बहुत ही याद आता है मेरे दिल को तड़पाता है 
वो तेरा पास न होना बहुत मुझको रुलाता है
वो मेरा तेरी आँखों के समंदर में उत्तर जाना
और तेरी मुस्कुराहट के भंवर में डूबते जाना
तेरी आवाज़ के सहर से न निकल पाना
तुझको देखना और बेखुदी से देखते जाना
बहुत चाहा इन गुज़रे हुए लम्हों को न सोचूँ
न तेरी याद में रह के तेरे साथ का सोचूँ
भुला दूँ साड़ी यादों को कि जिनसे दिल तड़पता है
कि जिन से टीस उठती है कि जिनसे दर्द होता है
मगर जब रात आती है तो तेरी याद आती है
तेरे ही ख्वाब होते हैं तेरी ही बात होती है
अब मुमकिन नहीं है तुझको भुला देना
तेरी याद में रहना तुझे ही सोचते रहना
तुझे जब याद करते हैं तो दिल अपना तड़पता है
वो तेरा पास न होना बहुत महसूस होता है
-गीतेश नंदेश्वर
Tag: Missing her Hindi love poems
Hindi Love Poem for Her-यादें
Miss You Hindi Love Poem-रात का समां है

रात का समां है
जान तू कहाँ है
तेरे लिये दिल मेरा
धड़का है जा रहा..
चाँद तारे देखो आसमान में
कितने चमकते हैं प्यारे प्यारे
यहाँ ज़मीन पर एक हम है
तड़पते हैं याद में तेरे
रात का समां है
जान तू कहाँ है
तेरे लिये दिल मेरा
धड़का है जा रहा..
दिल ने सोचा तुझको चाहें
तुझको पूजें तुझको पायें
आजा, तू कहाँ है?
ज़ालिम ये जहां है..
रात का समां है
जान तू कहाँ है
तेरे लिये दिल मेरा
धड़का है जा रहा..
-अनुष्का सूरी
Hindi Love Poem for Lovers-तुमसे ही प्यार है

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,
हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,
पर तुम कहाँ हो, मुझे तुम्हारा अभी तक इंतज़ार है,
हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,
कभी सपनो से बाहर भी आया करो,
मुझे अपनी अदा से तड़पाया करो,
किस कदर तुम्हारा मुझ पर खुमार है,
हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,
हाँ मुझे तुम से प्यार है,
तुम झरने सी चंचल, तुम पर्वत सी सुन्दर,
करती हो हर पल, तुम पायल सी छन-छन,
तुम्हारी मोरनी सी चल का अब तक मुझे इंतज़ार है,
हाँ कहता हूँ फिर से मुझे तुम से प्यार है,
अब तो आजाओ मेरे सपनो से बाहर,
इस दुनिया को भी तुम्हारी झलक का इंतज़ार है,
हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,
हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है
-सत्यम राजा
