Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Poem on First Love, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem on College Love

lessons-2190599_960_720

तेरी यादों में लिखे कुछ खत मुझसे बात किया करते हैं,
याद करता हूँ हमारी मुलाकात को तो एहसास प्यार का दिया करते हैं,
कहते हैं उन पलों की कहानी जब तेरी यादों में घंटो इंतज़ार किया करते थे..
लिखते थे खत हज़ारों इंतज़ार ए मुहब्बत में पर तुमको ना दिया करते थे ,
और धीरे धीरे वो वक़्त की धारा भी बह गयी,,
तुमसे विदाई का पल भी आ गया,
नाम थी हमारी पलकें जुदाई के बादल भी छा गये,
बस सोचते रहे की कुछ पलों में तुम नज़रों से दूर हो जाओगे,
फिर दिल की धड़कन को अचानक क्या हो गया,
कुछ पल थम सी गयी हमारी सांस भी
जब उन्होने दिल पे हाथ रख दिया,
इज़हार जो मुहब्बत का हम ना कर पाये
तीन सालों में वो प्यार का इज़हार उन्होने कर दिया,
बस देखते रहे उनको हम फिर गले से उनको लगा लिया,
करते हैं बेपनाह प्यार हम भी उन्हें, उनको ये जता दिया,
फिर वो मुस्कुराये एक पल
प्यार के वो खत हम से उन्होने मांग लिये,
हम भी कुछ पल रह गये स्तब्ध,
और वो ये कहके गले हम से लग गये,
कि आप के लिखे खतों की खुश्बू हमको पहले साल ही छू गयी,
बस करते रहे इसलिये इंतज़ार की इज़हार ए मोहबत आप कर दोगे,
पर दिल ने कहा अब ना सह पायेगा ये दूरी तुमसे,
ये दिल की आवाज़ सुनके प्यार का पहला इज़हार हम ही आपसे कर गये.
-गौरव

Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem for Stranger, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem-मुस्कुराने की वजह

मुस्कुराने की वजह तेरी आँखों में तलाश करते हैं
ए अजनबी हम तुम्हें कितना प्यार करते हैं
देखा नहीं तुझे कभी पर खाबों के रंगों से तेरी तस्वीर बनाया करते हैं,
तेरी प्यार भरी खूबसूरत तस्वीर को खाबों में ही सही हकीकत बनाया करते हैं,
मुस्कुराने की वजह तेरी आँखों में तलाश करते हैं,
ए अजनबी जब भी चलें कभी ज़िंदगी की हर राह पे तेरा इंतज़ार करते हैं
देखी कभी ना कोई राह, ना कभी चले प्यार की राहों पे तेरे बिना,
जो प्यार से थाम ले मेरा हाथ किसी राह पे उस अजनबी के आने का इंतज़ार करते हैं,
मुस्कुराने की वजह तेरी आँखों में तलाश करते हैं,
ए अजनबी जब थामता है तू मेरा हाथ धड़कन को थामा करता है
लगता है प्यार से मेरे गले रूह तक उतर जाया करता है
भूल जाता हूँ खुद को, तेरे प्यार में खो जाता हूँ
देखता रहता हूँ बस तेरी आँखों में
मुस्कुराने की वजह तेरी आँखों में तलाश करता हूँ
-गौरव
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi love poems on heart

Hindi love poem on emotions of the heart-दिल के ख्वाब

ये दिल कितना पागल है हर पल तेरे ही ख्वाब ये बुनता है
रहता है मेरे सीने में धड़कन पर तेरी ही सुनता है
कभी अकेले में हंसता है
कभी सामने रखी तेरी तस्वीर से हज़ारों बातें करता है
ये दिल को ना जाने क्या हो गया है
कभी गुदगुदाके तेरे खयालों को याद दिलाता है
कभी सटा के तुझको छेड़ता है
कभी प्यार से मनाके गले लगता है
ये दिल को ना जाने क्या हो गया है
कभी ख्वाहिशों के महल बनता है
रहता है उसमें तेरे साथ प्यार के हज़ारो गीत वो दीवाना दिल तेरे लिये गाता है
ये दिल जैसा भी है नटखट है शैतान है
तेरा है तुझसे प्यार करता है
ये दिल कितना पागल है हर पल तेरे ही ख्वाब ये बुनता है
-गौरव 
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -परी से प्यार

