Posted in Happy New Year Love Poems, Hindi Poems on New Year

Love Shayari on New Year-इज़हार

नए साल के नए दिन
मैं यही इज़हार करता हूँ
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

तुम मुझे याद करो या भूलो
मैं तो बस तुम्हें पूजा करता हूँ
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

तुम मेरे दिल में यूं समायी हो
जैसे फूलों में खुशबू छायी हो
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

खुदा से आज भी रोज़ मैं
बस तुमको ही माँगा करता हूँ
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

-अनुष्का

 

Posted in Christmas Love Poems, Christmas Love Shayari, Hindi Poem on Christmas, Merry Christmas Greetings

Hindi Poem on Christmas-बड़ा दिन

merry_christmas_2017-wallpaper-1366x768

आज बड़ा दिन है आया
आज बड़ी और बात है
तुमसे हमको प्यार है कितना
निकले ये जज़्बात हैं
मौसम में है क्रिसमस की धूम
आओ नाचें झूम झूम
कभी सांता से कुछ मांगें
और बांटें कुछ उपहार
यूं ही हस्ते खेलते मनाएं
हम दोनों क्रिसमस का त्यौहार
-अनुष्का

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem for A Girl

Hindi Shayari for Girlfriend- तेरी आँखों की मस्ती

love_car-wallpaper-1366x768

तेरी आँखों की मस्ती
तेरी शोख अदा
तेरी मीठी बातें
ये हंसी मुलाकातें
यूं ही चलती रहे
हम मिलते रहे
तू है कितनी भोली
तू है इतनी प्यारी
तू ही बता दे
तुझे कैसे न चाहें
मेरे अंदर भी  तू
मेरे बहार भी तू
मेरी सांसें
मेरी राहें
सब में बसी तू
तू ही मेरी पूजा
तू ही मेरी सेवा
तुझे चाहने की अलावा
न जानू काम दूजा
तू ही मेरा मंदिर
तू ही मेरी मूरत
तू ही है जाना
बस मेरी ज़रूरत
तुझको पुकारूँ
तुझको निहारूं
तुझको ही चाहूँ
तुझको ही पा लूँ
यही है चाहत
बस एक बार
बस एक बार

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Poem on Dream Girl

Hindi Love Shayari for Her – जब तू काजल लगा के आये

blue_eyes___blue_eyes___-wallpaper-1366x768

चांदनी रात भी जल जाये जब तू काजल लगा के आये

ये दिल भी मेरा हलचल मचाये जब तू काजल लगा के आये

होंठों पे हँसी बार बार आये जब तू काजल लगा के आये

परवाना शमा को भूल जाये जब तू काजल लगा के आये

मेरा दिल भी गीत कोई गाये जब तू काजल लगा के आये

नजरें कटीली खंजर चलाये जब तू काजल लगा के आये

दिल पे मेरे घाव बनाये जब तू काजल लगा के आये

आँखों ने ये क्या कर डाला कैसे तुमको हम बताय जब तू काजल लगा के आये

जादू नजरें रहीँ चलाये जब तू काजल लगा के आये

प्यार की इंतहा शोर मचाये जब तू काजल लगा के आये

दिल पल पल कहता मुझसे आँखे तुमको देखी जाएं जब तू काजल लगा के आये

बस बहुत कह दिया अब नही कहना ओ मृगनयनी सी आँखों वाली

मेरी आँखों में बस जाये जब तू काजल लगा के आये।

-गौरव

Posted in Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem in Punjabi- दीदार

love_relationship-wallpaper-1366x768

तेरे दीदार नु तरसन मांही वे अखां मेरी…
तेरी याद विच न कटदियां एह रातां मेरी…
वे कमलिये कुछ तां खबर मेरी तू लै लै आ के…
देख राँझा तेरा हुन किवें तरसे ते अखियाँ चौ मींह बरसावे…
उस्दी याद विच मैं आज वी मुड़ मुड़ पीछे वेखां…
पर लभदा नहीं मैनु हुन ग्वाच्या यार वे रब्बा…
हुन तां रब्बा मैनु मेरी हीर मिला दे…
थक गईयाँ ने अखियाँ वी हुन अथ्रूआ दा मींह वरसा के…
हुन मुक चल्या वे अखां दा पानी वी सजना…
लभदा नी मैनु हुन कोई राह वी सजना…
बस इक वार आ के मेरा हाल तू पुछला…
देख मेरियां अखां नू तू भूल जावेंगी मुड़ना…
तू होनी हस्दी बैठ हुन पेकयां कोले…
ते इथे मैं हुन चंद्रा तेरी उडीक च तरसां…
हुन आ जा मांही दीद तेरी ने बहुत सताया…
थक गया हुन मैं रब तोँ वी मंग मंग दुआवां…
आजा कोल मेरे ते नाल मेरे तू लै लै लांवा…
या फेर कह दे भुल जा मैनू रान्झेया हुन मैं मुड़ नहीं आणा…

-अनूप भंडारी

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, I love you Hindi Poems

Hindi Poem for Girlfriend – आशिक़ हूँ मैं तेरा

love_hug_2-wallpaper-1366x768

आशिक़ हूँ मैं तेरा
आशिक़ी मेरा काम है
दीवाना हूँ तेरा
पर तू अनजान है
हर पल मैं दिल से
तुझको पुकारूँ
छिप छिप के चुपके से
तुझको निहारूं
तू पूजा
तू दर्पण
तू मंज़िल
तू साहिल
तू कोमल
तू खुशबू
तू चम चम
तू जादू
है तुझको ही चाहा
है तुझको ही पाना
कल आज और कल
मैं तेरा दीवाना
-अनुष्का

Posted in Hindi Love Poems for Birthday

Birthday Poem for Love in Hindi-आज का दिन

आज का दिन बहुत खास है happy_birthday-wallpaper-1366x768
आज मेरे प्यार का जन्मदिवस है
वो है कितनी सुन्दर
वो है कितना प्यारी
मीठी उसकी बातें
सूरत है भोरी भारी
करता हूँ खुदा से बस यही दुआ
उसकी झोली में भर दे सिर्फ खुशियां
वो हमेशा मुस्कुराये
खुशियां मनाये
कभी मुझसे रूठे
फिर खुद मान जाये
जन्मदिन उसका हर साल आये
और मेरे संग वो यूं ही मनाये

-अनुष्का सूरी