Posted in Hindi Love Poem, Holi Love Poems

Hindi Prem Kavita-कोयल सी मीठी है तेरी बोली

balloon-1046658_960_720

कोयल सी मीठी है तेरी बोली
किधर चली तू खेल कर होली
झील से गहरे ये तेरे नैना
लुट लेते हैं मेरा ये चैना
जंगल से गहरे ये तेरे बाल
तू क्या जाने मेरे दिल का हाल
ये तेरे गुलाब से गुलाबी गाल
कर देते हैं मुझको बेहाल
हिरणी जैसी तेरी ये मतवारी चाल
कब तक रखें हम दिल को संभाल
उफ़ ये तेरी कातिल अदाएं
हाय मेरे दिल को कुछ यूँ तडपाए
जब भी तू सामने मेरे आये
दिल ये मेरा मेरी बनजा चिल्लाये

Posted in Hindi Love Poem, Holi Love Poems

Hindi Love Poem on Holi – होली आई है

paint-2985569__340.jpg

होली फिर से आई है
मस्ती हर दिल पर छाई है
चारों तरफ है रंग ही रंग
उठ रही हैं दिल में तरंग
थोडा सा छेड़ेंगे उनको
थोडा सा रंगों में डुबो देंगे
थोडा सा खाना पीना होगा
थोडा नाचेंगे थोडा नचा देंगे
कुछ दिल की बातें होंगी
रंगों भरी बरसातें होंगी
खेलेंगे होली हम भी खूब
संग अपने होगा अपना महबूब

Posted in Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Her

Hindi Prem Kavita-कुछ ख़ास

कुछ ख़ास है कुछ ख़ास है ..
तेरे पास होने का जो एहसास है ..
हाँ कुछ खास है ..
तू पास है मेरे आस पास है ..
कुछ ख़ास है
एहसास है
तेरे मेरे बीच में जो होती बतियाँ
याद करू तुझको तू जगाये रतियाँ
आजा पास अब तू ओ मेरी तू प्रिया
तुझसे मिलने को तरसे ये जिया
कुछ खास है ..
एहसास है .
Posted in Hindi Love Poem

Hindi Love Kavita-जब से तुम मिले हो

जब से तुम मिले हो
फूल खिलखिलाते हैं
तुम्हारा ही नाम लेकर
हम गुनगुनाते हैं
कितने प्यारे हो तुम
ये जान कर हम इतराते हैं
आज बता दें तुमको
कितना प्यार है तुमसे

Posted in Hindi Love Poem

Hindi Prem Kavita-इतनी सुन्दर हो तुम

इतनी सुन्दर हो तुम जैसे हो कोई खिला गुलाब
इतनी नाज़ुक कि हो कोई  रुई की किताब
Image
प्यारी प्यारी है तुम्हारी मीठी बातें
तुम्हारे साथ बीतें अब मेरे दिन और रातें
तुमसे मिलकर पता कुछ यूँ चला
जैसे कोई प्यासे को पानी हो मिला
तुम्हारी हंसी है खिलते हुए फूल
माफ़ करना हमें जो हो जाये कुछ भूल
जितना भी कहा जाये तुम्हारी तारीफ में है कम
यु ही रोशन रहो तुम दुआ करते हैं हम
Posted in Hindi Love Poem

Hindi Prem Kavita -प्यार की खातिर

फूलो सी सुन्दर प्यारी एक हसी की खातिर
हवा से झूमती पत्तियों की एक टहनी की खातिर
बादलों को चुमते आसमानी पंछियों की खातिर
आकश में टिमटिमाते अनगिनत तारों की खातिर
मेरी आखों में थोड़ी नमी की खातिर
मुझे तेरी खलती कमीं की खातिर
कि आजा अब मिलने मेरे प्यार की खातिर
Posted in Hindi Love Poem

Hindi Prem Kavita-फूलों  से तेरे चेहरे पर

फूलों  से तेरे नाज़ुक चेहरे पर खिलती है जब एक मुस्कान
सारे बगीचों में मच जाता है शोर सब भंवरे हो जाते हैं हैरान
यूँ तो तेरी मोहब्बत में सोचतें हैं हम भी पा लें कोई मुकाम
तेरे चाहने वालों की उस कतार में अपना भी एक हो जाये नाम
इश्क की गलियों से गुजरने वाले आशिक अक्सर हो जाते हैं बदनाम
पर तुझे इतना चाहने की तमन्ना है कि अपनी जुबां पर हो खुदा से पहले तेरा नाम