Posted in Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem On Her Eyes, Hindi love poems, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi love shayari for wife

Hindi Love Shayari for Her – तुमको देखा

sadas

तुमको देखा जब भी मैंने
दिल से निकली एक ही बात
मेरी खुशियाँ मिल जाएं तुम्हें
तुम्हारे गम मिल जाएं हमें
तुम हंस दो तो हो जाए उजाला
तुम रो दो तो हो जाए मेघा
तुम नाचो तो झूमे ज़न्नत
तुम चुप हो तो रुस्वा किस्मत
तुम ही हो मेरी मुहब्बत
तुम ही हो मेरी इबादत
तुमसे मिलना मेरी राहत
तुमको पाना मेरी चाहत

– अनुष्का सूरी

Tumko dekha jab bhi maine
Dil se nikli ek hi baat
Meri khushiyan mil jayein tumhein
Tumhare gam mil jayein hamein
Tum has do to ho jaye ujala
Tum ro do to ho ajaye megha
Tum nacho to jhumein jannat
Tum chup ho to ruswa kayanat
Tum hi ho meri muhabbat
Tum hi ho meri ibadat
Tumse milna meri chahat
Tumko pana meri chahat

– Anushka Suri

Posted in Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi love poems on heart, Hindi Poem for A Girl, Hindi Poems for Lover, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem for Her – ज़ुल्फो के बादल तले

1wed

ज़ुल्फो के बादल तले
ठंडी ठंडी हवा चले
आँखों क काजल तले
हाय मेरा दिल मचले
तू जब जब बातें करें
सुनने में अच्छा लगे
तू जब धीमे से हस दे
दिल मेरा उड़ने लगे
कह दे अब कह भी दे
तू प्यार मुझसे करें
शर्माना जाने भी दे
तेरी आँखे बातें करें
अब तू ये भी सुन ले
मेरा दिल तुझपे मरे
हाँ हाँ बस तुझपे मरे..

– अनुष्का सूरी 

 

Posted in Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi love poems on heart, Hindi Poem for A Girl

Hindi Poem for Girlfriend – दिल कहता है

ice_heart-t2
मेरे दिल की अावाज़ है तू
प्रेम के सुर का साज़ है तू
अांखो से छलकती बरसात है तू
होठों से अनकही बात है तू
औरों के लिए होगी तू अप्सरा
मेरे लिए तो मुमताज़ है तू
दिल कहता है मेरा
तुझको दिल से पुकारूं
कभी तेरी जुल्फों से खेलूं
कभी तेरे बिखरे बाल सवारूं
कभी तुझको छू लूँ
कभी तुझको पा लूँ
कभी तुझको पूजूं
कभी तुझको चाहूँ
कभी यूँ ही मैं तुझको
अपना बना लूँ
-अनुष्का सूरी 
Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem- डायरी

diary.jpg

धूल जमी डायरी के कुछ पन्ने जो खोले,
तेरी यादो के सिलसिले फिर काबिज़ हो गए,
पलटता रहा पन्ने और फिर बहने लगा
जज्बातों का समुंद्र जो कभी हिलोरे लेता था मुझमे,
भले ही बेजान खामोश सी हो गयी थी
वो लहरे कुछ लम्हात के लिए,
पर यकीन मान एक तूफ़ान
तेरी यादो का हर रोज बहता था मेरी आँखों से,
आज जब खोली है वो डायरी तो खुश्बू के तरह महक रहा है
तेरा प्यार फिर से फिजाओ में,और भिगो रहा है
ये समुंद्र तेरी मोहब्बत का मुझे इस तरह
की जैसे मेरा पहला प्यार बस अभी इसी वक़्त ही हुआ हो।

गौरव

Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi love poems, Hindi Love Poems in College Love, Hindi love poems on heart, Hindi Love Poems on Smile, Hindi Poem on First Love, I love you Hindi Poems

