Posted in Basant Panchmi Love Poems

Hindi Poem on Vasant Panchmi-आया बसंत

DSC_0023

देखो देखो आया बसंत
हाँ हाँ आया बसंत
चारों तरफ खिले
फूल अनंत
आया बसंत
सर्दी का अब तो
होना है अंत
हाँ हाँ आया बसंत
धरती है सजी
पीली पीली चादर में
आया बसंत
पक्षी चहचहाने लगे
गीत गुनगुनाने लगे
आया बसंत
हाँ आया बसंत
प्रेम में हो गए
हम तो पडंत
आया बसंत
हाँ आया बसंत
नाचो घुमो
मज़े में झूमो
आया बसंत

-अनुष्का सूरी

Posted in Happy New Year Love Poems, Hindi Poems on New Year

Love Shayari on New Year-इज़हार

नए साल के नए दिन
मैं यही इज़हार करता हूँ
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

तुम मुझे याद करो या भूलो
मैं तो बस तुम्हें पूजा करता हूँ
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

तुम मेरे दिल में यूं समायी हो
जैसे फूलों में खुशबू छायी हो
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

खुदा से आज भी रोज़ मैं
बस तुमको ही माँगा करता हूँ
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

-अनुष्का

 

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Separation, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem Missing Her – तेरी याद साथ है

kimi_ni_todoke__romance_manga-wallpaper-1366x768

मुझसे दूर है तू पर तेरी याद साथ है
कुछ कही कुछ अनकही बातें आज भी मुझे याद है
कुछ इस कदर दूर चले गए हो तुम
जैसे कुम्भ के मेले में हो गए हो गुम
मेरी कोशिश तुझे पाने की है और वही पहले भी थी
मैं आज भी वहीँ खड़ा हूँ जहाँ तू छोड़ गयी थी
वक्त बीत रहा है हर लम्हा हर पल
आज भी दर्द है वहाँ जहाँ तूने अँखियों से किया था घायल
आज भी तेरे घर के सामने से गुज़रते हुए तेरे दीदार को तरसता रहता हूँ
पर अब वहां नहीं रहती तू मैं पागल ये भी भूल बैठा हूँ
जहां भी है तू खुश रहे तेरा अच्छे से दिल लगे
हम मर भी जाएँ तो भगवान करे तुझे खबर भी न लगे
तेरे दिखाए हुए सपनो को मैं आज भी अकेले जी लेता हूँ
तेरे दिए हुए ज़ख्मों को कुरेद के फिर से सी लेता हूँ
कभी न कभी तो तुम मुझे याद करोगे
हमसे मिलना है ये तुम खुद से बात करोगे
तुम जब कभी मुझसे मिलने आओगे
तब तुम हमको शायद वहाँ नहीं पाओगे
तब तुम लोगों से पूछोगे यहां अन्नू रहता था
वो कहेंगे वही जो सारा दिन उस सामने वाले घर की तरफ देखता रहता था
तब तुम्हें भी होश आएगा की अब वो दुनिया से चला गया
आजतक जो आँखें कभी नम ना हुई थी उनमें से पानी बहता गया
तब तुम्हें पता लगेगा की उसने इंतज़ार तो बहुत किया
पर वो भी तो इंसान है जो तेरी याद में ही जिया और तेरी याद में ही मर गया

-अनूप भंडारी

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem for Him-रंग खिलता जाये

 girl-1352914_960_720
मेरा रंग हुस्न का खिलता जाये,
तू ही मेरे दिल को भाये,
मुझ पे चढ़ी जवानी योवन छाये,
मैं हुई बावरी तेरी,
मैं हुई दीवानी तेरी,
ख़यालों में तेरे जब भी डूबूं,
तेरी ही बाहों में झूमूँ,
तितली के मैं साथ चलूँ,
और दिल में तेरे रहलूँ,
ये प्यार कैसे रंग सजाये,
मेरा रंग हुस्न का खिलता जाये,
तस्वीर तेरी मैं रोज़ बनाऊँ,
प्यार के रंगों से उसे सजाऊँ,
मैं गुस्सा होके उससे रूठूँ,
उससे ही मैं तो कह दूँ,
कैसे कैसे रोग लगाये,
ये प्यार कैसे रंग सजाये,
मेरा रंग हुस्न का खिलता जाये,
तू ही मेरे दिल को भाये.
-ट्रू लव
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem for Her-मेरे प्यार

मेरे प्यार् पर मुझको नाज़ है, Love_Heart
वो भीना भीना सा एहसास है,
मेरे प्यार् सा दुनिया में ना कोई खास है,
इस दिल पे हाथ वो रखती है,
मेरे दिल को वही जंचती है,
जब दिल को अपने ढूँदू मैं
तो नटखत सी मुस्कती है,
मैं प्यार् में तेरे लुट जाऊँ,
मैं प्यार् में पागल हो जाऊँ,
मैं बन के दीवाना तेरे इश्क़ का
तेरे दिल में कहीं समा जाऊँ
मैने मन को अपने समझाया,
इस दिल को कितना बहलाया,
पर ना माना जब
दिल में तेरी तस्वीर को सजया
इस दिल को तेरी प्यास है,
तू हर पल मेरे पास है,
सुबह से लेके रात तक
बस प्यार् का हरदम साथ है,
मेरे प्यार् पर मुझको नाज़ है.
-गौरव
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Will you marry me Hindi love poems

Hindi Love Poem to Propose a Girl – फूलों की खुश्बू 

फूलों की खुश्बू Heart
आँखों में जादू
मीठी बातें
हंसी मुलाकातें
तुम ही कहो
तुमको क्यों ना चाहें?
सुबह शाम सोचें
ये मीठी बातें
ये हंसी मुलाकातें
क्यों ना इनको रोज़ की आदत बना लें?
अगर हौंसला दो तो कुछ कहना चाहें
मान जाओ जो तुम तो तुम्हें अपना बना लें?
साथ रहेंगे एक दूजे के बन के
क्यों ना इस सपने को हक़ीक़त बना लें
-अनुष्का सूरी
Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Him, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Shayari for Him-अनदेखा अनजाना

अनदेखा अनजानाdreams
ख्वाबों में सजा ख्वाब आज हकीकत हो गया,
दिल में था जो हमनशीं सामने आ गया,
कुछ बातें वो कहने लगा,
कुछ बातें मैं सुनने लगी,
हर बात उसकी अच्छी लगने लगी,
थी जो अधूरी दास्तां मेरी ज़िंदगी की
वो अनकही सी दास्तां आज पूरी सी लगने लगी,
प्यार् भरी नज़रो से वो देखने लगा,
पलकें झुकाये हुये मैं शर्माने लगी,
दबी हुई थी जो खुशी मुझमें कहीं वो बाहर आने लगी,
छिपे हुये मेरे जज़बात से भरे दिल को उडान मिलने लगी,
ख्वाबों में देखा जिसे सामने उसको पा लिया,
देख उसे दिल फिर जी गया,
कविता जो रुक गयी थी कलम में कहीं,
आज वही कलम किताबों पे उतरने लगी..
-कविता परमार