Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem

Hindi Love Poem -मेरा इंतज़ार

flowerpot-2756428_960_720
यूँ तो हज़ारों सवाल करती हैं तेरी आँखें
मैं जवाब ना दे पाता हूँ
समझता हूँ सब कुछ
पर दिल को ना समझा पाता हूँ
देखता हूँ तुझको सिर्फ इसीलिये
कि तेरे चहरे पर हंसी बन के बस जाऊँ
ना बस पाऊँ अगर प्यार बनके तेरी पलकों पे
तो चहरे पर हँसी बनके खिल जाऊँ
तू तो खुद खोई है कहीं
अपने आप में खुद को तलाश करती है
पर ये मेरा दिल इतना पागल है तेरे प्यार में
कि ये तो बस तेरे चहरे की मुस्कान चाहता है
इंतज़ार मुझको भी है तेरी मुस्कान का
जानता है ये दिल मेरा
कि एक दिन तू फिर से मुस्कुराएगी
हँसेगी मेरे साथ जी भर के मुस्कुराएगी
बरसों में छुपे
मेरे प्यार के इंतज़ार को समझ पायेगी
-गौरव
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Short Hindi Love Poems

Hindi Love Poetry-प्यार के बहाने

heart-462873_960_720

तुम से बस वफा चाहता हूँ..

बस इस प्यार के बहाने ……

तुम से बस नज़रें मिलाना चाहता हूँ ….

बस इस प्यार के बहाने ……

क्या तुम मेरे नसीब में हो

ये आज़माना चाहता हूँ …..

बस इस प्यार के बहाने ……

– रविन्द्र सोनी

Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Short Hindi Love Poems

Hindi Love Poetry – तेरे दिल मे

lessons-2190599_960_720

तेरे दिल मे मुझे जगह जो मिले,
आऊँ, आके आशियाँ बनाऊँ,
रहूँ मैं उम्र भर दिल मे तेरे,
दिल मे हीं तेरे दफन हो जाऊँ|

तेरे सीने मे जो धड़के, इश्क हमारा है.
दिल पे खींची है जो लकीर, नक्श हमारा है.
आगाज है ये मोहब्बत का सिर्फ, इंतिहा नहीं..
तेरी आँखो से वो बहता अश्क हमारा है|

-प्रियेश आनंद

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi love poems with English translation, Short Hindi Love Poems

Short Hindi Love Poem-कैसे तुमको बताऊँ

woman-872815_960_720

कैसे तुमको बताऊँ

किस हाल में हूँ

था मैं आज़ाद पंछी

अब प्रेम जाल में हूँ

रातों की नींद

मेरी खो गयी

हाये ये ज़ालिम मोहब्बत

मुझे भी हो गयी

अब तो दिल मेरा

यही कहता है बार बार

मुझसे तू मिलजा

बस एक बार

बस एक बार

-अनुष्का सूरी

English Translation: 

How do I tell you

in what state I am

I was a free bird

now caught in a love web

I have lost my sleep at night

Oh this cruel love,

I have fallen for it

Now this heart of mine

says only this repeatedly

Please meet me

just once..

just once..

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her

Hindi Love Poem for Her- तेरे सिवा

तेरे सिवा और भी गम हैं ज़माने में

तेरा आशिक़ हूँ अजनबी कहे भले तू बताने में

सदियाँ लगती हैं तेरे बिना वक़्त बिताने में

तेरा दीदार हो जाये तो वक़्त नहीं लगता कयामत आने में

कभी मुझे भी पिला दे अपनी आँखों के मैखाने में

डूब जाऊँ मैं ऐसे कि बरसों लगें होश में आने में

बहुत चल लिया मुसाफिर मुहब्बत की मंज़िल पाने में

जान ना निकल जाये जान के इंतज़ार है जान के आने में

-अनुष्का सूरी

Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem – उनका प्यार

romantic_couple_sunset-wallpaper-1366x768

उनको छूने का एहसास अब अजनबी नहीं लगता
कि वो दिल के बहुत करीब हो गये
लड़ते हैं झगड़ते हैं
कि देते हैं हज़ारों घाव प्यार के वो दिनभर हमको
कि रात में हम रोते हुए सो जाते हैं
लेकिन वो भी करते हैं इस क़दर प्यार हमको
कि रात में जब हम सो जाते हैं
आते हैं करीब हमारे घाव पे मरहम भी वही लगा जाते हैं
देखते हैं हम भी चुप-चाप उनको मरहम लगाते हुए नॅम आँखों से
और उनके दिये दर्द में भी प्यार की बारिश समझ के भीग जाते हैं
क्योंकि मरहम जहां वो हमको लगाते हैं
वहां एक घाव वो अपने आप को भी दे जाते हैं

-गौरव

Posted in Hindi Love Poems by Readers, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem -I love you

flowerpot-2756428_960_720

ख्वाबों में सजाया है

अल्फाज़ों को चुराया है

कह दे प्यार के दो लफ्ज़ आई लव यू

इतना सा ख्वाब इन आँखों में बसाया है

दिल धड़कता हा बहुत तेजी से

जब तुम आई लव यू कहते हो

आके थाम लो मेरी धड़कन को अपने प्यार से

इतना सा एक अरमान मैने अपने दिल में बसाया है

-गौरव