Posted in Break Up Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi love poems with English translation, Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari -मत चाहना

animated_rose1.
Source: Creative Commons Google Images

कभी किसी को इतना मत चाहना
कि वो तुम्हारी ज़िन्दगी बन जाये
मुश्किल होता है इस दुनिया में
जब किसी दिलदार के बिना जिया जाये
जब दिल कोई तोड़ता है
तो तकलीफ में दिल होता है
शीशा तो टूट कर बिखर जायेगा
दिल अगर टूट गया तो कौन संभल पायेगा
बाज़ार में तो हज़ारों हैं खरीददार
मगर दिल की कीमत कौन लगाएगा
दिल की कीमत तो वही दे पायेगा
जिसने कभी दिल किसी को दिया हो

  • संगीता श्रीवास्तव
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem for Stranger, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Him, Hindi Poem on First Love, Hindi Poems for Lover, Hindi shayari for lost love, I am in love Hindi Poems, Intimate Hindi Love Poems, Love poems for Propose Day, Love Poems for Valentines Day, Mad in Love Hindi poems, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari, Waiting for love Hindi Poems

Missing Him Hindi Love Poem – तुमको चाहती थी

romantic_couple_sunset-wallpaper-1366x768

जिसे इन अठारह सालों में नहीं किया
उस काम को आज करने की तमन्ना थी
जिस इज़हार से डर लगता है
उसे आज करना चाहती थी
ज़िन्दगी देने वाला कोई और है ये जानती हूँ
पर तुम्हारे साथ चंद खूबसूरत लम्हे जीना चाहती थी
जो प्यार आज तक किसी को नहीं  दिया
वो कल तुम को देना चाहती थी
प्यार तो बहुत दिया दुनिया वालों ने
पर उस में वो एहसास कहाँ
तुम्हारे प्यार को महसूस करना चाहती थी
जिन लम्हों को सिर्फ सोचती आई हूँ
उनको हकीकत बनाना चाहती थी
ये जानते हुए भी कि तू मेरा नहीं हो सकता
एक बार तुम्हारे दिल को चुना चाहती थी
ज़िन्दगी भर का साथ मिले या न मिले
कुछ पल तो तेरे साथ जीना चाहती थी
कल की मेरी ये ख्वाहिश आज अधूरी रह गयी
फिर भी खुद से अहकृ बार कुछ मांगना हो
तो उसे नहीं उसकी खुशियां मांगती हूँ
आज तू मेरी किस्मत में नहीं
पर तेरी खुशियों में खुश होना शायद नसीब हो

  • यह कविता मेरे प्यार को समर्पित है  (लता कुशवाह)
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Mad in Love Hindi poems, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari for Girlfiend – प्यार

two_lovers-wallpaper-1366x768

उन यादों से तुम कह दो
यूँ रोज ना आया करें
जब पास ना हो हमदम
तब यूँ ना सताया करें
पर वो भी है ज़िद की पक्की
बेवक़्त सताती हैं
जब पास ना हो दिलबर
तब आंसू लाती हैं
शाम सवेरे इस दिल में
बस तू ही समाती है
नैनों में छुप छुप के
सपनो में आती है
कल यारो ने पूछा
क्या रोग लगाया है
मैंने भी हंस के बोला
इश्क़ का जोग लगाया है
तस्वीर तेरी दिलबर
अब सीने में रहती है
साँसे चलती हैँ मेरी
धड़कन तुझ में बसती है
क्या क्या मैं बन जाऊं
इश्क़ का जोग लगाया है
कभी लिखूँ कुछ कविता तुझपे
कभी तस्वीर बनाऊँ
नहीँ जानता रब कैसा है
बस तुझको ही तो जाना
दिलबर तेरी पूजा की
तुझको ख़ुदा है माना
तुझमें ही रब जाना

