Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem for Her-तुम 

तुम s
तुम होना ना खामोश कभी,
आँखों में नमी ना लाना कभी,
जो भी हो कह देना मुझसे,
मुझसे छुपाना ना कुछ भी कभी,
जब भी होगी उदास तुम कभी,
तुम्हारे गम चुराऊँगा,
फिर भी ना मुस्काई अगर,
तो गुदगुदी खूब मचाऊँगा,
अगर फिर भी हो तेरी आँख में आँसू,
तो गले से तुझे लगाऊँगा,
समेट के तेरे हर जज़्बात,
दिल में तुझे छुपाऊंगा,
कभी ना जाने दूँगा दूर,
कभी ऐसा तुझमे समाऊँगा,
भूल जायेगी हर गम अपने,
इतना तुझे हसाऊंगा,
-गौरव
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on Dream Girl, Love poems for Propose Day, Love Poems for Valentines Day

Hindi Love Poem for Girlfriend-जान तेरे नाम

लाल गुलाब की क्या मजाल animated_rose1.
जो तुम्हारे सामने खिल जायें
तुम एक बार इशारा करदो
हम यहीं धूल हो जायें
झील सी गहरी नीली आँखें
मीठी मीठी मिश्री सी बातें 
लम्बे काले घनेरे बाल
हाय मतवारी तेरी चाल
अगर हो जाये कुछ गुस्ताखी
आज दे देना हमको माफी
जबसे तुमको देखा है
खुद से हुये बेगाने
तुम को बार बार सोचा है
तू माने या ना माने
आज मैं भी एक एलान करता हूँ
मैं ये जान तेरे नाम करता हूँ
-अनुष्का सूरी
Posted in Happy New Year Love Poems, New Year Love Shayari

Hindi Love Poem for Her on New year-नव वर्ष

नव वर्ष की नव सुबह मैं ये इज़हार करता हूँ
मैं आज भी सिर्फ तुमसे से ही प्यार करता हूँ
है साल नया है नयी उमंग
दिल पर छाया है सिर्फ तुम्हारा रंग
चाहे बीतें युग या गुज़रें महीने और साल
बदलेगा ना मेरे इस दिल का हाल
ये धड़केगा तुम्हारे लिये
ये तड़पेगा तुम्हारे लिये
ये वादा मैं तुमसे
आज अभी करता हूँ
नव वर्ष की नव सुबह मैं ये ऐतबार करता हूँ
तुम भी ये मुझे बतलाओगी कि मैं सिर्फ तुमसे प्यार करती हूँ

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem on Lust, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Shayari for Her

Hindi Love Shayari for Her- तेरी आँखों में

eyes
एक ग़ज़ल लिखी तेरे पहलू में तेरी आँखों को यूँ देख के,
कि इनमें छुपा है प्यार बस मेरे लिये मेरे लिये,
एक ग़ज़ल लिखी तेरे पहलू में तेरी आँखों को यूँ देख के,
कि पहलू में तेरे बैठ के, तेरी ज़ुल्फ़ों से यूँ खेल के,
बस दिल से मैं लिखता रहा, तुझे सोचते बस तुझे सोचते,
एक ग़ज़ल लिखी तेरे पहलू में तेरी आँखों को यूँ देख के,
कि शाम भी अब ढल गयी, तेरे पहलू में सिमट गयी,
कि चांदनी भी अब तेरे हुस्न से पिघल गयी,
एक ग़ज़ल लिखी तेरे पहलू में तेरी आँखों को यूँ देख के,
गीतों को लिखता रहूँ, तुझ में ही मैं जीता रहूँ,
कि मेरी धड़कन भी तेरी धडकनों से जुड़ गयी,
एक ग़ज़ल लिखी तेरे पहलू में तेरी आँखों को यूँ देख के,
अल्फ़ाज़ भी मेरे नहीं, ये गीत भी मेरा नहीं,
बस तू ने जो ना कहा लिख दिया तुझे सोच के,
एक ग़ज़ल लिखी तेरे पहलू में तेरी आँखों को यूँ देख के,
कि वक़्त भी अब थम गया, जो तूने वो कह दिया,
कि आए मेरे हमसफर ये दिल भी है तेरे लिये,
एक ग़ज़ल लिखी तेरे पहलू में तेरी आँखों को यूँ देख के,
जब मैने वो सुन लिया, धड़कन को तेरे जी लिया,
तुझे पहलू में समेट के होश में ना मैं रहा,
एक ग़ज़ल लिखी तेरे पहलू में तेरी आँखों को यूँ देख के,
कि इन में छुपा है प्यार बस मेरे लिये बस मेरे लिये|
-गौरव

