
Hindi Love Shayari-तुम से बढ़कर खुदा नहीं देखा

Hindi Love Poems| प्रेम कविता |Romantic Poems|Prem Kavita
Amazing, best original Hindi love poems, Hindi shayari on love and romance, romantic Hindi poetry and Hindi prem kavita|हिंदी प्रेम कविता संग्रह और शायरी


दिल की धड़कन बढ़ जाती है
जब सामने वो आ जाती है
दूर दूर होकर भी
वो मेरा चैन चुराती है
धीरे धीरे कदम बढ़ा
वो पास मेरे जब आती है
साँसे होती तेज़ मेरी
नजरें चंचल हो जाती हैं
क्या कहूँ मेरा क्या हाल हुआ
दिल का हाल बेहाल हुआ
अब कहूँ मुझे क्या जोग लगा
या प्यार का कोई रोग लगा
अब दिन का ना कोई खयाल है
रातों का भी ये हाल है
दिल कहता है मेरा
बस सामने वो आ जाये
नजरें फिर से मिल जाये
जो चैन गया था मेरा
वो चैन मुझे मिल जाये
इस बार कहा है दिल ने
हाल दिल का उसे बतलाऊँ
कि हो गया है इश्क़ तुमसे
उसको भी जताऊं
पर सोच मेरा दिल घबराये कि
ना हो जाये नाराज कहीं तू
इसलिए तुझसे छुपाता
जो है छुप छुप के बस प्यार मेरा
दिल में ही रह जाता
पर इतना तो है शुक्र खुदा का
कि रोज़ सनम दिख जाता
रोज़ सनम दिख जाता
-गौरव

सुन्दर है सुन्दर
सबसे वो सुन्दर
बहार अंदर
दोनों से सुन्दर
सूरत से सुन्दर
दिल से भी सुन्दर
ऐसी मनोहर
ऐसी वो सुन्दर
आँखें नशीली
आँखों में काजल
ज़ुल्फ़ें काली
ज़ुल्फ़ों पे आँचल
हाथों के कंगन
कंगन में मेरा मन
उफ़
सुन्दर वो सुन्दर
सबसे वो सुन्दर

दिल ने देखा एक ख्वाब
ख्वाब में थी तुम
हाँ तुम, तुम
तुम्हारा सुन्दर भोला चेहरा
ज़ुल्फ़ों का कुछ रंग सुनहरा
देख के तुझको दिल बेचारा
हो गया तेरा, हाँ बस तेरा
नींद जब खुली मेरी जाना
तब ये जाना तूने न जाना
मैं तो हूँ तेरा आशिक़
क्यों तुझसे हूँ बेगाना
तू ही मेरी रूह की राहत
तू ही मेरी पहली चाहत
काश हो जाये ऐसी रहमत
तू मिल जाये मुझको जन्नत
दिल ने देखा एक ख्वाब
ख्वाब में थी तुम
हाँ तुम, तुम
-अनुष्का सूरी

तेरी आँखों की मस्ती
तेरी शोख अदा
तेरी मीठी बातें
ये हंसी मुलाकातें
यूं ही चलती रहे
हम मिलते रहे
तू है कितनी भोली
तू है इतनी प्यारी
तू ही बता दे
तुझे कैसे न चाहें
मेरे अंदर भी तू
मेरे बहार भी तू
मेरी सांसें
मेरी राहें
सब में बसी तू
तू ही मेरी पूजा
तू ही मेरी सेवा
तुझे चाहने की अलावा
न जानू काम दूजा
तू ही मेरा मंदिर
तू ही मेरी मूरत
तू ही है जाना
बस मेरी ज़रूरत
तुझको पुकारूँ
तुझको निहारूं
तुझको ही चाहूँ
तुझको ही पा लूँ
यही है चाहत
बस एक बार
बस एक बार
-अनुष्का सूरी