता है ये गम,
तेरी खुशी में हँसाता  है ये गम,
नासमझ बना देता है मुझे ये गम,
समझती है सिर्फ तू मुझे is गम में,
जिस दिन मैने तुझे दिया ये गम,
उस रात आँखें हुई मेरी नॅम,
कभी रोया,कभी हंसा, कभी सहमा इस गम में,
कभी संभाला,कभी सहलाया मुझे इस गम ने,
लड़ने की हिम्मत दी मुझे इस गम ने,
मुझको ज़िंदगी का आईना दिखाया इस गम ने ,
एक अटूट सा रिश्ता है जिससे,
सदा रहना है साथ जिसके,
वादा है रहेगा ये गम
जब तक है सांसों में दम ..
-कविता परमार
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem

Hindi Love Poem -मेरा इंतज़ार

flowerpot-2756428_960_720
यूँ तो हज़ारों सवाल करती हैं तेरी आँखें
मैं जवाब ना दे पाता हूँ
समझता हूँ सब कुछ
पर दिल को ना समझा पाता हूँ
देखता हूँ तुझको सिर्फ इसीलिये
कि तेरे चहरे पर हंसी बन के बस जाऊँ
ना बस पाऊँ अगर प्यार बनके तेरी पलकों पे
तो चहरे पर हँसी बनके खिल जाऊँ
तू तो खुद खोई है कहीं
अपने आप में खुद को तलाश करती है
पर ये मेरा दिल इतना पागल है तेरे प्यार में
कि ये तो बस तेरे चहरे की मुस्कान चाहता है
इंतज़ार मुझको भी है तेरी मुस्कान का
जानता है ये दिल मेरा
कि एक दिन तू फिर से मुस्कुराएगी
हँसेगी मेरे साथ जी भर के मुस्कुराएगी
बरसों में छुपे
मेरे प्यार के इंतज़ार को समझ पायेगी
-गौरव
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her

Hindi Love Poem for Her- तेरे सिवा

तेरे सिवा और भी गम हैं ज़माने में

तेरा आशिक़ हूँ अजनबी कहे भले तू बताने में

सदियाँ लगती हैं तेरे बिना वक़्त बिताने में

तेरा दीदार हो जाये तो वक़्त नहीं लगता कयामत आने में

कभी मुझे भी पिला दे अपनी आँखों के मैखाने में

डूब जाऊँ मैं ऐसे कि बरसों लगें होश में आने में

बहुत चल लिया मुसाफिर मुहब्बत की मंज़िल पाने में

जान ना निकल जाये जान के इंतज़ार है जान के आने में

-अनुष्का सूरी