
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
उन्हें खूबसूरती का बेपनाह ताज कह गया,
संगमरमर से खूबसूरत है हुस्न जिनका,
उनके हुस्न को अजंता की मूरत लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
उनके जिस्म की खुश्बू मेरी रूह में बस गयी,
उनकी प्यारी छवि मेरे दिल में उतर गयी,
पायल छनकती आई वो इस दिल में,
उनकी पायल की चमचम को
सुरों से सजा कोई गीत लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
वो आके रात में बाहों में बस गये,
वो होंठों से होंठों को मेरे चू गये,
वो जिस्म में उतरेय इस कदर की मेरी सांस बन गये,
उनकी सांसो के जीने को जीने का अंदाज़ लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
उनकी आंखो से मिलना हुआ इस कदर की उनमें डूब गया,
देखता रहा बस उनकी आँखों को आँखों में खो गया,
चूमा जब उनकी आँखों को,
खूबसूरत पलकों पे सजा कोई ख्वाब लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया
-गौरव
Tag: Romantic poem for her
Hindi Love Poem Shayari for Her-कविता सा कोई अपना

अंजानी सी है वो,
कोई हकीकत या कोई सपना,
है प्यारी सी ग़ज़ल वो,
या कविता सा कोई अपना,
गीत है दिलों का,
या चांदनी से सजी कोई रात,
वो मुस्कुराहट है चहरे की
या भीगी हुई बारिश का साथ,
प्यार से सजा कोई गीत है
या दो दिलों के मिलने का अंदाज़,
रंग है वो खुशियों का
या सुरों से सजा कोई साज़,
संगेमरमर सी है काया जिसकी
है बेपनाह खूबसूरती से सजा ताज,
तस्वीर है किसी कलाकर की
या कल्पना का कोई ख्वाब,
आँखें हैं गहरी झील सी
या ठहरे हुए जज़्बात,
ज़ुल्फ़ों में सजे हैं सितारे हज़ार
या जादू चला है हुस्न का बेशुमार
अंजानी सी है वो
या कविता जैसा खूबसूरत एहसास कोई अपना.
-गौरव
Hindi Love Poem -बूंद
जो बूंद गिरी तेरी ज़ुल्फ़ों से
वो प्यार बनके छा गयी
बरसी मेघों से
कुछ अरमान जगा गयी
भीगते रहे हम तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में
वो पल पल ही बरसती रही
घटा इन ज़ुल्फ़ों की छाँव को दिखाती है
लिपटकर मेरे सीने से
दिल में हलचल म़चाती हैं
अब तो अरमान है
बस तेरे प्यार की बारिश से भीग जाऊँ
कहीं दिल से लगा लूँ तेरी धड़कन को
और तेरी धड़कन में समा जाऊँ कहीं
-गौरव