Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Stranger, Hindi Love Poem on Imaginary Love, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on Dream Girl, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems

Hindi Love Poetry on Dream Girl-कविता से मुलाकात हो गयी

sadas
कविता से मुलाकात हो गयी
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की बरसात हो गयी,
एक दिन था अकेला, कविता से मुलाकात हो गयी,
कुछ वो मुझसे कहने लगी कुछ मैं उसे कहने लगा,
एक अनजाने अपने पहलू से मीठी कुछ बात हो गयी,
वो मेरे शब्दों में घुल गयी कविता बन के ज़िंदगी की कहानी कह गयी
तन्हाई के आलम से बाहर आने लगा अकेलेपन में मेरी हमसफर वो हो गयी,
कल्पना करता हूँ जब भी उसकी खूबसूरती की उसकी गहराई में डूब जाता हूँ,
ज़िंदगी के मेरे हर पल को एक पल में वो जीवन कर गयी,
शब्दों का ना वो जाल है ना कोई मायाजाल,
वो तो बस मेरे दिल का हाल है इतनी बात वो कह गयी,
हर खुशी हर गम को मेरे साथ वो सहती है
कुछ ना कहती है मुझसे हर पल हंसाती रहती है
रूप अनेक बनाती है कभी ग़ज़ल है, 
कभी है कविता, कभी शायरी वो कहलाती,
बस ओढ़ चुनरिया खुशियों की 
वो मेरे दिल को छू के जाती,
रात की गहराई हो या दिन का पहर 
साथ मेरे वो रहती है,
कभी रूठती है मुझसे कभी खेलती है 
मेरे संग मेरी कल्पना में जीती है,
अब ना जीना उसके बिन, 
मेरी सांसों में मेरी रूह में धड़कन बन के वो बस गयी,
तन्हा मेरी ज़िंदगी में ख्वाबों की रात हो गयी,
एक दिन था अकेला कविता से मुलाकात हो गयी
-गौरव

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem on Lust, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poems for Lover, Hindi Shayari, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Intimate Hindi Love Poems, Passionate Hindi Love Poems

Hindi Love Shayari for Her-हज़ारो ग़ज़ल लिख गया

girl_and_flowers_2-wallpaper-1366x768
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
उन्हें खूबसूरती का बेपनाह ताज कह गया,
संगमरमर से खूबसूरत है हुस्न जिनका,
उनके हुस्न को अजंता की मूरत लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
उनके जिस्म की खुश्बू मेरी रूह में बस गयी,
उनकी प्यारी छवि मेरे दिल में उतर गयी,
पायल छनकती आई वो इस दिल में,
उनकी पायल की चमचम को
सुरों से सजा कोई गीत लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
वो आके रात में बाहों में बस गये,
वो होंठों से होंठों को मेरे चू गये,
वो जिस्म में उतरेय इस कदर की मेरी सांस बन गये,
उनकी सांसो के जीने को जीने का अंदाज़ लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया,
उनकी आंखो से मिलना हुआ इस कदर की उनमें डूब गया,
देखता रहा बस उनकी आँखों को आँखों में खो गया,
चूमा जब उनकी आँखों को,
खूबसूरत पलकों पे सजा कोई ख्वाब लिख गया,
उनकी खूबसूरती पे हज़ारों ग़ज़ल लिख गया
-गौरव

Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Short Hindi Love Poems

Hindi Love Poetry – तेरे दिल मे

lessons-2190599_960_720

तेरे दिल मे मुझे जगह जो मिले,
आऊँ, आके आशियाँ बनाऊँ,
रहूँ मैं उम्र भर दिल मे तेरे,
दिल मे हीं तेरे दफन हो जाऊँ|

तेरे सीने मे जो धड़के, इश्क हमारा है.
दिल पे खींची है जो लकीर, नक्श हमारा है.
आगाज है ये मोहब्बत का सिर्फ, इंतिहा नहीं..
तेरी आँखो से वो बहता अश्क हमारा है|

-प्रियेश आनंद

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Love Poems for Valentines Day

Romantic Hindi Poem -दिल का मौसम

दिल लेने दिल देने का है मौसम आया Heart
देखो अब ना शर्माना प्यार का मौसम आया
चारों तरफ है छाई फूलों की मस्त बहारें
पर किसको है होश कि तुम्हें छोड़ देखें और नज़ारे
खुश्बू खुश्बू रौशन रौशन हो तुम
मेरे इस नादान दिल की धड़कन हो तुम
चलो आज लिख दें मोहब्बत की किताबों में अपना भी नाम
आशिक़ दीवानों में हो जायें हम भी बदनाम
चाहा था, चाहता हूँ, और चाहूंगा तुमको यूं ही हमेशा
करो वादा मुझसे मेरी थी, मेरी हो और मेरी रहोगी तुम हमेशा

