Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem

Hindi Love Poem-याद आती है

heart-462873_960_720

जब भी तेरी याद आती है

तो आँखें भर आती हैं

अब इन आँसुओं को निकलने से नहीं रोक पाती हूँ

रात रात भर रोती हूँ

फिर अपने आपको समझा भी लेती हूँ

याद आते हैं तेरे साथ बिताये हुए वो पल

याद आता है वो कल

याद आता है वो तेरा हंसता खिलखिलाता चहरा

जिससे मेरी नज़रें नहीं हटती थी

थोड़ा गम था मगर ज़्यादा खुशी थी

तेरी हंसी मेरी हंसी थी

मेरा गम तेरा गम था

अब वही हंसी कहीं खो सी गयी है

क्योंकि मेरा दोस्त मुझसे रूठ सा गया है

मनाना चाहती हूँ मगर मना नहीं पाती हूँ

बात करना चाहती हूँ मगर बात नहीं कर पाती हूँ

मेरी हर सुबह जिससे होती थी

वहीं आज मेरी रातें रोते हुए कटती हैं

उनकी जुदाई हमने बर्दाश्त करनी सीखली है अब

क्यूंकि हमने उनकी यादों के सहारे जीना सीख लिया है अब

जब भी याद तेरी आती है तो आँखें भर आती हैं

-कविता परमार

Posted in I love you Hindi Poems, Miss You Love Poem

I love you Hindi Poem-प्यार

rose-3075998__340

दिन और रात तेरा इंतज़ार करते हैं

हाँ हम आज भी तुमसे प्यार करते हैं

पलकों पर तेरे सपने सजते हैं

तेरे खयाल इस दिल में बसते हैं

शहद से मीठी तुम्हारी बातें

सबसे हसीन हमारी मुलाकातें

याद आती हैं मुझे अब भी

आओ मिल जाओ मुझसे आज अभी

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Miss You Love Poem

Romantic Hindi Poetry- इंतज़ार

जाने कितने दिन महीने साल गुज़रे तेरे इंतज़ार में
हाय हम तो पागल दीवाने हो गये तेरे प्यार में
रातों को नींद आती नहीं
दिन को भी नहीं है चैना
बस तेरे ही आने की उम्मीद में
राह तकते मेरे नैना
उफ ये कैसा दीवानापन है
लोग कहते हैं ये पागलपन है
पर दिल ये मेरा मानता नहीं
तुझे चाहने के सिवा ये कुछ और जानता नहीं

– अनुष्का सूरी