Posted in Love Poems for Valentines Day, Short Hindi Love Poems

Romantic Hindi Poem -मेरे दिल में तू ही तू है

heart-2448640_960_720

मेरे दिल में तू ही तू है

और किसी की जगह नहीं है

तू ही मेरा खुदा है

तू ही मेरा मज़ा है

तू ही मंज़िल है

तू ही रास्ता है

तुझे छोड़ के

किसी और से क्या वास्ता है

तू मिले तो ख़ुशी है

तेरे बिना जीना सजा है

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Miss You Love Poem

Romantic Hindi Poetry- इंतज़ार

जाने कितने दिन महीने साल गुज़रे तेरे इंतज़ार में
हाय हम तो पागल दीवाने हो गये तेरे प्यार में
रातों को नींद आती नहीं
दिन को भी नहीं है चैना
बस तेरे ही आने की उम्मीद में
राह तकते मेरे नैना
उफ ये कैसा दीवानापन है
लोग कहते हैं ये पागलपन है
पर दिल ये मेरा मानता नहीं
तुझे चाहने के सिवा ये कुछ और जानता नहीं

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem-तेरा प्यार

खामोश मेरे लबों पे जो गूंजे
वो एहसास है तेरा प्यार ..
रूह में तेरी याद बन के समा जाये
वो एहसास है तेरा प्यार..
पल पल मेरे दिल में खयाल बन के बिखर जाये
वो एहसास है तेरा प्यार..
मुर्झाये से मेरे चहरे पे जो हँसी बन के कुछ याद दिलाये
वो एहसास है तेरा प्यार..
जीना जिसके साथ पल पल चाहूँ
वो एहसास है तेरा प्यार..
बंद हों ये मेरी पलकें तो ख्वाब बन के जो मेरे दिल में समा जाये
वो एहसास है तेरा प्यार.

-गौरव

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -खत संभाल के रखें हैं

तन्हाई में जो लिखे तुझे खत
वो खत संभाल के रखें हैं
दिल की गहराइयों की स्याही से जो लिखे तुझे खत
वो खत संभाल के रखें हैं
जो पल पल मेरा दिल धडकाते हैं
वो खत संभाल के रखें हैं
चाहा तुझे दिलो जान से जो जता न पाये
वो प्यार के जज़्बात से लिखे खत
संभाल के रखें हैं

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem-तेरे खामोश लफ्ज

तेरे खामोश लफ्ज मेरे दिल से कुछ सवाल करते हैं
तेरी आँखों के कुछ एहसास मुझसे बाते करते हैं
रहता हूँ तन्हा अकेला तेरी यादों  के साथ
पल पल तेरे दिल की धड़कन के एहसास भी
तन्हाई में मुझे छुआ करते हैं

 

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -जब भी समय की धारा बहेगी

जब भी समय की धारा बहेगी
यूं मेरे गीत हर पल गुनगुनाये जायेंगे..
प्यार के ये मेरे तराने तुझे याद आयेंगे..
रेत पे मैने लिखे हैं  जो जज़्बात
वो समय की धारा मैं बिखर न पायेंगे..
बस गूँजेंगे तेरे दिल मैं और पल पल मुस्कुरायेंगे |

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -यूं बंद मेरी पलकें

यूं बंद मेरी पलकें तेरे ही ख्वाब देखा करती हैं
यूं थमी थमी मेरी सांसे तेरी ही आहें भरती हैं
मेरी ठहरी हुई रातों के जज़बात  बन के बिखर जाओ
ख्वाबों मैं तो रोज़ आते हो
कभी सुबह की पहली किरण के साथ हकीकत का एहसास भी बन जाओ