Ek gazal likhi tere pahlu mein teri aankhon ko yoon dekh ke,
Ki inmein chupa hai pyar bas mere liye mere liye,
Ek gazal likhi tere pahlu mein teri aankhon ko yoon dekh ke,
Ki pahlu mein tere baith ke, teri zulphon se yoon khel ke,
Bas dil se main likhta raha, tujhe sochte bas tujhe sochte,
Ek gazal likhi tere pahlu mein teri aankhon ko yoon dekh ke,
Ki sham bhi ab dhal gayi, tere pahlu mein simat gayi,
Ki chandni bhi ab tere husn se pighal gayi,
Ek gazal likhi tere pahlu mein teri aankhon ko yoon dekh ke,
Geeton ko likhta rahoon, tujh mein hi main jeeta rahoon,
Ki meri dhadkan bhi teri dhadkanon se jud gayi,
Ek gazal likhi tere pahlu mein teri aankhon ko yoon dekh ke,
Alfaz bhi mere nahin, ye geet bhi mera nahin,
Bas tu ne jo na kaha likh diya tujhe soch ke,
Ek gazal likhi tere pahlu mein teri aankhon ko yoon dekh ke,
Ki waqt bhi ab tham gaya, jo toone wo kah diya,
Ki ae mere hamsafar ye dil bhi hai tere liye,
Ek gazal likhi tere pahlu mein teri aankhon ko yoon dekh ke,
Jab maine wo sun liya, dhadkan ko tere jee liya,
Tujhe pahlu mein samet ke hosh mein na main raha,
Ek gazal likhi tere pahlu mein teri aankhon ko yoon dekh ke,
Ki in mein chupa hai pyar bas mere liye bas mere liye|
-Gaurav

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem On Her Eyes, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Romantic shayarii for wife

Hindi Love Shayari on Girl Eyes-हाय तेरी आँखें 

हाय तेरी आँखें eyes
जिसमे सुंदर संसार नजर आता है।
होंगी उज्जवल हिरणी की आँखे,
पर उसमे विस्मय, तुझमें विश्वास नज़र आता है।
हाय तेरी आँखें,
जो मुझे मेरी मंजिल दिखाती हैं।
बर्फ की धवल कुंडो में,
नीली जल राशि,
जीवन संघर्ष विस्मृत कर, मन मदमस्त कर जाती हैं।
हाय तेरी आँखें,
ऐसा प्रेमपाश छोड़ देती हैं,
जितना भी देखो जी न  भरता,
दिन का चैन, रातों की नींद उड़ा ले जाती हैं।
हाय तेरी आँखें ,
गहरा,शांत अनंत समुद्र सा नज़र आता है।
देखो जितनी बार ,
हर बार एक नया रूप उभर कर आता है।
-प्रियांशु शेखर
Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poems for Lover, I love you Hindi Poems, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poem for Lovers-तुमसे ही प्यार है

sdd

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

पर तुम कहाँ हो, मुझे तुम्हारा अभी तक इंतज़ार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

कभी सपनो से बाहर भी आया करो,

मुझे अपनी अदा से तड़पाया करो,

किस कदर तुम्हारा मुझ पर खुमार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

हाँ मुझे तुम से प्यार है,

तुम झरने सी चंचल, तुम पर्वत सी सुन्दर,

करती हो हर पल, तुम पायल सी छन-छन,

तुम्हारी मोरनी सी चल का अब तक मुझे इंतज़ार है,

हाँ कहता हूँ फिर से मुझे तुम से प्यार है,

अब तो आजाओ मेरे सपनो से बाहर,

इस दुनिया को भी तुम्हारी झलक का इंतज़ार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है

-सत्यम राजा

Posted in Break Up Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover, Mad in Love Hindi poems, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem for Girlfriend-तेरे न होने की मुझे फिकर तो है

hindipoem1

तेरे न होने की मुझे फिकर तो है,
मेरी ज़ुबाँ पर तेरा ज़िकर तो है,
ढूँढता हूँ तुम्हे मैं बीती हुई यादों में ,
उन चन्द लम्हों की मुलाकातों में ,
कैसे कहुँ तुमसे वो सारी बातें,
बेरुखी सी हो गई है अब हालतें,
किस हद तक तेरा इंतेजार करता हूँ,
अपनी साँसो को हर-पल बेक़रार करता हूँ,

तुमसे खफ़ा होना मुझे आता नहीं,
बिन देखे तुम्हे रहा जाता नहीं,
कैसी ये घड़ी ऋतु लायी है,
उनकी तस्वीर ही मेरे पास बच पायी है,
जब कभी अकेले में रोता हूँ,
भीगी पलकों से उसको देखता हूँ,

अब तो ये मेरी आदत बन चुकी है,
मेरी निगाहें अभी भी उसी पर टिकी हैं,
चलो चलता हूँ, फिर कभी मुलाकात करूँगा,
तेरे जवाब का मै इंतेजार करूँगा ,

-सत्यम राजा