Posted in Angry in love Hindi Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem On Her Eyes, Hindi love poems, Hindi Love Poems for Relations, Hindi Poem For Angry Girlfriend, Hindi Poem For Angry Wife, Sad Hindi Love Poems

Hindi Poem For Angry Girlfriend- छल मत कर

hindi poem for angry girlfriend.jpg

छल मत कर छल मत कर
छल मत कर सब जान कर तू
बनी,बनाई बात तू बिगाड़ मत तू
रोता है मन मेरा ये जान कर कि
अच्छी-खासी रिश्ते को बिगाड़ा है अभी
था मैं अकेला जब तू थी नही
तूने ही धड़काया दिल जब तू थी मिली
है कोई बात तो कह दे ना साफ
दूर कर गिले शिकवे और कर दे ना माफ़
तेरे आँखों से मुझे लगता है यही
करती है तू प्यार मुझे उतना ही अभी
इतना गुस्सा ठीक नही मान भी जाओ प्यारी
तेरे गुस्से से मैं मर जाऊ वारी वारी
जो भी बात थी तुझे कहना था मुझसे
नही डालती तू रंग में भंग और न होता मैं दंग तुझसे
करता हूँ मैं प्यार तुझे सागर से भी गहरा
उठता है दिल में मेरे बवंडर,लहरो का घेरा
सारी गलती खुद ही माना, अब क्या करु बोल
तेरी गलती माफ़ किया, अब तो कुछ तो बोल
मान भी जाओ रानी अब मत कर ज्यादा देर
नही तो भूल जाऊंगा जल्द ही देर सवेर
मत रख तू मौन व्रत और बन पहले जैसी
रख मुख पर मुस्कान और बन फिर से वैसी
अब ज्यादा न कर देर तू फिर से
नही तो रूठ जाऊंगा मैं तुझसे
है तू भोली,नादान और मासूम अभी भी
चेहरे पर दिखता है तेरा प्यार अभी भी
नही आता है तुझे कहना तो कोई बात नही
मत कर प्यार मुझसे पर कर बात ही सही
डर लगता है मुझे तेरे समक्ष कहना
कि रूठ न तू मुझसे नही तो हो जायेगा दूवर जीना
बस कर यार अब कर भी ले बात
समकक्षी हूँ तेरा नही तो तड़पूंगा प्रत्येक वार
चल जीत गयी तू,मान ली मैंने हार
बस कर अब बस कर अब कर भी ले मुझसे बात

विशेष मित्र के लिए समर्पित
ये कविता उन युवक युवतियों के लिए है जो किसी रिश्ते में बन्धने के बाद किसी कारण और गलत फ़हमी से अलग हो जाते है ! ये कविता उनके रिश्ते को सुधारने और उन्हें जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने का काम अवश्य करेगी। कृपया कविता का मर्म समझने की कोशिश करे और खुद गलती मान कर अपने रिश्ते की डोर में गांठ न आने दे

-सारांश सागर

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem for Him-रंग खिलता जाये

 girl-1352914_960_720
मेरा रंग हुस्न का खिलता जाये,
तू ही मेरे दिल को भाये,
मुझ पे चढ़ी जवानी योवन छाये,
मैं हुई बावरी तेरी,
मैं हुई दीवानी तेरी,
ख़यालों में तेरे जब भी डूबूं,
तेरी ही बाहों में झूमूँ,
तितली के मैं साथ चलूँ,
और दिल में तेरे रहलूँ,
ये प्यार कैसे रंग सजाये,
मेरा रंग हुस्न का खिलता जाये,
तस्वीर तेरी मैं रोज़ बनाऊँ,
प्यार के रंगों से उसे सजाऊँ,
मैं गुस्सा होके उससे रूठूँ,
उससे ही मैं तो कह दूँ,
कैसे कैसे रोग लगाये,
ये प्यार कैसे रंग सजाये,
मेरा रंग हुस्न का खिलता जाये,
तू ही मेरे दिल को भाये.
-ट्रू लव
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem for Him and Her-तुमसे ही प्यार है

flower-3111821__340.jpg
पास आये तो जीने की वजह बन गये,
धीरे से मुस्कुराये यूँ की दिल की सदा बन गये,
धडकनों पे ना ज़ोर रहा,
ये दिल तुम्हारा हो गया,
खुद बा खुद ना जाने कब प्यार तुमसे हो गया,
अब बिन देखे तुम्हें ना चैन है,
ये रातें भी बेचैन है,
कब आँख खुले ये दिन होगा,
दीदार तुम्हारा कब होगा,
इस दीदार ने इतना तड़पाया,
धड़कन को मेरी थमाया,
अब दिल को करार तब आयेगा,
जब इज़हार-ए-इश्क़ तुमसे हो जायेगा,
सुबह की पहली किरण खिली,
मुझको ना मंज़िल मिली,
यूँ देखता रहा हर पल घड़ियों को
कि तुम अचानक आ गये,
अब हाल मेरा बेहाल है,
कैसे कहूँ तुमसे प्यार है,
फिर देख मुझे तुम मुस्काये
कि जोश का संचार हुआ,
लेके हाथ में हाथ तेरा
दिल की बात को कह गया,
कि पास जब से आये हो
जीने की वजह बन गये हो,
धडकनों पे ना अब इख़्तियार है,
अब नहीं डरता ये कहने से कि
बस तुमसे ही प्यार है,
बस तुमसे ही प्यार है
-गौरव
Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem

