
Hindi Love Poem For Her-मेरा यार

Hindi Love Poems| प्रेम कविता |Romantic Poems|Prem Kavita
Amazing, best original Hindi love poems, Hindi shayari on love and romance, romantic Hindi poetry and Hindi prem kavita|हिंदी प्रेम कविता संग्रह और शायरी


धूप में छाँव जैसा लगे प्यार
भीगी ठंड में गर्म रजाई सा लगे प्यार
पहली बारिश की बूँद सा लगे प्यार
सर्दी की ओस सा लगे प्यार
बस ये ही है प्यार
कभी जो तुम आगे चले गये
तो हम पीछे रह गये
कभी तुम कहते चले गये
तो हम कहते कहते चुप रह गये
वो कल तो ख्वाब था
ये पल तो आज है
इस पल में जीने की बात ही कुछ खास है
बस यही है प्यार
बारिश की खुश्बू में
महक उठा हमारा प्यार
धूप में छाँव सा लगे प्यार
भीगी ठंड में गरम रजाई सा लगे प्यार
बस ये ही है प्यार बस ये ही है प्यार
-कविता परमार
Dhoop mein chanv jaisa lage pyar
Bhigi thand mein garam rajai sa lage pyar
Pehli barish ki boond sa lage pyar
Sardi ki os sa lage pyar
Bus ye hi hai pyar
Kabhi jo tum aage chale gaye
To ham peeche rah gaye
Kabhi tum kahte chale gaye
To hum kahte kahte chup rah gaye
Vo kal to khwab tha
Ye pal to aaj hai
Is pal mein jeene ki baat hi kuch khaas hai
Bus yahi hai pyar
Barish ki khushboo mein
Mahak utha hamara pyar
Dhoop mein chanv sa lage pyar
Bhigi thand mein garam rajai sa lage pyar
Bas ye hi hai pyar bas ye hi hai pyar
-Kavitha Parmar

ख्वाबों में सजाया है
अल्फाज़ों को चुराया है
कह दे प्यार के दो लफ्ज़ आई लव यू
इतना सा ख्वाब इन आँखों में बसाया है
दिल धड़कता हा बहुत तेजी से
जब तुम आई लव यू कहते हो
आके थाम लो मेरी धड़कन को अपने प्यार से
इतना सा एक अरमान मैने अपने दिल में बसाया है
-गौरव

I-In aankhon main tera chehra hai har pal
L-Labon pe har pal tera naam
O-Os ki bundo si hai tu komal
V-Varshti hai jo mujh pe ban ke pyar
E-Ehsas hai mere dil ki dhadkan ka
Y-Ye jo dil mein rahta hai tera pyar
O-Or (Aur)
U-Unke dil ko choo ke deewana sa bana deta hai unka pyar
-Gaurav

दिन और रात तेरा इंतज़ार करते हैं
हाँ हम आज भी तुमसे प्यार करते हैं
पलकों पर तेरे सपने सजते हैं
तेरे खयाल इस दिल में बसते हैं
शहद से मीठी तुम्हारी बातें
सबसे हसीन हमारी मुलाकातें
याद आती हैं मुझे अब भी
आओ मिल जाओ मुझसे आज अभी
– अनुष्का सूरी
तेरी आंखो मे जो अजब सा नशा है
क्या बताऊँ दिल किस कदर तुझ पर फिदा है
उफ तेरी ज़ुल्फ़ों का वो घना अंधेरा
चुराता है दिल जैसे हो कोई लुटेरा
तेरे गाल पर वो जो काला काला तिल है
हाये उसे देख मचलता ये दिल है
वो तेरा बार बार मुझसे नज़रें चुराना
और मेरा यू ही तेरे सामने आ जाना
खुदा जाने कब तू कहेगी अपनी ज़ुबानी
अब शुरू की जाये अपनी प्रेम कहानी
कुछ बातें होंगी कुछ मुलाकातें होंगी
कहीं सपने सजेंगे कहीं नींदें उड़ेंगी
धीरे धीरे बढ़ेगी ये बेक़रारी
और छा जायेगी कुछ कुछ खुमारी
खो जायेंगे हम एक दूसरे में
तू समा जायेगी मुझ में और मैं तुझ में
भर जायेगी खुशियों से ये ज़िंदगानी
मैं तेरा राजा और तू मेरी रानी