Posted in Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Hindi Love Poem on Separation – तेरी जुदाई

girl-429380_960_720

तेरी जुदाई तेरी रुस्वाई सह न पाऊँ मैं
हर पल कुछ याद दिलाता है
गहरा सा नशा तेरी यादों में
हर शाम को दिया जलती हूँ तेरी याद में
वो पलके नम हो जाती है
जो भीगी थी कभी तेरी याद में,
मुस्कुराता हुआ तेरा चेहरा मुझसे प्यार जताता है
पलके मेरी तेरी बाँहों में भीग सी जाती है
तेरी यादों का एक मेला हर पल रंग दिखता है
भरी महफ़िल में भी तन्हाई याद दिलाती है

-कविता परमार

Teri judai teri ruswai seh na pau me,
Har pal kuch yad dilata hai,
Gehra sa nasha hai teri yado me,
Har sham ko diya jalati hu teri yad me,
Wo palkein num ho jati h,
Jo bheegi thi kabhi teri yaad me,
Muskurata hua tera chehra mujse pyar jatata hai,
Palkein meri teri baho me bheeg si jati hai,
Teri yado ka ek mela har pal rang dikhata hai,
Bhari mehfil me bhi tanhai yad dilati hai..

-Kavitha Parmar

Posted in Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem

Miss You Love Poem – एक रोज़

sad

एक रोज़ तुझे याद करना है
एक रोज़ तेरे सपनो में रहना है
एक रोज़ मैं तुझे चूरा ले जाऊँ
एक रोज़ तेरी साँसों में जीना है

एक रोज़ वो शाम होगी
एक रोज़ चांदनी मेरे साथ होगी
एक रोज़ मैं तुझे पलकों पर सजा लूँ
एक रोज़ वो हसीन मुलाक़ात होगी

एक रोज़ ख्वाबों का सिलसिला होगा
एक रोज़ तेरी यादों का मेला होगा
एक रोज़ मैं तुझें सबसे छुपा लूँ
एक रोज़ मीठी बातों का कहना होगा

एक रोज़ प्यार की हमारी कहानी होगी
एक रोज़ फिर ये दुनिया अपनी दीवानी होगी
एक रोज़ तेरे पहलू में संवर जाऊँ
एक रोज़ अपनी ये जन्‍नत सुहानी होगी

एक रोज़ तेरे लिए लिखना है
एक रोज़ तेरे लिये जीना है
एक रोज़ मैं साथ रहने की कस्में खाऊँ
एक रोज़ फिर भी तेरे लिए मरना है

एक रोज़ तुझे याद करना है
एक रोज़ तेरे सपनो में रहना है

-योगेश जमदागनी

Ek roj tujhe yad krna h,
ek roj tere spno m rehna h,
ek roj m tujhe chura le jau,
ek roj Teri sanso m jeena h..

Ek roj wo sham hogi,
ek roj chandni mere sath hogi,
Ek roj m tujhe palko pr sja Lu,
ek roj wo haseen mulaqat hogi..

Ek roj khwabo ka silsila hoga,
ek roj Teri yadoo ka mela hoga,
ek roj m tujhe sbse chupa Lu,
Ek roj meethi baton ka kehna hoga..

Ek roj pyar ki hmari kahani hogi,
ek roj fir ye duniya apni deewani hogi,
ek roj tere pehlu me m sanwar jau,
ek roj apni ye jannat suhaani hogi..

Ek roj tere liye likhna h,
ek roj tere liye jeena h,
ek roj m sath rehne ki kasmein khau,
ek roj fir bhi tere liye mrna h,

ek roj tujhe yad krna h ,
ek roj tere spno m rehna h..

-Yogesh Jamdagni

 

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Him, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Miss You Poem for Him – दिल का दर्द

inside_out_sadness___disney_pixar-wallpaper-1366x768

दिल का दर्द आखों में उतर आता है
जहाँ देखूं बस तेरा चेहरा नज़र आता है
तेरी बातें बार बार याद आती हैं
तुझे याद कर आखें भर आती हैं
न रातों को सुकून मिलता है
न दिन को चैन आता है
जब देखो जहाँ देखो
तू याद आता है
होता तू इस जहाँ में अगर
तो तुझसे मिल पाती
पर तू है ऐसे जगह
जहाँ खुदा ही पहुंच पाता है
– अनुष्का सूरी

