
Hindi Love Poem Shayari for Her-कविता सा कोई अपना

Hindi Love Poems| प्रेम कविता |Romantic Poems|Prem Kavita
Amazing, best original Hindi love poems, Hindi shayari on love and romance, romantic Hindi poetry and Hindi prem kavita|हिंदी प्रेम कविता संग्रह और शायरी


तेरी यादों में लिखे कुछ खत मुझसे बात किया करते हैं,
याद करता हूँ हमारी मुलाकात को तो एहसास प्यार का दिया करते हैं,
कहते हैं उन पलों की कहानी जब तेरी यादों में घंटो इंतज़ार किया करते थे..
लिखते थे खत हज़ारों इंतज़ार ए मुहब्बत में पर तुमको ना दिया करते थे ,
और धीरे धीरे वो वक़्त की धारा भी बह गयी,,
तुमसे विदाई का पल भी आ गया,
नाम थी हमारी पलकें जुदाई के बादल भी छा गये,
बस सोचते रहे की कुछ पलों में तुम नज़रों से दूर हो जाओगे,
फिर दिल की धड़कन को अचानक क्या हो गया,
कुछ पल थम सी गयी हमारी सांस भी
जब उन्होने दिल पे हाथ रख दिया,
इज़हार जो मुहब्बत का हम ना कर पाये
तीन सालों में वो प्यार का इज़हार उन्होने कर दिया,
बस देखते रहे उनको हम फिर गले से उनको लगा लिया,
करते हैं बेपनाह प्यार हम भी उन्हें, उनको ये जता दिया,
फिर वो मुस्कुराये एक पल
प्यार के वो खत हम से उन्होने मांग लिये,
हम भी कुछ पल रह गये स्तब्ध,
और वो ये कहके गले हम से लग गये,
कि आप के लिखे खतों की खुश्बू हमको पहले साल ही छू गयी,
बस करते रहे इसलिये इंतज़ार की इज़हार ए मोहबत आप कर दोगे,
पर दिल ने कहा अब ना सह पायेगा ये दूरी तुमसे,
ये दिल की आवाज़ सुनके प्यार का पहला इज़हार हम ही आपसे कर गये.
-गौरव
बरसों से एक ख्वाब देखा था वो ख्वाब हकीकत हो गयाचाह थी एक परी के दीदार की उस परी का दीदार हो गयाउसकी मुस्कान ने कुछ जादू सा दिल पे कर दियाप्यार से छूके एहसान मुझपे कर दियादेखा जब भी उन्होने हमें बड़े प्यार से इक़रार हम करने लगेख्वाबों से खूबसूरत परी से प्यार हम करने लगेदिल ने चाहा धड़कन ने मांगा खुदा से ये एहसासबातें हो प्यार की और तुम हो दिल के बहुत पासधीमे धीमे वो मुस्कुराने लगे पास दिल के आने लगेप्यार उनसे हो गया ये दिल से इक़रार हो गयाकि एक परी से प्यार हो गया-गौरव
Barson se ek khwab dekha tha wo khwab hakikat ho gaya
Chah thi ek pari k deedar ki us pari ka deedar ho gaya
Unki muskaan ne kuch jadu sa dil pe kar diya
Pyar se chuke ehsaan mujhpe kar diya
Dekha jab bhi unhone hamein bade pyar se ikraar ham karne lage
Khwabon se khubsurat pari se pyar ham karne lage
Dil ne chaha dhadkan ne manga khuda se ye ehsaas
Baatein ho pyar ki aur tum ho dil ke bahut paas
Dheeme dheeme wo muskurane lage paas dil ke aane lage
Pyar unse ho gaya ye dil se ikraar ho gaya
Ki ek pari se pyar ho gaya
-Gaurav

धूप में छाँव जैसा लगे प्यार
भीगी ठंड में गर्म रजाई सा लगे प्यार
पहली बारिश की बूँद सा लगे प्यार
सर्दी की ओस सा लगे प्यार
बस ये ही है प्यार
कभी जो तुम आगे चले गये
तो हम पीछे रह गये
कभी तुम कहते चले गये
तो हम कहते कहते चुप रह गये
वो कल तो ख्वाब था
ये पल तो आज है
इस पल में जीने की बात ही कुछ खास है
बस यही है प्यार
बारिश की खुश्बू में
महक उठा हमारा प्यार
धूप में छाँव सा लगे प्यार
भीगी ठंड में गरम रजाई सा लगे प्यार
बस ये ही है प्यार बस ये ही है प्यार
-कविता परमार
Dhoop mein chanv jaisa lage pyar
Bhigi thand mein garam rajai sa lage pyar
Pehli barish ki boond sa lage pyar
Sardi ki os sa lage pyar
Bus ye hi hai pyar
Kabhi jo tum aage chale gaye
To ham peeche rah gaye
Kabhi tum kahte chale gaye
To hum kahte kahte chup rah gaye
Vo kal to khwab tha
Ye pal to aaj hai
Is pal mein jeene ki baat hi kuch khaas hai
Bus yahi hai pyar
Barish ki khushboo mein
Mahak utha hamara pyar
Dhoop mein chanv sa lage pyar
Bhigi thand mein garam rajai sa lage pyar
Bas ye hi hai pyar bas ye hi hai pyar
-Kavitha Parmar
वक़्त की लहरों पे कुछ नगमें सजाता हूँ..
यादों के झरोखे से तुझको चुराता हूँ..
पल पल देखता हूँ तेरे ख्वाब ..
ख्वाबों को तेरी नज़रों में छुपाता हूँ..
आज की रात आके सिमट जाओ..
मेरे ख्वाबों से ख्वाबों को दिल की हकीकत बना दो..
रूह तक छू लो मेरी प्यास प्यार की दिल मैं बसा दो..
अगर दूर रहोगे दिल से तो मैं बिखर जाऊँगा..
बिखरने ना देना मुझको आके थाम लो
दिल मैं बसाके रूह तक प्यार दो..
रूह तक प्यार दो..
-गौरव
दिल से दिल की मुलाकात बहुत ज़रूरी है
हाँ मुहब्बत के बिना ज़िंदगी कुछ अधूरी है
वो लिखना प्यार में डूबे खत
वो मिलना छुप-छुप के वक़्त बेवक़्त
कुछ नादानियाँ कुछ शैतानियाँ
यार की खबर ना मिलने पर बेचैनियां
इश्क़ के दरिया को पार करना है मुश्किल
जीना दुश्वार कर देता है ये दर्दे दिल
आशिक़ों में अपना भी नाम होना ज़रूरी है
मेरा तुझसे तेरा मुझसे मिलना ज़रूरी है
-अनुष्का सूरी

ख्वाबों में सजाया है
अल्फाज़ों को चुराया है
कह दे प्यार के दो लफ्ज़ आई लव यू
इतना सा ख्वाब इन आँखों में बसाया है
दिल धड़कता हा बहुत तेजी से
जब तुम आई लव यू कहते हो
आके थाम लो मेरी धड़कन को अपने प्यार से
इतना सा एक अरमान मैने अपने दिल में बसाया है
-गौरव