-गौरव

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem on Separation

Hindi Love Poem on Separation- मैं और मेरी तन्हाई

she_had_to_hide_her_love_away-wallpaper-1366x768

मैं और मेरी तन्हाई बैठे थे आज…
और हो रही थी मेरे प्यार की बात…
तन्हाई ने कहा कैसा प्यार है तेरा…
जो आज तक है उसने मुंह फेरा…
मैं था चुप और इस से तन्हाई थी हैरान…
मैं था शांत और इस से तन्हाई थी परेशान…
तन्हाई ने कहा क्या मिला तुझे प्यार में…
इस से अच्छा बैठा होता कही ऐशो बहारो में…
तन्हाई बोली क्या है अब पास में तेरे…
छा गए हैं बादल और गमों के अँधेरे…
मैं था चुप और इस से तन्हाई थी हैरान…
मैं था शांत और इस से तन्हाई थी परेशान…
तन्हाई ने कहा की प्यार में बहुत फरेब है धोखा है…
जा कुछ और कर प्यार के अलावा तुझे क्या किसी ने रोका है…
तन्हाई ने कहा क्या है ये प्यार का अजूबा…
जा, यार के वापिस आने की उम्मीद में मत रह डूबा…
मैं था चुप और इस से तन्हाई थी हैरान…
मैं था शांत और इस से तन्हाई थी परेशान…
तन्हाई ने कहा तेरा बिछड़ा यार नहीं आएगा…
मुझे लगता है तू कभी अपना प्यार नहीं पायेगा…
तन्हाई बोली अरे मूर्ख कुछ तो बोल…
मई इतनी देर से बक बक कर रही हूँ तू भी तो अपना मुंह खोल…
मैंने कहा बता कहाँ लिखा है की वो नहीं आएगी…
और अपने साथ प्यार की सौगात नहीं लाएगी…
कौन सी ऐसी दिवार है हमारे बीच जो खड़ी हो सकें…
ऐसी कोई दिवार नहीं बनी जिसकी नीव डलते ही हम उसे तोड़ न सकें…
कौन कहता है की उसका प्यार हो गया है पूरा…
क्यूंकि “प्यार” तो खुद शब्द ही ऐसा है जिसका पहला अक्षर है अधूरा…
कौन कहता है की प्यार सिर्फ दो जिस्मो का मिलान है…
माना वो मुझसे दूर है पर फिर भी मैं उसका और वो मेरी हमदम है…
अब बोल रहा था मई और चुप थी तन्हाई….
तभी सामने आई मेरी जान और भाग गयी तन्हाई…

-अनूप भंडारी

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love

Hindi Poem on Lost Love-बेवफ़ा कहेंगे उनको 

बेवफ़ा कहेंगे उनको broken-heart-1
ये कभी सोचा ना था
दर्द के दरिया में अकेले
डूबना चाहा ना था
कौन कहता बसर है
दिल की चाहत में खुदा
हमने जिसको चाहा था दिल से
वो ही निकला बेवफ़ा
वही गलियां वही राहें
वही सूनी सूनी निगाहें
क्या पता दिल का किसी को
कब बेगाना हो जाएगा
दिल की चाहत है मेरी
तुझको भी ना आये सुकून
क्या पता किस दिन
ये तडप तू पायेगा
-अनुष्का सूरी
Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem for Him-इंतज़ार

desktop-1753683_960_720

इंतज़ार-आखिर कब तक?

अनजानी राहों पे इंतज़ार किया करती हूँ,
हज़ारों की भीड़ में बस तुझे तलाश किया करती हूँ,
कुछ पल के लिये तो ये राहें भी साथ देती हैं,
थोड़ा चलके साथ आगे तन्हा छोड़ देती हैं,
आंसू जब भी आते हैं मेरी आँखों में,
मेरी नज़रें बस तेरा दामन तलाश करती हैं,
जब नहीं मिलता है दामन तेरा,
जी भर के पलकें भिगोया करती हैं,
रास्ते भी ये देख के मुझपे हंसा करते हैं,
देखके मेरी बेबसी का ये मंज़र,
या खुदा मुझे अब मिलादे बिछड़ने वालों से,
लोग मेरी बेबसी का मज़ाक बनाने का इंतज़ार किया करते हैं|

-कविता परमार

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Imaginary Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on Dream Girl, Short Hindi Love Poems, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari-कब

हम सोच में बैठे हैं कब वो मुस्कुराएगी,love-2
कब तन्हाई से बाहर आएगी,
कहाँ खो गायी उनकी हंसी,
जो बीते दिनों को एक बार फिर से वापिस लाएगी.
एक इंतज़ार है|
-गौरव