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poems by Readers, Hindi love shayari for wife, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Sad Love Shayari- आंसुओ ने रुलाया

inside_out_sadness___disney_pixar-wallpaper-1366x768

आज उनके आंसुओ ने हमें बहुत रुलाया
उनकी आँखों के हर कतरे ने आँखों को भिगाया
वो सिमट के रोने लगे अपने पहलु में
पर मेरी आँखों से बादल बरस के आया
मैं समेटना चाहता हूँ उनको अपनी बाहो में
कहना चाहता हूँ तेरा हर आंसूं अब मेरा है
इतना गहरा जज़्बात मुझमेँ निखर के आया
आज उनके आंसुओं ने मुझे बहुत रुलाया
जब बो समझे मेरे जज़्बात होने लगी बस आँखों से बात
आंसुओ का बवंडर हम दोनों की आँखों में था
गहरा जज़्बात प्यार का खारे पानी में था
सिर्फ सिमटे नहीँ थे दो जिस्म बाँहों में
रूहो तक नर्म आंसुओं का पानी था
सावन जो बरसा था आँखों से
आज वो खुशिओं का बादल था
खारे पानी की बूँद नहीँ
दिलों पे आज हम दोनों के प्यार का आँचल था
-गौरव

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Him, Hindi Poems for Lover, Hindi shayari for lost love, Long Hindi Love Poems, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Miss Him Love Poetry-दिल की आवाज़

खो दिया उसे एक दिन
तो ये आँखे ही क्या,
दिल बहुत रोएगा….
इतना चाहा है दिल ने उसे,
किसी और का ना हो पाएगा….
क्या पता था इतना प्यार हो जाएगा,
मेरा कल तुमसे जुड़ जाएगा….
इतना करीब से गुज़रे हो दिल के,
कि निशान अभी भी बाकी है….
पहले तो खींच लिया मुझे,
ग़मों की गहराई से….
और अब कह दिया उसने,
खुशी नहीं है उसके पास….
आदत भी तो ऐसी हो गई है,
कि छोड़ नहीं पाऊँगी….
उसे क्या इलज़ाम देना,
करीब तो मैं आई थी….
वो तो कब से दूर था,
दिल पर तो मैंने लिया….
उसने तो बस मज़ाक समझा,
तो तकलीफ उसे क्यों हो….
पर फिर भी एक उम्मीद है उससे,
जब आएगा वो कल,
जिंदगी का सबसे मुश्किल भरा पल,
ना पास तेरे आ सकूँगी,
ना दूर तुझसे जा सकूँगी,
तो बस एक बार दुनिया को भूल कर,
एक आवाज़ दिल से देना,
और रोक लेना मुझे,
कदम क्या साँसे थम जाएँगी,
बस एक दिल की आवाज़…….
मेरे लिए………….

-लता कुशवाह

Posted in Break Up Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Sad Hindi Shayari for Lover-कसूर

inside_out_sadness___disney_pixar-wallpaper-1366x768

क्या कसूर था हमारा
जो हम इस कदर तनहा हो गए
कल जिन्होंने दिल से चाहा था हमें
आज वही बेवफा हो गए
यूँ तो तमन्नायें थी हज़ारों
मगर ज़िन्दगी से ठुकराये गए
हज़ारों हो जाएं चाहने वाले
पर जिसकी दिल में हुकूमत हो
ऐसा कौन मिलेगा
कभी भूले से याद ए हम
तो पलट के देखना
हमें वहीँ पाओगे
जहाँ कल तुमने साथ छोड़ा था
तुम्हारा रोज़ इंतज़ार करते हैं
तुमको बहुत प्यार करते हैं
दिल की आरज़ू है
तुम जहाँ भी रहो
हमसे गिले शिकवे न हों
चलते हैं हम इस दुनिया से
अपना ख्याल रखना
कभी भूले भटके
हमारा नाम ले लेना

-संगीता श्रीवास्तव

Posted in Break Up Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Painful Hindi Love Poem-दर्द का रिश्ता

This slideshow requires JavaScript.

कोई क्यों हमें इतना दर्द दे जाता है
कि इंसान खुदसे अजनबी हो जाता है
हज़ारों चहरे हैं इस दुनिया में
फिर भी एक चेहरे की तलाश क्यों रहती है
क्या दर्द का रिश्ता इतना गहरा होता है
कि ज़िन्दगी खुद एक शिकायत बन जाये
कैसे जिएंगे अब उसके बिन
जिससे दूर कभी रहे नहीं
एक बार मुड़ के तो देख लिया होता
न आँखों में कितने आंसू थे
ये एहसास तो लिया होता
चलो हम ही बेवफा सही
हम तो कल भी बदनाम थे
आज भी हो गए तो क्या नया हुआ
यूँ तो दिलों के बाजार में हज़ारों रिश्ते बिकते हैं
दर्द का रिश्ता अगर बिक जाये
तो ताउम्र दिल से तेरा नाम हो जाये
-संगीता श्रीवास्तव