Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her

Hindi Love Poem for Her- तेरे सिवा

तेरे सिवा और भी गम हैं ज़माने में

तेरा आशिक़ हूँ अजनबी कहे भले तू बताने में

सदियाँ लगती हैं तेरे बिना वक़्त बिताने में

तेरा दीदार हो जाये तो वक़्त नहीं लगता कयामत आने में

कभी मुझे भी पिला दे अपनी आँखों के मैखाने में

डूब जाऊँ मैं ऐसे कि बरसों लगें होश में आने में

बहुत चल लिया मुसाफिर मुहब्बत की मंज़िल पाने में

जान ना निकल जाये जान के इंतज़ार है जान के आने में

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poems by Readers, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem -I love you

flowerpot-2756428_960_720

ख्वाबों में सजाया है

अल्फाज़ों को चुराया है

कह दे प्यार के दो लफ्ज़ आई लव यू

इतना सा ख्वाब इन आँखों में बसाया है

दिल धड़कता हा बहुत तेजी से

जब तुम आई लव यू कहते हो

आके थाम लो मेरी धड़कन को अपने प्यार से

इतना सा एक अरमान मैने अपने दिल में बसाया है

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi love poems with English translation

Romantic Hindi Poem for him and her-क्या नाम दूँ

दिल के इस दर्द को क्या अंजाम दूँ
ओ दर्दे दिल देनेवाले तुझे क्या नाम दूँ
क्या तुझे मैं कहूँ फूलों की खुश्बू
या फिर कहूँ जीने की आरज़ू
क्या तुझे कह दूँ सावन की पहली बरसात
या तुझे कहूँ दिल में दबे कुछ जज़्बात
जो भी नाम दूँ तुझे तुझपर खूब सजेगा
ये दिल मेरा तुझपर ही मर मिटेगा

– अनुष्का सूरी

English Translation:
What should be the conclusion for this pain of my heart
Oh sweetheart who has given me this heart ache, what name should I call you
Should I call you the fragrance of flowers
Or should I call  you the desire to live
Should I address you as the first shower of the monsoon
Or should I call you hidden emotions in my heart
Whatever name I give, it shall suit you a lot
My heart will only long for you

– Anushka suri

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her

Hindi Love Kavita -सोचता हूँ

सोचता हूँ कुछ लफ्ज़ कर दूँ तेरे नाम

मैं भी आज लिख दूँ क्यों न तुझे एक पैगाम

क्या कहूँ क्या लिखूँ बड़ी उलझन में हूँ मैं यहाँ

लफ्ज़ मिलते ही नहीं जो कर दें मेरा दर्दे-दिल बयाँ

फिर भी करने चला हूँ मैं मनचला कुछ गुज़ारिश

मेरे उपर भी करदे अपने कुछ रहमों करम की बारिश

ज़्यादा नहीं माँगता बस इतनी सी है मेरी चाह

तू मिल जाये मुझे हर मंज़िल हर राह

– गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem by Drashti-कुछ इस कदर

कुछ इस कदर एक दूसरे से जुड़े हम
कि मेरे साये ने भी कहा आखिर क्यों जुड़े हम
इतनी पास आकर भी तुम मुझसे दूर क्यों हो
इतनी दूर जाकर भी तुम मेरे पास क्यों हो
मेरे पास आकर मेरे दिल में बस जाओ
एक कोशिश तो करो तुम मेरे बन जाओ

– दृष्टि

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem – चाँद

छुपता हुआ चाँद
बादलों के दरमियां अटखेलियाँ बहुत करता है
कभी खूबसूरत ख्वाब दिखाता
तो कभी तेरी याद दिलाके मुझे सताता
मैं भी दीवाना हूँ अपने चाँद का
जो दीदार कराता है अपने हुस्न का घूँघट की ओठ से
और वो घूँघट ही उसका बिखर जाता है
मेरे दिल पे प्यार की चांदनी बनकर

Posted in Hindi Love Poems by Readers, I love you Hindi Poems

I Love You -Hindi Love Poem by Gaurav

pattern-3087031__340.jpg

I-In aankhon main tera chehra hai har pal
L-Labon pe har pal tera naam
O-Os ki bundo si hai tu komal
V-Varshti hai jo mujh pe ban ke pyar
E-Ehsas hai mere dil ki dhadkan ka
Y-Ye jo dil mein rahta hai tera pyar
O-Or (Aur)
U-Unke dil ko choo ke deewana sa bana deta hai unka pyar

-Gaurav