Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem- डायरी

diary.jpg

धूल जमी डायरी के कुछ पन्ने जो खोले,
तेरी यादो के सिलसिले फिर काबिज़ हो गए,
पलटता रहा पन्ने और फिर बहने लगा
जज्बातों का समुंद्र जो कभी हिलोरे लेता था मुझमे,
भले ही बेजान खामोश सी हो गयी थी
वो लहरे कुछ लम्हात के लिए,
पर यकीन मान एक तूफ़ान
तेरी यादो का हर रोज बहता था मेरी आँखों से,
आज जब खोली है वो डायरी तो खुश्बू के तरह महक रहा है
तेरा प्यार फिर से फिजाओ में,और भिगो रहा है
ये समुंद्र तेरी मोहब्बत का मुझे इस तरह
की जैसे मेरा पहला प्यार बस अभी इसी वक़्त ही हुआ हो।

गौरव

Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Short Hindi Love Poems

Hindi Love Poetry – तेरे दिल मे

lessons-2190599_960_720

तेरे दिल मे मुझे जगह जो मिले,
आऊँ, आके आशियाँ बनाऊँ,
रहूँ मैं उम्र भर दिल मे तेरे,
दिल मे हीं तेरे दफन हो जाऊँ|

तेरे सीने मे जो धड़के, इश्क हमारा है.
दिल पे खींची है जो लकीर, नक्श हमारा है.
आगाज है ये मोहब्बत का सिर्फ, इंतिहा नहीं..
तेरी आँखो से वो बहता अश्क हमारा है|

-प्रियेश आनंद

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem-तेरा प्यार

खामोश मेरे लबों पे जो गूंजे
वो एहसास है तेरा प्यार ..
रूह में तेरी याद बन के समा जाये
वो एहसास है तेरा प्यार..
पल पल मेरे दिल में खयाल बन के बिखर जाये
वो एहसास है तेरा प्यार..
मुर्झाये से मेरे चहरे पे जो हँसी बन के कुछ याद दिलाये
वो एहसास है तेरा प्यार..
जीना जिसके साथ पल पल चाहूँ
वो एहसास है तेरा प्यार..
बंद हों ये मेरी पलकें तो ख्वाब बन के जो मेरे दिल में समा जाये
वो एहसास है तेरा प्यार.

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her

Hindi love poem for her – दिल की नगरी

दिल की नगरी में अब सुबह और शाम
बस गूंजता है एक तेरा ही नाम
सोचता हूँ वो लफ्ज़ कहाँ से ढूँढ लाऊँ
जिनमें तेरी तारीफ में मैं कुछ फ़रमाऊँ
उफ तेरी अदाओं के वो जानलेवा कहर
क्या बताऊँ क्या दिलों-जान पर करता है असर
तेरे ही दीदार को तरसती हैं ये निगाहें
तुझको क्या खबर किस कदर तुझे हम चाहें

– अनुष्का सूरी

Posted in Short Hindi Love Poems

Love Poem in Hindi – मुझे उनसे मोहब्बत हो गयी है

girl-1352914_960_720

मुझे उनसे मोहब्बत हो गयी है

उफ ये क्या कयामत हो गयी है

रातों की नींदें उड़ गयी हैं

दिल की तारें उनके दिल से जुड़ गयी हैं

दिन को भी मुझे आता नहीं चैना

उनकी राह तकते रहते हैं नैना

खुदा की बहुत होगी महरबानी

अगर कुछ सुन लूँ उनकी ज़ुबानी

खुल जायेंगे अपने भी नसीब

जब होंगे वो मेरे करीब

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi love poems with English translation, Short Hindi Love Poems

Hindi Poem with English Translation -दिल ये मेरा दिल है

wife poem
दिल ये मेरा दिल है खिलौना नहीं
मुझे दिल में रखना भुलाना नहीं
तुम संग हो तो है छाई बहार
तुम्हारे बिना है मेरा जीना दुश्‍वार
रातों को मैं गिनता रहता हूँ तारे
नींद कहाँ आती है बिना तुम्हारे
उजली धूप में भी देखता हूँ एक ही सपना
वो दिन कब आयेगा जब बना लूँगा तुम्हें अपना
English Translation :
Heart, it is my heart and not a toy
Keep me in your heart, don’t forget me
When you are with me, spring blossoms
Without you, it is difficult for me to live
I keep counting the stars in the night
How can I get to sleep without you
In bright sunlight too I see only one dream
When will that day come when I shall make you mine
Posted in Hindi Love Poem For Her

Hindi Poem-जाहिल कहो पागल कहो

जाहिल कहो पागल कहो – हिन्दी प्रेम कविता

जाहिल कहो पागल कहो

आवारा कहो मजनू कहो

मैं बुरा न मानूँगा

आशिक़ हूँ तुम्हारा

मीठे बोल बोलो या गाली दो

मुझसे मुँह फेरो या हँस के मिलो

मैं बुरा न मानूँगा

दीवाना हूँ तुम्हारा

दिल में रखो या दिल से निकालो

ज़िंदा रखो या मुझे मार डालो

तुमको मैं ना भूलूँगा

महबूब हूँ तुम्हारा