बरसों से एक ख्वाब देखा था वो ख्वाब हकीकत हो गया
चाह थी एक परी के दीदार की उस परी का दीदार हो गया
उसकी मुस्कान ने कुछ जादू सा दिल पे कर दिया
प्यार से छूके एहसान मुझपे कर दिया
देखा जब भी उन्होने हमें बड़े प्यार से इक़रार हम करने लगे
ख्वाबों से खूबसूरत परी से प्यार हम करने लगे
दिल ने चाहा धड़कन ने मांगा खुदा से ये एहसास
बातें हो प्यार की और तुम हो दिल के बहुत पास
धीमे धीमे वो मुस्कुराने लगे पास दिल के आने लगे
प्यार उनसे हो गया ये दिल से इक़रार हो गया
कि एक परी से प्यार हो गया
-गौरव
Barson se ek khwab dekha tha wo khwab hakikat ho gaya
Chah thi ek pari k deedar ki us pari ka deedar ho gaya
Unki muskaan ne kuch jadu sa dil pe kar diya
Pyar se chuke ehsaan mujhpe kar diya
Dekha jab bhi unhone hamein bade pyar se ikraar ham karne lage
Khwabon se khubsurat pari se pyar ham karne lage
Dil ne chaha dhadkan ne manga khuda se ye ehsaas
Baatein ho pyar ki aur tum ho dil ke bahut paas
Dheeme dheeme wo muskurane lage paas dil ke aane lage
Pyar unse ho gaya ye dil se ikraar ho gaya
Ki ek pari se pyar ho gaya
-Gaurav
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Songs, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem-प्यार

heart-2448640_960_720

धूप में छाँव जैसा लगे प्यार
भीगी ठंड में गर्म रजाई सा लगे प्यार
पहली बारिश की बूँद सा लगे प्यार
सर्दी की ओस सा लगे प्यार
बस ये ही है प्यार

कभी जो तुम आगे चले गये
तो हम पीछे रह गये
कभी तुम कहते चले गये
तो हम कहते कहते चुप रह गये

वो कल तो ख्वाब था
ये पल तो आज है
इस पल में जीने की बात ही कुछ खास है
बस यही है प्यार

बारिश की खुश्बू में
महक उठा हमारा प्यार

धूप में छाँव सा लगे प्यार
भीगी ठंड में गरम रजाई सा लगे प्यार
बस ये ही है प्यार बस ये ही है प्यार
-कविता परमार

Dhoop mein chanv jaisa lage pyar
Bhigi thand mein garam rajai sa lage pyar
Pehli barish ki boond sa lage pyar
Sardi ki os sa lage pyar
Bus ye hi hai pyar

Kabhi jo tum aage chale gaye
To ham peeche rah gaye
Kabhi tum kahte chale gaye
To hum kahte kahte chup rah gaye

Vo kal to khwab tha
Ye pal to aaj hai
Is pal mein jeene ki baat hi kuch khaas hai
Bus yahi hai pyar

Barish ki khushboo mein
Mahak utha hamara pyar

Dhoop mein chanv sa lage pyar
Bhigi thand mein garam rajai sa lage pyar
Bas ye hi hai pyar bas ye hi hai pyar
-Kavitha Parmar

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him

Hindi love poem -प्यार दो

वक़्त की लहरों पे कुछ नगमें सजाता हूँ..
यादों के झरोखे से तुझको चुराता हूँ..
पल पल देखता हूँ तेरे ख्वाब ..
ख्वाबों को तेरी नज़रों में छुपाता हूँ..
आज की रात आके सिमट जाओ..
मेरे ख्वाबों से ख्वाबों को दिल की हकीकत बना दो..
रूह तक छू लो मेरी प्यास प्यार की दिल मैं बसा दो..
अगर दूर रहोगे दिल से तो मैं बिखर जाऊँगा..
बिखरने ना देना मुझको आके थाम लो
दिल मैं बसाके रूह तक प्यार दो..
रूह तक प्यार दो..

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him

Hindi Poem on Romance- मुहब्बत

दिल से दिल की मुलाकात बहुत ज़रूरी है

हाँ मुहब्बत के बिना ज़िंदगी कुछ अधूरी है

वो लिखना प्यार में डूबे खत

वो मिलना छुप-छुप के वक़्त बेवक़्त

कुछ नादानियाँ कुछ शैतानियाँ

यार की खबर ना मिलने पर बेचैनियां

इश्क़ के दरिया को पार करना है मुश्किल

जीना दुश्‍वार कर देता है ये दर्दे दिल

आशिक़ों में अपना भी नाम होना ज़रूरी है

 मेरा तुझसे तेरा मुझसे मिलना ज़रूरी है

-अनुष्का सूरी