Hindi Poem For Girlfriend- दिल की बाते

11

कह दूँ आज सारी दिल की बाते
तू अच्छी लगती है
तेरी बाते अच्छी लगती है
तेरा रोना अच्छा लगता है
तेरा हँसना अच्छा लगता है
तेरा चलना अच्छा लगता है
तेरी गाली अच्छी लगती है
तेरा देखना अच्छा लगता है
तेरी नराजगी भी अच्छी लगती है
तेरी सूरत अच्छी लगती है
तेरी मुस्कान अच्छी लगती है
तेरी आँखे अच्छी लगती है
तेरा मारना अच्छा लगता है
तेरा घूरना अच्छा लगता है
तेरी दी हुई चीजें अच्छी लगती है
10 की फटी नोट अच्छी लगती है
तेरे बालो की पीन अच्छा लगता है
तेरा चश्मा अच्छा लगता है
मिर्ची खाकर रोना अच्छा लगता है
सारी चॉकलेट्स अच्छा लगता है
लाइब्रिरी की यादें अच्छी लगती है
तेरी जूती अच्छी लगती है
यहाँ तक तेरी साईकल भी अच्छी लगती है
तेरी गालिया अच्छी लगती है
तेरा सूट भी अच्छा लगता है
तेरे नखरे अच्छे लगते है
तेरी याद मे रोना अच्छा लगता है
तेरा करीब आना अच्छा लगता है
दुरिया को छोड़ बाकी सब अच्छा लगता है
तेरे पास बैठना अच्छा लगता है
तेरे साथ रोना अच्छा लगता है
तेरे साथ हँसना अच्छा लगता है
तेरे साथ चलना अच्छा लगता है
तुज़े मारना अच्छा लगता है
तेरी तड़प अच्छी लगती है
तेरी रन्गत अच्छी लगती है
तुझे डायरी मे लिखना अच्छा लगता है
तेरी तस्वीरे अच्छी लगती है
तेरी गलती अच्छी लगती है
तू सही है अच्छी लगती है
तेरा चिल्लाना अच्छा लगता है
तेरा चुप रहना अच्छा लगता है
तुज़े रुलाना अच्छा लगता है
तुज़े हँसाना अच्छा लगता है
पर इन सब से एक अलग एक और
तेरा गुस्सा
अब तो तेरा गुस्सा भी अच्छा लगता है
वजह ना पूछना यार
बस तुम और सिर्फ तुम अच्छे लगते हो
पागल था या पग्ला गया हूँ मालूम नहीं
गलत था या गलत हू मालूम नहीं
अब और क्या कहूं मैँ
बस तू अच्छी लगती है
तू अच्छी लगती है
और तू ही अच्छी लगती है

– गीतेश बॉस

Posted in Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi love shayari for wife, Hindi Shayari, Romantic shayarii for wife

Hindi Love Poem for Wife – तुम हो तो

wife.png

तुम हो तो है हस्ती हमारी
तुम से ही है मेरी खुशियाँ सारी
तेरी एक हंसी पर मैँ खुद जाऊ वारी
सलामत रहे ये जोड़ी हमारी
तू करें जब श्रृंगार डाल के साड़ी
क्या बताऊं बंद हो जाये धड़कनें सारी
तू शीतल तू सुंदर तू कितनी प्यारी
तुम से है मुहब्बत ओ बीवी हमारी

– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem on Lust, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi love shayari for wife, Hindi Poem for A Girl, Hindi Poem on Dream Girl, Hindi Poem on First Love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Intimate Hindi Love Poems, Love poems for Propose Day, Mad in Love Hindi poems, Passionate Hindi Love Poems, Romantic shayarii for wife

Hindi Love Shayari for Wife or Girlfriend – दिल के सबसे पास

two_lovers-wallpaper-1366x768

दिल के सबसे पास, सबसे खास हो तुम
मेरे जीने का, मरने का हर एहसास हो तुम
मेरे सूखे वीरान जीवन की पहली बरसात हो तुम
जो पानी से भी न बुझ पाए ऐसे कुएँ की प्यास हो तुम
कोई तुमको कुछ भी कहे, मेरे लिए खुद खुदा पास हो तुम
तुम दिखो तो दिन चढ़े, तुम रुको तो दिन ढले
तुम हंसो तो चाँद खिले, तुम उदास तो अमावस की रात
तुम मिलो तो झरनों का संगम
हम बिछडें तो हो जाये संग्राम
मेरे शब्दों के छोटे से दायरे में जो न समां पाए
वो खुदा की कायनात हो तुम

-अनुष्का सूरी