Posted in Love Poems for Valentines Day, Short Hindi Love Poems

Romantic Hindi Poem -मेरे दिल में तू ही तू है

heart-2448640_960_720

मेरे दिल में तू ही तू है

और किसी की जगह नहीं है

तू ही मेरा खुदा है

तू ही मेरा मज़ा है

तू ही मंज़िल है

तू ही रास्ता है

तुझे छोड़ के

किसी और से क्या वास्ता है

तू मिले तो ख़ुशी है

तेरे बिना जीना सजा है

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem -यूं बंद मेरी पलकें

यूं बंद मेरी पलकें तेरे ही ख्वाब देखा करती हैं
यूं थमी थमी मेरी सांसे तेरी ही आहें भरती हैं
मेरी ठहरी हुई रातों के जज़बात  बन के बिखर जाओ
ख्वाबों मैं तो रोज़ आते हो
कभी सुबह की पहली किरण के साथ हकीकत का एहसास भी बन जाओ

 

Posted in Lohri Love Poems

लोहड़ी- Love Poem in Hindi

लोहड़ी का त्यौहार आने को है तैयार Happy Lohri
जनवरी के महीने में ओ मेरे यार
लकड़ियों की पवन अग्नि जलेगी
फुल्लों पतासों की आहूती चढ़ेगी
ज़ोर ज़ोर से ढ़ोल बजेंगे
चारों तरफ लोहड़ी के गीत गूँजेंगे
हम भी मनायेंगे लोहड़ी के त्योहार को
संग अपने सोने से यार के

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi love poems with English translation, Short Hindi Love Poems

Hindi Poem with English Translation -दिल ये मेरा दिल है

wife poem
दिल ये मेरा दिल है खिलौना नहीं
मुझे दिल में रखना भुलाना नहीं
तुम संग हो तो है छाई बहार
तुम्हारे बिना है मेरा जीना दुश्‍वार
रातों को मैं गिनता रहता हूँ तारे
नींद कहाँ आती है बिना तुम्हारे
उजली धूप में भी देखता हूँ एक ही सपना
वो दिन कब आयेगा जब बना लूँगा तुम्हें अपना
English Translation :
Heart, it is my heart and not a toy
Keep me in your heart, don’t forget me
When you are with me, spring blossoms
Without you, it is difficult for me to live
I keep counting the stars in the night
How can I get to sleep without you
In bright sunlight too I see only one dream
When will that day come when I shall make you mine
Posted in Hindi Love Poem For Her, Short Hindi Love Poems

Hindi love poem for her – हसीनों में हसीन

rose-3075998__340
हसीनों में हसीन फूलों में गुलाब हो तुम
कैसे तुम्हें बताऊँ कितनी लाजवाब हो तुम
काली काली तुम्हारी ज़ुल्फें
खुली हो तो हो जाये दिन में अंधेरा
गोरा चंदन जैसा तुम्हारा चितवन
देख मचल जाये ये दिल मेरा
तुम्हारे मीठे मीठे बोल
सुनने को मन करता है बार बार
ओ प्रिया अब कह भी दो
तुमको भी है न मुझसे प्यार
Posted in Short Hindi Love Poems

Short Hindi Love Poem For Her and Him-तेरे लब की लाली

girl_and_flowers_2-wallpaper-1366x768
तेरे लब की लाली तू करदे मेरे नाम
तेरे चाहने वालों में मेरा भी हो नाम
तेरी चाहत में हाये कब आयेगा वो मुक़ाम
जब दिलों ज़ुबां पर होगा बस तेरा ही नाम
छा जायेगी एक खुमारी
दिल में होगी कुछ बेक़रारी
मिला करेंगे हम छुप छुपके
कभी रोज़ और कभी रुक रुक के
बस तेरी ही चाहत में हो जायेंगे बदनाम
चाहे कुछ भी कहो ये इश्क़ नहीं है आसान
Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend

Hindi Love Poem for Boyfriend-फूलों सा कोमल मन तुम्हारा

फूलों सा कोमल मन तुम्हारा
दिल को छू जाता है
वो तुम्हारा बालों को सहलाना
न मिलूँ मैं तो घबराना
वो सुबह शाम की मुलाकातें
वो छोटी रातें और लम्बी बातें
वो तुम्हारा फिक्र को जतलाना
वो मेरा हर बात पर इतराना
वो प्यार का मीठा मीठा इज़हार
और एक दूजे पर रब से ज़्यादा ऐतबार
न भूली थी ना भूल सकती हूँ
हाँ मुझे हैं सिर्फ तुमसे प्यार