Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Poems on First Love, Hindi love poems with English translation, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on First Love, Love poems for Propose Day, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem

Hindi Love Letter for Girlfriend-देखते हैं

 

देखते हैं तुमको
सबसे बिसर जाते हैं
सोचते हैं तुमको
हद से गुज़र जाते हैं
खबर क्या तुमको
तुम पे मर जाते हैं
आओ मिलो मुझको
तुमसे प्यार करते हैं

-अनुष्का सूरी

How to read:

Dekhte hain tumko

Sabse Bisar jate hain

Sochte hain tumko

Had se guzar jate hain

Khabar kya tumko

Tum pe mar jate hain

Aao milo mujhko

Tumse pyar karte hain

-Anushka Suri

English Translation:

The moment I look at you

I forget everyone else

When I think about you

I exceed my limits

You do not have any clue

I can die for you

Come and meet me

I love you

 

 

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poems for Lover, Hindi Shayari, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Hindi Shayari for Her-शायरी करना सीख गया

kimi_ni_todoke__romance_manga-wallpaper-1366x768

दर्द दिए कुछ ज़माने ने हर लम्हा कुछ यूँ बीत गया
इसी तरह हुई शुरआत कुछ मैं शायरी करना सीख गया
बढ़ा कुछ आगे तब झूठे दोस्तों में समय बीत गया
कुछ ऐसे ही हुई शुरुआत यारों मैं शायरी करना सीख गया
फिर कुछ झूठे रिश्तो में मेरे भोलेपन को वो जीत गया
बढ़ा दर्द कुछ इस कदर कि मैं शायरी करना सीख गया
रूह मेरी गम में डूबी थी अब हर लम्हा हंसी का बीत गया
इस तरह मैं दर्द-ए-दिल शायरी करना सीख गया
कुछ नामुराद दिल भी ऐसी जगह लगा जो मेरे दिल को भी साथ ले गयी
बस इस टूटे हुए बेख़ौफ़ शायर को कुछ प्यार का दर्द दे गयी
आज जब सभी हमें शायर शायर कहते हैं
वो कहते हैं कि हम और हमारी शायरी उनके दिल में रहते हैं
अरे हम तो बस शायर हैं महखानों में रहते हैं
आलम कुछ ऐसा है की कलम से कागज़ पर दर्द बयान कर दें तो लोग शायर श्यार कहते हैं
हम तो आज भी एक रूह हैं बस
जो उनके दिल में रहते हैं…
उनके दिल में रहते हैं….

-अनूप भंडारी

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Hindi Shayari on Lost Love- काश एक पल

sad_3d-wallpaper-1366x768

काश एक पल दिया होता जो
तुमने मुझे
तो मैं कह पाता वो बातें
जिन्हें मैंने समझने में देर की थी

काश एक पल दिया होता जो
तुमने उन बातों को
जो मेरे अधरों तक न आ पायी
उन रुस्वा हुए बेरुखे से प्यार में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने खुद को
तो समझ पाती मेरे दिल में क्या था
जो अनसुना रह गया था हमारे बीच में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने उस वक़्त को
तो ये बदल पता उन हालात को
जो लिए बैठे थे उदासी हमारे रिश्ते में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने मेरे उन अधूरे ख्वाबों को
जो सिर्फ हसरतें बन के रह गए दिल में

तन्हाई तो उधर भी होगी मैं जनता हूँ
बस उसी पल की तो कमी रह गयी थी
हमारे उन खूबसूरत जज़्बातों में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने काश एक पल..
बस एक पल की बात थी..

-राहुल शर्मा

Posted in Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Shayari for Her, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem

Hindi Love Shayari for Her-दिल ने कहा

one_heart-wallpaper-1366x768

दिल ने कहा सुबह सुबह
तू कहाँ
खोजूं कहाँ मैं बता
तेरे निशाँ
दिल की हुकूमत तू
दिल की  ज़रूरत तू
तू कहाँ
वो लम्हे जो साथ बीते
वो यादें जो दिल में सीचे
वो बातें वो वादे
ढूंढें तुझे यहाँ
तू कहाँ

