Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Poem on Dream Girl, Hindi Poem on First Love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems

Hindi Poem on First Love: मेरा पहला सच्चा प्यार्

heart-3056182_960_720
आती है वो हर रोज़ सज धजकर,
कभी ग्रीन-ब्ल्यू सूट तो कभी जीन्स टॉप पेहनकर,
मैं कभी बराबर में बैठता हूँ तो कभी उसके पीछे,
मेरा दिल रखता है उसकी यादों को सींचे,
मुझे देखकर मुस्कुराती है,
पर मुझे क्यों ऐसा लगता है
कि लड़कियाँ  ऐसे ही बेवाकूफ बनाती हैं,
मेरा दिल धडकता है कई बार उसको देखकर,
क्यों कि रब ने बनाया है उसको बड़ा तराशकर,
वो शर्माती रहती है,
लेकिन जानता हूँ मुझसे प्यार् ज़रूर करती है,
मगर ना जाने ज़ुबान पर लाने से क्यों डरती है,
थोडी अनजान है इस प्यार् की दुनिया में
समझ जाएगी,
प्यार् की दुनियाँ जननत है
जान जायेगी,
जब पहली बार उसे देखा था ,
मैं तो उस पर मर मिटा था,
मेरा हर पल इसका गवाह है,
कि उससे बेशुमार मुहब्बत करता हूँ,
क्योंकि उसकी हर एक अदा को लाइक करता हूँ,
गुस्सा बहुत आता है,
जब मेट्रो स्टेशन पर मेल चेकिंग हो रही होती है,
और वो मेरा इंतज़ार करती रहती है,
जब मैं प्लेटफार्म पर पहुंचता हूँ,
तो उसकी ट्रेन जा रही होती है,
फिर पूरा दिन सेड जाता है,
वो क्लास में केमिस्ट्री को समझ रही होती है,
पर मैं उसके दिल की केमिस्ट्री को समझता रहता हूँ,
इतना भी खराब नहीं योगेश् मेरा नाम,
और क्या क्या बताऊँ अपने दिल का हाल…
-योगेश जमदाग्नी
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem On Her Eyes, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Romantic shayarii for wife

Hindi Love Shayari on Girl Eyes-हाय तेरी आँखें 

हाय तेरी आँखें eyes
जिसमे सुंदर संसार नजर आता है।
होंगी उज्जवल हिरणी की आँखे,
पर उसमे विस्मय, तुझमें विश्वास नज़र आता है।
हाय तेरी आँखें,
जो मुझे मेरी मंजिल दिखाती हैं।
बर्फ की धवल कुंडो में,
नीली जल राशि,
जीवन संघर्ष विस्मृत कर, मन मदमस्त कर जाती हैं।
हाय तेरी आँखें,
ऐसा प्रेमपाश छोड़ देती हैं,
जितना भी देखो जी न  भरता,
दिन का चैन, रातों की नींद उड़ा ले जाती हैं।
हाय तेरी आँखें ,
गहरा,शांत अनंत समुद्र सा नज़र आता है।
देखो जितनी बार ,
हर बार एक नया रूप उभर कर आता है।
-प्रियांशु शेखर
Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him

Hindi Love Poem for Boyfriend-दिल की कुछ बातें

दिल आज काल मेरी सुनता नहीं,
मैं क्या सोचूं वो मानता नहीं,
कुछ हो रहा है जानता नहीं,
क्या करूं मानता नहीं,
तेरी यादों में दिन रात खोता है,
ये दिल दीवाना पल पल होता है,
तुझे ही दिन रात हैं सोचते,
सुबह शाम करें तेरी बातें,
रातों में भी चैन नहीं,
आँखें मेरी तुझको ढूंडें ,
मन को भी है तू ही सुहाये,
दिल के जज़्बात तू जाने ना,
प्यार हो रहा है माने ना,
बस करती हूँ तेरी बातें,
तुझ बिन हर दिन भीगी हैं मेरी रातें,
देख मुझसे ना सही जायें अब ये दूरियां,
आजा मेरे दिल के पास,
तुझ बिन हो गयी मैं प्रेम दीवानी,
तुझ बिन मेरी अधूरी आस,
तू नहीं तो मैं मीन बिना पानी,
बस हर पल अधूरी मेरी आस,
बस हर पल अधूरी मेरी आस..
-कविता परमार
Posted in Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Shayari, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem for Boyfriend, Girlfriend-हम यूं ही रहेंगे

human-1215160__340
वक़्त के दायरो में हम यूं ही पिघल जायेंगे,
दूर ही सही पर हर पल तुम्हें याद आयेंगे,
कभी वक़्त के पन्नों को पलट के आप सोचेंगे
मेरी लिखी हर कविता में खुद को आप पायेंगे,
मिले थे आप जिसे बन के अजनबी,
वही तो हैं हम जो दिल के पास हो जायेंगे,
हम तो हर वक़्त रहेंगे आपके साथ कविता बन के
वक़्त के साथ ना समझना हमें बेवफा,
जब भी बुलाओगे दिल से हमें
आपकी आँखों को छुपाये अपने हाथों से हम ही मुस्कुरायेंगे,
जब भी याद करोगे दिल से हमें
आँखों से आंसू बन के हम छलक जायेंगे
-कविता परमार
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her

