Posted in Hindi Love Poem

Hindi Love Poem – तेरी आंखें हैं या जाम

तेरी आंखें हैं या जाम-हिंदी कविता 

तेरी आंखें हैं या जाम का प्याला

बिना पिलाये नशे में कर डाला

तेरी जुल्फें हैं या जंगल के घेरे 

इन में गुम हो कर हम हो गए तेरे

तेरे होठ हैं या रस मलाई

इनको चख लो तो क्या है मिठाई

तुझसे मिलने की ही रहती है दिल में आस 

बस तू रहना अब मेरे ही पास 

Posted in Hindi Love Poem

Hindi Love Poem – दिल ही दिल में

हिंदी कविता – दिल ही दिल में 

दिल  ही  दिल में  तुमको है चाहा

दिल के शीशे में तुमको सराहा

दिल ही दिल में कर ली मोहब्बत

तौबा जी तौबा कैसी ये आफत

दिल ही दिल में तेरी ये सूरत

समां गयी दिल में बिना कोई आहट

दिल ही दिल में होती है बातें

कब आयेंगी अब प्यार भरी रातें

दिल ही दिल में तुझको पुकारा

आजा  ये लेजा दिल  है तुम्हारा 

Posted in Hindi Love Poem

Hindi Love Poem – तुम ही तो हो

हिंदी कविता : तुम ही तो हो 

तुम ही तो हो ओ जानेमन

तुम ही हमें भुलाये क्यों

ऐसे न करो हम पर सितम

जो तुमको भी कभी रुलाए क्यों

इश्क-ए-बहार तुम से है

तुम से ही रहेगा सनम

तुम पर ही मरते आये हैं

जाँ भी निकल जाये घबराएँ क्यों