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem

Hindi Shayari for Girlfriend-वो आँखें वो बातें

वो आँखें heart-wallpaper-1366x768
वो बातें
वो यादें
वो रातें
वो काले बाल
वो मस्त चाल
मेरे दिल का हाल
करें बेहाल
उसको सोचूँ
उसको चाहूँ
उसको सराहूं
उसको पूजूं
वो मेरी इबादत
वो मेरी राहत
वो मेरी किस्मत
वो मेरी चाहत
वो मेरा खुदा
वो मेरा जहां
उसको ढूँढूँ
मैं कहाँ कहाँ
ऐ मेरे खुदा
उस से मिलादे
बस एक बार
बस एक बार

-अनुष्का

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem

Hindi Love Shayari for a Girl-तस्वीर

once_loved_always_loved-wallpaper-1366x768

हम उनकी तस्वीरों को छुप छुप के सजाया करते हैं
कभी रखते हैं इन आँखों में, कभी दिल में बसाया करते हैं
होती जब भी गहरी यादें, यादों का होता है मंज़र,
लेते हैं तस्वीर उसकी , फिर उस से बातें करते हैं,
खेलते हैं फिर ज़ुल्फों से, होंठों से लगाया करते हैं ,
वो न न कहती कभी नहीं, बस दिल से लग जाया करती है,
हम बाँहों में बस भर के उसे सपनों को खूब सजाते हैं,
हम उनकी तस्वीरों को छुप छुप के निहारा  करते हैं,
एक दिन ऐसा भी आया, जब नज़रों में वो छाए,
बस एकटक देखा उसने हमने होश गवाए
सब कुछ गवा सकते हैं, मगर उसकी तस्वीर छुपा के रखते हैं,
पर आँखों में जो तस्वीर उसकी, हम उसको छुपा न पाये,
इस दिल का हाल बयां करती तस्वीर उसकी कहती
मेरा सब कुछ है बस तस्वीर तुम्हारी मेरी
मैं हर गम को सह सकता हूँ, तुम बिन भी रह सकता हूँ,
बस इन आँखों से कुछ न कहना, तस्वीर को इनमें रहने देना,
तुझे  हर पल पूजा करता हूँ, बस तेरे इश्क़ में जीता हूँ
रोज़ सजा के तस्वीर तुम्हारी आँखों के मंदिर में बिठाया करता हूँ,
मैं तस्वीर तुम्हारी लेकर इस दिल में बसाया करता हूँ
-गौरव

Ham unko tasveero ko chup chup ke sajaya karte hain,

Kabhi rakhte hain in ankho mein, kabhi dil mein basaya karte hain,

Hoti jab bhi gahri yadein, yado ka hota hai manzar,

Lete hain tasveer uski, phir us se batein karte hain,

Khelte hai phir zulpho se, hotho se lagaya karte hain,

Vo na na kehti kabhi nahi, bas dil se lag jaya karti hain,

Ham bahon mein bas bhar ke use, sapno mei khoob sajate hain,

Ham unki tasveero ko chup chup ke nihara karte hain,

Ek din aisa bhi aya jab nazron mein wo chaye,

Bas ek tak dekha usne, hamne hosh gawaye,

Sab kuch gawa sakte hain, magar uski tasveer chupa ke rakhte hain.

Par ankho mein jo tasveer uski, ham usko chupa na paye,

Is dil ka hal bayan karti tasveer uski kahti,

Mera sab kuch hai bas tasveer tumhari meri,

Main har gam ko sah sakta hoon, tum bin bhi rah sakta hoon,

bas in ankho se kuch na kahna, tasveer ko in mein rahne dena

Tujhe har pal puja karta hoon, bas tere ishq mei jeeta hoon,

Roz saja ke tasveer tumhari, ankho ke mandir mein bithaya karta hoon,

Main tasveer tumhari lekar is dil mein basaya karta hoon.

  • Gaurav
Posted in Hindi Love Poem For Him, Miss You Love Poem

Missing You Hindi Love Poem-रातों के सन्नाटे में

रातों के सन्नाटे में heart_shaped_romance-wallpaper-800x600
दिन के उजाले में
कभी महफ़िल में
कभी वीराने में
तू नहीं मिलता
तो तेरा ख्याल ही सही
दिल ये आशिक़ मेरा
तेरा दीदार मांगता है
तू न मिल सका
आज तेरा नाम ही सही
तेरी याद में यूं तो रोज़ बहाते हैं पानी
आज तेरी याद में एक जाम ही सही
सोचा था कभी तुझसे मुलाकात न होगी
पर आज तुझे देखा तो देखता रह गया |

-अनुष्का सूरी