Posted in Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Sad Hindi Love Poem on Pain-मेरा गम

 heart-1213481_960_720
गम में जीने को कहता है ये दिल,
हमेशा तुझे महसूस करता है ये दिल,
तेरी याद में रुलाता है ये गम,
तेरी खुशी में हँसाता  है ये गम,
नासमझ बना देता है मुझे ये गम,
समझती है सिर्फ तू मुझे is गम में,
जिस दिन मैने तुझे दिया ये गम,
उस रात आँखें हुई मेरी नॅम,
कभी रोया,कभी हंसा, कभी सहमा इस गम में,
कभी संभाला,कभी सहलाया मुझे इस गम ने,
लड़ने की हिम्मत दी मुझे इस गम ने,
मुझको ज़िंदगी का आईना दिखाया इस गम ने ,
एक अटूट सा रिश्ता है जिससे,
सदा रहना है साथ जिसके,
वादा है रहेगा ये गम
जब तक है सांसों में दम ..
-कविता परमार
Posted in Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem on Pain-क्यों?

girl-429380_960_720
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
क्यों रास्ते पर चलो तो कोई छेड़ देता है?
घर पर बैठो तो पति हाथ मरोड़ देता है,
किस से बताऊँ मैं अपना दर्द,
अपने तो सपने से लगते है,
कभी हाथ उठाते है,
कभी शब्दों से ही मार देते है,
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
देखा था मैने भी एक सपना,
बसा बसाया घर था मेरा अपना,
प्यार के अलावा और कुछ ना था,
ना दुख ना दर्द और ना ही आंसू थे,
खुशियों से भरा मेरा संसार क्यों बिखेर दिया उन ज़ालिमों ने?
क्यों झूठे वादे किये तूने?
क्यों झूठे सपने दिखाये तूने?
क्यों झूठी कसमे खाई तूने?
जब छोड़ के ही जाना था मुझे
तो अपना बनाया ही क्यों तूने?
कोई आए और ले जाये मुझे,
खुल के जीना चाहती हूँ मैं,
आसमान में उड़ना चाहती हूँ मैं,
लहरों में तैरना चाहती हूँ मैं,
सपनों को उड़ान देना चाहती हूँ मैं,
इंसान हूँ, इंसान की ज़िंदगी जीना चाहती हूँ मैं
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
क्यों अपनी इच्छाओं को मारना पड़ता है?
क्यों कोई मेरी परवाह नहीं करता है?
हर कोई अपनी बात मनवाता है,
मेरी बात कोई क्यों नहीं सुनता है?
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
-कविता परमार
Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem-आंसू

sad

जब हम रोये तुम्हें याद करके
तब पलकों में सिर्फ आंसू थे
कुछ टूटे एहसास थे
और पलकों में सिर्फ आंसू थे
ना कोई पास था सिर्फ ग़मों का एहसास था
और पलकों में सिर्फ आंसू थे
समय की धारा में बहते गये
आँखों में नमी को सहते गये
और हर पल पलकों में सिर्फ आंसू थे
ख्वाब कुछ नये भी सजाये हमने
पलकों में पर खुशी कहीं नहीं
पलकों में सिर्फ आंसू थे
बंद करी जब पलकें तो इंतज़ार था
और तेरे प्यार के
इन पलकों में सिर्फ आंसू थे
-गौरव

Jab ham roye tumhein yad karke
Tab palkon mein sirf aansu the
Kuch toote ehsaas the
Aur palkon mein sirf aansu the
Na koi paas tha sirf gamon ka ehsaas tha
Aur palkon mein sirf aansu the
Samay ki dhara mein bahte gaye
Aankhon mein nami ko sahte gaye
Aur har pal palkon mein sirf aansu the
Khwab kuch naye bhi sajaye hamne
Palkonmein par khushi kahin nahin
Palkon mein sirf aansu the
Band kari jab palkein to intazar tha
Aur tere pyar ke
In palkon mein sirf aansu the
-Gaurav

Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem – उनका प्यार

romantic_couple_sunset-wallpaper-1366x768

उनको छूने का एहसास अब अजनबी नहीं लगता
कि वो दिल के बहुत करीब हो गये
लड़ते हैं झगड़ते हैं
कि देते हैं हज़ारों घाव प्यार के वो दिनभर हमको
कि रात में हम रोते हुए सो जाते हैं
लेकिन वो भी करते हैं इस क़दर प्यार हमको
कि रात में जब हम सो जाते हैं
आते हैं करीब हमारे घाव पे मरहम भी वही लगा जाते हैं
देखते हैं हम भी चुप-चाप उनको मरहम लगाते हुए नॅम आँखों से
और उनके दिये दर्द में भी प्यार की बारिश समझ के भीग जाते हैं
क्योंकि मरहम जहां वो हमको लगाते हैं
वहां एक घाव वो अपने आप को भी दे जाते हैं

-गौरव

Posted in Sad Hindi Love Poems

Sad Hindi Love Poem-जब से जुदा हूँ तुमसे

love-1643452_960_720

जब से जुदा हूँ तुमसे

गम से नाता हो गया है पुराना

आँखों के आंसू थमते नहीं

न भूलता है वो गुज़रा ज़माना

याद आती हैं वो हसीन मुलाकातें

वो नोक-झोंक वो मीठी बातें

वो वक़्त का जल्दी से गुज़र जाना

वो तुम्हारा मेरे हाथों में अपना हाथ थमाना

वो मुझसे तुम्हारा खफा हो जाना

वो मेरा तुम्हें बार बार मनाना

साथ जीने मरने की कसमें थी खाई

एक दिन हो गयी लेकिन अपनी जुदाई

आज भी दिल में उठता है दर्द

काश मिल सको कभी तुम मुझसे दोबारा