Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Miss You Love Poem

Hindi love poem for lost love-बहुत दिन गुज़र चुके 

boy-1042683_960_720

बहुत दिन गुज़र चुके 

तेरे दूर जाने में 

कितनी देर लगेगी और 

तेरे लौट आने में 

वैसे तो काम बहुत हैं 

मुझे ज़माने में 

लेकिन आशिक़ हूँ मैं 

तेरा बताने में 

आजा अब छोड़ ये लुक्का छिप्पी का खेल 

किसी बहाने से 

मैं हूँ तेरा तू है मेरी 

सबको बताने में

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem for Him-कितना प्यार करू तुमसे

boy-1042683_960_720

ना जाने क्यों वो मुझसे इतना प्यार करता है
मेरी हर चीज़ का खयाल रखता है
इन छोटी सी आँखों में सपने सुहाने लिये
क्यों मेरे आने का इंतज़ार करता है
उसकी मुस्कुराहट पे हम मर गये
ना जाने कब हम उनके दिल में समां गये
जिस की हासी पे मरने का दिल करता है
जो कह दे तो फिर से जीने का दिल करता है
ऐसा हमसफर मिला है मुझे
जिसके प्यार के लिये जान देने का दिल करता है
क्या कहूँ और उसकी तारीफ में
बस यूँ ही उससे प्यार करने का दिल करता है

-कविता परमार

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Miss You Love Poem-तेरी जुदाई रात भर तड़पाये

man-1394395_960_720
हंसना भुला दिया तेरी इस जुदाई ने,
रोना सिखा दिया तेरी इस जुदाई ने,
सोचती रही हर पल हर घड़ी तेरे बारे में,
तेरी इन यादों ने आंसू दे दिये,
तेरी जुदाई में इस कदर शामिल हो गयी
कि मेरे होठों की मुस्कान ले गयी,
मुस्‍कान की जो वजह कभी देते थे तुम,
तुम ही मेरे होठों की मुस्कान ले गये,
तेरी बेवफाई ने भरोसा मेरा तोड़ दिया,
तेरी जुदाई ने मुझको तोड़ दिया,
जो खुशियों के फूल मेरे दिल में खिलते थे,
वहीं आज ग़म के काँटे चुभते हैं,
बिखर के टूट गये इस कदर
कि अब ना जीने के बहाने रह गये,
आँसू नहीं बहते थे जो पलकों से मेरी,
आज वही हर पल इन आँखों की पहचान बन गये,
तेरे प्यार की खुशबू में जो झूम उठती थी मैं,
उन्ही आँखों में तुम आज नफ़रत के आंसू दे गये,
जो जीने का एहसास देते थे तुम
आज तुम ही मेरे आँसुओं की वज़ह बन गये,
सोचा ना करूं तुम से प्यार
पर प्यार तुम तो मेरे रोने की वजह बन गये.
-कविता परमार
Posted in Hindi Love Poem for Brother, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem for Brother-भाई

एक साया बनके साथ रहे,
वो पल मेरे जीने का एहसास बन गये,
बचपन से थामे रहे मेरे हाथ,
मेरी खुशियों की पहचान बन गये,
कभी दोस्त बनके हाथ थामा,
कभी भाई बन के डाँटा,
गिरी जब मैं किसी राह पे,
और तूने बहाये आँसू आँखों से,
और वो आँसू मेरी आँखों में खुशियों के मोती दे गये,
वो छोटी छोटी खुशियों में
हम खिलखिलाए,
वो हक़ीक़त में रुलाये,
और ख्वाबों में हसाये,
वो बचपन के पल बातें बन गयी,
आज वही बातें यादें बन गयी
-कविता परमार
Buy now Buy now Buy now
Buy now Buy now Buy now
Buy now Buy now Buy now
Buy now Buy now Buy now
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Poem on First Love, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem on College Love

lessons-2190599_960_720

तेरी यादों में लिखे कुछ खत मुझसे बात किया करते हैं,
याद करता हूँ हमारी मुलाकात को तो एहसास प्यार का दिया करते हैं,
कहते हैं उन पलों की कहानी जब तेरी यादों में घंटो इंतज़ार किया करते थे..
लिखते थे खत हज़ारों इंतज़ार ए मुहब्बत में पर तुमको ना दिया करते थे ,
और धीरे धीरे वो वक़्त की धारा भी बह गयी,,
तुमसे विदाई का पल भी आ गया,
नाम थी हमारी पलकें जुदाई के बादल भी छा गये,
बस सोचते रहे की कुछ पलों में तुम नज़रों से दूर हो जाओगे,
फिर दिल की धड़कन को अचानक क्या हो गया,
कुछ पल थम सी गयी हमारी सांस भी
जब उन्होने दिल पे हाथ रख दिया,
इज़हार जो मुहब्बत का हम ना कर पाये
तीन सालों में वो प्यार का इज़हार उन्होने कर दिया,
बस देखते रहे उनको हम फिर गले से उनको लगा लिया,
करते हैं बेपनाह प्यार हम भी उन्हें, उनको ये जता दिया,
फिर वो मुस्कुराये एक पल
प्यार के वो खत हम से उन्होने मांग लिये,
हम भी कुछ पल रह गये स्तब्ध,
और वो ये कहके गले हम से लग गये,
कि आप के लिखे खतों की खुश्बू हमको पहले साल ही छू गयी,
बस करते रहे इसलिये इंतज़ार की इज़हार ए मोहबत आप कर दोगे,
पर दिल ने कहा अब ना सह पायेगा ये दूरी तुमसे,
ये दिल की आवाज़ सुनके प्यार का पहला इज़हार हम ही आपसे कर गये.
-गौरव

Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers, Intimate Hindi Love Poems

Hindi Love Poem For Her-एक रात

 

moon-1859616__340.jpg

मैं तेरे चहरे को पढ़ना चाहता हूँ किताब की तरह
तेरे साथ बीते हुए हर लम्हे को पिरोना चाहता हूँ ख्वाब की तरह
मैं जानता हूँ नहीं मिल सकता हूँ तुमको हर रोज़..
इसलिये ख्वाबों में आके गले लगाना चाहता हूँ  मीठे एहसास की तरह.
गले मिलता हूँ जब मैं तो आँखें मेरी नॅम हो जाती हैं
भीगी हुई पलकों से लिपट के रोना चाहता हूँ तेरी याद की तरह..
चंद पल जब रह जाते हैं सवेरा होने में..जी भर के रोना चाहता हूँ
एक बार गले लगा लेना चाहता हूँ इस रात के खूबसूरत एहसास की तरह 

गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem For Her-मेरा यार

people-2563491__340
उनकी आँखों में सजे काजल के दीवाने हो गये
उनकी प्यार भरी मुस्कुराहट के घायल हो गये
बन के जो मिले थे अजनबी उनकी अदा के दीवाने हो गये
नींद चुरा ली आँखों की,ख्वाबों में शामिल हो गये
जो थे बेगाने किसी पल आज वो दिल से अपने हो गये
करने लगे बातें तन्हाई में,दीवाने से हो गये
रखा जब उन्होने हाथ हमारे दिल पे धड़कन को भी चुरा ले गये
कुछ ग़ज़लें लिखने लगे,कुछ कवितायें भी बन गयी
देख के उनकी खूबसूरती प्यार भरी नज़्में भी कुछ बन गयी
वो मुस्कुराये इस कदर की ये फिज़ायें भी उनसे जल गयी
मेरा यार मेरा प्यार है खूबसूरत बेपनाह इतना
कि मेरी नज़रें भी उनकी खूबसूरती पे थम गयी
-गौरव