Love Poem for Him-तेरी यादों में जीने लगी हूँ

woman-872815_960_720

तेरी यादों में जीने लगी हूँ

तेरे गीतों को सुनने लगी हूँ

इस मीठी सी ठंड में आँखें नॅम होने लगी हैं

तेरी याद में नींदें खोने लगी लगी है

जब देखा दूर चमकते तारे को

उसकी चमक देख तेरी याद आई

जब देखा उपर खुले आसमान को

तेरी बाहों की याद आई.

जब बैठी नदी किनारे

बहते पानी में तू ही नज़र आया

फिर अपने आप से पूछ बैठी

क्या तुमने अपना प्यार पाया?

इस प्यार भरे लम्हे में खो गयी

ना जाने कब तेरे इतनी करीब हो गयी

तेरी ही बातें करने लगी हूँ

तुझे अपने गीतों में गुनगुनाने लगी हूँ

तेरी यादों में जीने लगी हूँ

-कविता परमार

Posted in Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Poem on First Love

Hindi Love Poem Expressing Love to Girl-फूलों की खुश्बू

फूलों की खुश्बू love
चाँद सा निखार
जीने की आरज़ू
अपनों से प्यार
सोचता था तुझे
कल भी यूँ ही
और आलम देखो
आज भी खोया हूँ यूँ ही
बस तेरे खयालों में
आज भी मैं
बहुत बार सोचा
दिल की बात कह दूँ
दिल में जो बातें हैं
तुझको बता दूँ
लेकिन डरता हूँ
कहीं तू ना रूठ जाये
जान के ये बात कि
मैं तुझ पर मरता हूँ
पर आज इस दिल पर काबू नहीं
छाया है तेरा जादू मुझ पर कहीं
आज मैं ये इकरार करता हूँ
मैं कल भी तुझसे प्यार करता था
और आज भी सिर्फ तुझसे प्यार करता हूँ
हाँ मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ
मैं तुझसे प्यार करता हूँ
नहीं मालूम मुझे तू मुझे अपना माने या ना माने
पर मैं तुझसे प्यार करता हूँ
मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem for Him-इंतज़ार

desktop-1753683_960_720

इंतज़ार-आखिर कब तक?

अनजानी राहों पे इंतज़ार किया करती हूँ,
हज़ारों की भीड़ में बस तुझे तलाश किया करती हूँ,
कुछ पल के लिये तो ये राहें भी साथ देती हैं,
थोड़ा चलके साथ आगे तन्हा छोड़ देती हैं,
आंसू जब भी आते हैं मेरी आँखों में,
मेरी नज़रें बस तेरा दामन तलाश करती हैं,
जब नहीं मिलता है दामन तेरा,
जी भर के पलकें भिगोया करती हैं,
रास्ते भी ये देख के मुझपे हंसा करते हैं,
देखके मेरी बेबसी का ये मंज़र,
या खुदा मुझे अब मिलादे बिछड़ने वालों से,
लोग मेरी बेबसी का मज़ाक बनाने का इंतज़ार किया करते हैं|

-कविता परमार

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Him, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Shayari for Him-अनदेखा अनजाना

अनदेखा अनजानाdreams
ख्वाबों में सजा ख्वाब आज हकीकत हो गया,
दिल में था जो हमनशीं सामने आ गया,
कुछ बातें वो कहने लगा,
कुछ बातें मैं सुनने लगी,
हर बात उसकी अच्छी लगने लगी,
थी जो अधूरी दास्तां मेरी ज़िंदगी की
वो अनकही सी दास्तां आज पूरी सी लगने लगी,
प्यार् भरी नज़रो से वो देखने लगा,
पलकें झुकाये हुये मैं शर्माने लगी,
दबी हुई थी जो खुशी मुझमें कहीं वो बाहर आने लगी,
छिपे हुये मेरे जज़बात से भरे दिल को उडान मिलने लगी,
ख्वाबों में देखा जिसे सामने उसको पा लिया,
देख उसे दिल फिर जी गया,
कविता जो रुक गयी थी कलम में कहीं,
आज वही कलम किताबों पे उतरने लगी..
-कविता परमार