Hindi Love Shayari for Girlfriend-हंसी

रात भी ला रही है ओढ़ी हुई हंसी,
शाम से धुआँ धुआँ हो रही है हंसी,
तेरे पहलू में आके कुछ थम सी गयी है ये दुनिया मेरी,
शाम को भी ना पता था की रात भी ला रही है खुशी,
शाम से धुआँ धुआँ हो रही है हंसी,
चाँद से रात का हो रहा है मिलन,
चांदनी भी ओढ़े है कोई हया की शरम,
घूंघट में छुप के आ रही है रागिनी भी कहीं,
मुस्कुराते हुए मिल रही हो तुम भी तो कहीं,
रात भी ला रही है ओढ़ी हुई हंसी,
तेरी नज़रों ने मेरी नज़रों को दे दी है खुशी,
काजल तेरी आँखों का कुछ कह गया है अभी,
होंठों पे तेरे भी मुस्कान की छा गयी है हंसी,
रात भी ला रही है ओढ़ी हुई हंसी,
शाम से धुआँ धुआँ हो रही है हंसी.
-गौरव
Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Songs, Hindi Poem on First Love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems

Crazy Rhyming Hindi Love Poem-झूम झूम

झूम झूम
झूम झूम दिल कहता है,                                 JHOOM JHOOM
झूम झूम कुछ होता है,
झूम झूम ये गाना गाये,
झूम झूम ये यूँ बलखाए,
झूम झूम ये प्यार जताये,
झूम झूम ये तुझको चाहे,
झूम झूम ये मस्त हो जाये,
झूम झूम इसकी अंगडाई,
झूम जवानी इसपे छाई,
झूम झूम ये दिल मेरा झूमे,
झूम झूम आकाश को चुमे,
झूम झूम ये बारिश मांगे,
झूम झूम ये उसमें भीगे,
झूम झूम ये प्यार में पागल,
झूम झूम तेरे प्यार का मारा,
झूम झूम दिल तुझ पे वारा,
झूम झूम ये कहता है,
झूम झूम दूरी सहता है,
झूम झूम ये तुझको चाहे,
झूम झूम ये लहराता जाये,
झूम झूम प्यार बढ़ता जाये,
झूम झूम इकरार करता जाये,
झूम झूम अब झूमा जाये,
झूम झूम बस झूम झूम
-गौरव
Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Stranger, Hindi Love Poem on Imaginary Love, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on Dream Girl, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems

Hindi Love Poetry on Dream Girl-कविता से मुलाकात हो गयी

sadas
कविता से मुलाकात हो गयी
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की बरसात हो गयी,
एक दिन था अकेला, कविता से मुलाकात हो गयी,
कुछ वो मुझसे कहने लगी कुछ मैं उसे कहने लगा,
एक अनजाने अपने पहलू से मीठी कुछ बात हो गयी,
वो मेरे शब्दों में घुल गयी कविता बन के ज़िंदगी की कहानी कह गयी
तन्हाई के आलम से बाहर आने लगा अकेलेपन में मेरी हमसफर वो हो गयी,
कल्पना करता हूँ जब भी उसकी खूबसूरती की उसकी गहराई में डूब जाता हूँ,
ज़िंदगी के मेरे हर पल को एक पल में वो जीवन कर गयी,
शब्दों का ना वो जाल है ना कोई मायाजाल,
वो तो बस मेरे दिल का हाल है इतनी बात वो कह गयी,
हर खुशी हर गम को मेरे साथ वो सहती है
कुछ ना कहती है मुझसे हर पल हंसाती रहती है
रूप अनेक बनाती है कभी ग़ज़ल है, 
कभी है कविता, कभी शायरी वो कहलाती,
बस ओढ़ चुनरिया खुशियों की 
वो मेरे दिल को छू के जाती,
रात की गहराई हो या दिन का पहर 
साथ मेरे वो रहती है,
कभी रूठती है मुझसे कभी खेलती है 
मेरे संग मेरी कल्पना में जीती है,
अब ना जीना उसके बिन, 
मेरी सांसों में मेरी रूह में धड़कन बन के वो बस गयी,
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की रात हो गयी,
एक दिन था अकेला कविता से मुलाकात हो गयी
-गौरव