Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poems by Readers, Passionate Hindi Love Poems

Fire of Love-इश्क़ की अगन

ये इश्क़ की अगन लगे तो मोरा तन मन ही जल जाये,love fire
जो तेरी लगन लगे तो मेरी सुधबुध ही खो जाये,
वो देश गया था पराए जो मुझको दिल से भुलाये,
फिर यादों ने जब जकडा वो दिल से मुझको बुलाये,
ये इश्क़ की अगन लगे तो मोरा तन मन ही जल जाये,
सांझ लगी कांटों सी, हवा भी दर्द को लाये,
जब बातें करती हैं रातें, सपनों में तू ही आये,
आँखों में आंसु रहते हैं जब नज़रों में तू छाये,
ये इश्क़ की अगन लगे तो मोरा तन मन ही जल जाये,
इस दिल का कतरा कतरा कहता तेरा पयार है मुझको पाना,
ना पाऊँ तुझे तो मर जाऊँ सांसो को अब ना रहना,
बिन तेरे क्या है जीना, जीना मुझको ना जीना,
ये इश्क़ की अगन लगे तो मोरा तन मन ही जल जाये,
जो तेरी लगन लगे तो मेरी सुधबुध ही खो जाये|
-गौरव
Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love

Hindi Poem on Lost Love-बेवफ़ा कहेंगे उनको 

बेवफ़ा कहेंगे उनको broken-heart-1
ये कभी सोचा ना था
दर्द के दरिया में अकेले
डूबना चाहा ना था
कौन कहता बसर है
दिल की चाहत में खुदा
हमने जिसको चाहा था दिल से
वो ही निकला बेवफ़ा
वही गलियां वही राहें
वही सूनी सूनी निगाहें
क्या पता दिल का किसी को
कब बेगाना हो जाएगा
दिल की चाहत है मेरी
तुझको भी ना आये सुकून
क्या पता किस दिन
ये तडप तू पायेगा
-अनुष्का सूरी
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem for Him and Her-तुमसे ही प्यार है

flower-3111821__340.jpg
पास आये तो जीने की वजह बन गये,
धीरे से मुस्कुराये यूँ की दिल की सदा बन गये,
धडकनों पे ना ज़ोर रहा,
ये दिल तुम्हारा हो गया,
खुद बा खुद ना जाने कब प्यार तुमसे हो गया,
अब बिन देखे तुम्हें ना चैन है,
ये रातें भी बेचैन है,
कब आँख खुले ये दिन होगा,
दीदार तुम्हारा कब होगा,
इस दीदार ने इतना तड़पाया,
धड़कन को मेरी थमाया,
अब दिल को करार तब आयेगा,
जब इज़हार-ए-इश्क़ तुमसे हो जायेगा,
सुबह की पहली किरण खिली,
मुझको ना मंज़िल मिली,
यूँ देखता रहा हर पल घड़ियों को
कि तुम अचानक आ गये,
अब हाल मेरा बेहाल है,
कैसे कहूँ तुमसे प्यार है,
फिर देख मुझे तुम मुस्काये
कि जोश का संचार हुआ,
लेके हाथ में हाथ तेरा
दिल की बात को कह गया,
कि पास जब से आये हो
जीने की वजह बन गये हो,
धडकनों पे ना अब इख़्तियार है,
अब नहीं डरता ये कहने से कि
बस तुमसे ही प्यार है,
बस तुमसे ही प्यार है
-गौरव
Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem

Love Poem for Him-तेरी यादों में जीने लगी हूँ

woman-872815_960_720

तेरी यादों में जीने लगी हूँ

तेरे गीतों को सुनने लगी हूँ

इस मीठी सी ठंड में आँखें नॅम होने लगी हैं

तेरी याद में नींदें खोने लगी लगी है

जब देखा दूर चमकते तारे को

उसकी चमक देख तेरी याद आई

जब देखा उपर खुले आसमान को

तेरी बाहों की याद आई.

जब बैठी नदी किनारे

बहते पानी में तू ही नज़र आया

फिर अपने आप से पूछ बैठी

क्या तुमने अपना प्यार पाया?

इस प्यार भरे लम्हे में खो गयी

ना जाने कब तेरे इतनी करीब हो गयी

तेरी ही बातें करने लगी हूँ

तुझे अपने गीतों में गुनगुनाने लगी हूँ

तेरी यादों में जीने लगी हूँ

-कविता परमार

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem for Him-इंतज़ार

desktop-1753683_960_720

इंतज़ार-आखिर कब तक?

अनजानी राहों पे इंतज़ार किया करती हूँ,
हज़ारों की भीड़ में बस तुझे तलाश किया करती हूँ,
कुछ पल के लिये तो ये राहें भी साथ देती हैं,
थोड़ा चलके साथ आगे तन्हा छोड़ देती हैं,
आंसू जब भी आते हैं मेरी आँखों में,
मेरी नज़रें बस तेरा दामन तलाश करती हैं,
जब नहीं मिलता है दामन तेरा,
जी भर के पलकें भिगोया करती हैं,
रास्ते भी ये देख के मुझपे हंसा करते हैं,
देखके मेरी बेबसी का ये मंज़र,
या खुदा मुझे अब मिलादे बिछड़ने वालों से,
लोग मेरी बेबसी का मज़ाक बनाने का इंतज़ार किया करते हैं|

-कविता परमार

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Him, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Shayari for Him-अनदेखा अनजाना

अनदेखा अनजानाdreams
ख्वाबों में सजा ख्वाब आज हकीकत हो गया,
दिल में था जो हमनशीं सामने आ गया,
कुछ बातें वो कहने लगा,
कुछ बातें मैं सुनने लगी,
हर बात उसकी अच्छी लगने लगी,
थी जो अधूरी दास्तां मेरी ज़िंदगी की
वो अनकही सी दास्तां आज पूरी सी लगने लगी,
प्यार् भरी नज़रो से वो देखने लगा,
पलकें झुकाये हुये मैं शर्माने लगी,
दबी हुई थी जो खुशी मुझमें कहीं वो बाहर आने लगी,
छिपे हुये मेरे जज़बात से भरे दिल को उडान मिलने लगी,
ख्वाबों में देखा जिसे सामने उसको पा लिया,
देख उसे दिल फिर जी गया,
कविता जो रुक गयी थी कलम में कहीं,
आज वही कलम किताबों पे उतरने लगी..
-कविता परमार
Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him

Hindi Love Poem for Boyfriend-दिल की कुछ बातें

दिल आज काल मेरी सुनता नहीं,
मैं क्या सोचूं वो मानता नहीं,
कुछ हो रहा है जानता नहीं,
क्या करूं मानता नहीं,
तेरी यादों में दिन रात खोता है,
ये दिल दीवाना पल पल होता है,
तुझे ही दिन रात हैं सोचते,
सुबह शाम करें तेरी बातें,
रातों में भी चैन नहीं,
आँखें मेरी तुझको ढूंडें ,
मन को भी है तू ही सुहाये,
दिल के जज़्बात तू जाने ना,
प्यार हो रहा है माने ना,
बस करती हूँ तेरी बातें,
तुझ बिन हर दिन भीगी हैं मेरी रातें,
देख मुझसे ना सही जायें अब ये दूरियां,
आजा मेरे दिल के पास,
तुझ बिन हो गयी मैं प्रेम दीवानी,
तुझ बिन मेरी अधूरी आस,
तू नहीं तो मैं मीन बिना पानी,
बस हर पल अधूरी मेरी आस,
बस हर पल अधूरी मेरी आस..
-कविता परमार