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Shayari, Hindi Shayari

Hindi Love Shayari|हिन्दी शायरी

Hindi shayari is uniquely inspired by urdu language as an influence. Here are some of the most original hindi love shayari collection written by me :

Hindi Love Shayari Collection 

हिन्दी में लिखे कुछ चुनिंदा शेर अर्ज़ हैं :

1. सूरज की किरण

चाँद का ख्वाब हो तुम

तुमको कैसे बताऊँ

कितने लाजवाब हो तुम

2.    मिल गया है रास्ता तुझ तक आने का

        अब मंजिल पा ही लेगा तेरा ये दीवाना
3.    जब पानी की कमीं होती है
       तब याद तुझे मैं करती हूँ
       नल में पानी तो आता हैं
       तेरी यादों में नहा लेती हूँ
4.   कौन समझाए इस नादान दिल को
      याद तुझे ये पल पल करता है
      इश्क करना नहीं आसान जान कर भी
      तेरी याद में आहें भरता है
5.   जब से सुधि हुई है तेरी
       जग सुधि खो गयी है मेरी
       अब तू सुधि ले ले बस मेरी
       बन जाऊं मैं बस एक तेरी
6.   हमको जिसने है दीवाना किया
      वो बन कर अनजान घूमते हैं
      हमारा तो सब कुछ लूट लिया
      हम लुटने के मजे में झूमते हैं
7.   दिल की अपनी एक जुबां होती है
       बात ये वो है जो आँखों से बयान होती है
       कभी मिल जाती है उनकी एक झलक
       कभी जुदाई में रातें बसर होती हैं
8.   हर आहट पर क्यों लगता है मिलने तू आया है
       मालूम है मुझे क्योंकि दिल में तुझे बसाया है
       आजा आकर मुझसे  आकर तू मिलजा
       दिल से तुझे बुलाया है
9.  यूँ ही मिलते रहे तेरी आँखों के ये प्रेम प्याले
      यूँ ही देखा करें तुझे तेरे चाहने वाले
      महफ़िल तेरी यूँ ही सजती रहे हर दिन
      और सजता करते रहे तेरा हम रात दिन
10. प्यार से प्यारे हो तुम
        प्यारे से प्यारा है तुम्हारा नाम
        तुमको प्यार करने के सिवा
        नहीं हमको कुछ और काम
11.   तुमसा हसीं कातिल
         हमने न सोचा था हमारा होगा
         क़त्ल करदेगा बिना खंजर के
         और मुस्कुरा कर हमारा होगा
12.  आपकी सूरत है आईने जैसी
        जैसी दिल के अन्दर बात बहार भी वैसी
        चाँद को देखो तो शर्मा जाये वो
        बेदाग़ है ये सूरत ऐसी

13.  तू दिख जाये तो है दिन
तू न दिखे तो रात है
आजा अब आकर मुझसे मिल
यही मोहब्बत के कुछ जज़्बात है

14.  तेरे पास होने पर लगता है सब प्यारा
तू दूर हो जब तब कुछ बेकार
तू नहीं होता तो तेरी तस्वीर से करतें हैं गुज़ारा
आजा पास अब दिल है बहुत बेक़रार

15.  तुझसे बढ़कर भी क्या मुझे कुछ अज़ीज़ है
तुझसे मिलकर है जाना ये दिल भी क्या चीज़ है
तेरा ये आशिक तेरे प्यार में है पागल
आकार इलाज कर अब तेरा ये मरीज़ है

16. क्या कहें तुमसे कितना प्यार है

क्या कहें दिल कितना बेक़रार है

तुमसे मिलने के बस एक लम्हे का

क्या कहें हमें कितना इंतज़ार है

17.  जल के खाक हो गया हूँ तेरे इश्क़ में

       और तुम पूछते हो कि आग किसने लगाई

18.  दिल से दिल का एक प्यारा सा वादा है

तुमको अपना बनाने का अपना इरादा है |

19.  तेरे दिल ने मेरे दिल को कुछ इस कदर है छुआ

       कि आग अभी लगी नहीं और उठा धुआँ धुआँ |

20.  रब से अपने मांगू अब तो मैं बस एक ही दुआ

       कह दे तू मुझे कि तू हमसफर मेरा हुआ |

21. दिल से दिल मिलने का मौसम आया

बागों में फूलों के खिलने का मौसम आया

सदियाँ बीत गयी तेरे इंतज़ार में यूँ ही

सोचते रहे कि अब मिलने का मौसम आया|

22. तेरे इश्क़ का ये कैसा असर है

जिस्म तो है पर जान किधर है |

23. तुझे पाने का जुनून कुछ इस कदर है

न दिन का पता न रात की खबर है |