Posted in Emotional Hindi Love Poems, Hindi Love Poem for Lost Love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem

Miss You Hindi Love Poem-रात का समां है

night-2966495_960_720

रात का समां है
जान तू कहाँ है
तेरे लिये दिल मेरा
धड़का है जा रहा..
चाँद तारे देखो आसमान में
कितने चमकते हैं प्यारे प्यारे
यहाँ ज़मीन पर एक हम है
तड़पते हैं याद में तेरे
रात का समां है
जान तू कहाँ है
तेरे लिये दिल मेरा
धड़का है जा रहा..
दिल ने सोचा तुझको चाहें
तुझको पूजें तुझको पायें
आजा, तू कहाँ है?
ज़ालिम ये जहां है..
रात का समां है
जान तू कहाँ है
तेरे लिये दिल मेरा
धड़का है जा रहा..
-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems in College Love

Hindi Love Poem on Innocent Girl-भोली लड़की 

भोली लड़की 
सीधा सादा भोला भाला,
मैं हूँ करियर पॉइंट का.
अरमान सजाये हैं मन में,
पूरा करने को यहाँ खड़ा!!
पर वो मेरे अरमानों को,
एक पल में डगमगा देती है.
मेरा जोश जुनून सब पढ़ने का,
वो एक चुटकी में हरा लेती है!!
मैं सोचा करता था अकसर,
वो शमां तो मैं हूँ परवाना.
मैं ही हूँ उसका दीवाना,
पर कुछ दिन पहले पता चला,
वो हर दिल की है दिलजाना
हर कोई उसका दीवाना!!
यारों सुन लो उसके कारण,
मेरे कई टॉपिक बर्बाद हुए.
लिमिट कंटिन्यूयिटी डूब गयी,
रिडॉक्स के पत्ते साफ हुये!!
सिक्वेन्स सीरीस सब हवा हुई,
जी ओ सी मुझसे खफ़ा हुई.
के टी जी मुझको सता रही,
रोलिंग क्या है कुछ पता नहीं!!
यारों टेन्षन मेरी तब बढ़ जाती है,
क्लास में जब वो आती है!! 
अब तुम सोच रहे होगे यारों,
कौन है इतनी प्यारी
लगती है इतनी न्यारी.
चंगुल में जिसके लोकेंद्र जाट है फंसा,
किस दलदल में लोकेंद्र जाट है धंसा.
तो सुन लो मेरे यारों
तुमको भी तड़पाती होगी,
दुनिया कहती है नींद जिसे
तुमको भी ना आती होगी!!
-लोकेन्द्र सिंग
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems on Smile, Hindi love poems with English translation, Short Hindi Love Poems

Short Hindi Love Poem for Her – छोटी छोटी बातों पे

girl-1352914_960_720
छोटी छोटी बातों पे हंसी उसको आती नहीं,
धीमे धीमे प्यार से वो मुस्कुराती नहीं,
क्या करूँ मैं? उसको हसाऊँ या खुद रो पड़ूँ मैं?
उसे मुस्कुराहट का मतलब किन लफ़्ज़ों में समझाऊँ मैं..
-कविता परमार
Choti choti baton pe hansi usko aati nahin,
Dheeme dheeme pyar se wo muskurati nahin,
Kya karoon main? Usko hasaoon ya khud padoon main?
Use muskurahat ka matlab kin lafzon mein samjhaoon main..
-Kavitha Parmar
English Translation
She does not laugh at ordinary events
She does not cutely and slowly smile with love
What should I do? Should I make her smile or cry myself?
In what words do I explain the meaning of a smile to her?
– A poem by Kavitha Parmar
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi love shayari for wife, Hindi Poems for Lover, Passionate Hindi Love Poems, Short Hindi Love Poems

Hindi Love Shayari for Her-तेरी सांसों में

couple-1537158_960_720

तेरी सांसों में मिल जायें मेरे सांसें,

तेरी बातों मे घुल जायें मेरी बातें,

अब तो बस यही दुआ है उस रब से,

तेरी रातों से मिल जायें मेरी रातें,

हम दोनों में हो जायें मुहब्बतें

-अमिर्धा

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers

Emotional Hindi Love Shayari-अनछुआ पहलू

हंसते हैं तो दिखते हैं बहुत हंसा करते हैं,
गम को तो ऐसे छुपाते हैं जैसे मुट्ठी में खुशियों को दबाते हैं,
करते हैं हर वक़्त काम हर बात भुला के,
पर दिल जनता है हर काम के बहाने अपने आप को भुलाते हैं,
वक़्त बीत जाता है शाम चली आती है,
अपने साथ ग़मों की रात भी ले आती है,
क्या कहना जो दिन भर दिखते थे मज़बूती की दीवार
रातों को खुद वो मोम की तरह पिघल जाते हैं,
जितने भी आंसू जो दिन भर छुपाते हैं
वो सब रात में उड़ल जाते हैं,
रहती है तो बस खामोशियां और ये आंसू,
जो तेरी याद हर पल दिलाते हैं,
हर रात कितना मुझे रूलाते हैं,
कितना कमज़ोर हून मैं ये तो रात की तनहाइयों में बयाँ होता है,
बीत जाती है रात तेरी याद में सुबह का आगाज़ होने लगता है,
फिर होते ही सुबह वही मज़बूती का नक़ाब इस चहरे पे सजा होता है,
जो रात की कमज़ोरियों को दिन में छुपा जाता है.
-गौरव
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Shayari

Hindi Love Shayari on Ishq Nahin Asaan-ग़ालिब ने क्या खूब कहा

ये इश्क़ नहीं आसान बस इतना समझ लीजिये
एक आग का दरिया है और डूब के जाना है,
ज़ुल्म होंगे सितम होंगे इस राहे-इश्क़ मुहब्बत में
हर तरफ बस कहर होंगे,
हर तूफ़ान हर बाधा को बस चीर जाना है,
इस आग के दरिया में बस डूब जाना है,
हर गली तपती राह होगी
हर फूल भ़ी एक काँटा,
गोली से छलनी दिल भी होगा,
सांसो को भी दर्द
हर दर्द को झेल बस इश्क़ पाना है
इस आग के दरिया में बस डूब जाना है,
हर कोई हौसला तोड़ेगा,
हर कोई मुंह मोड़ेगा,
इस राहे इश्क़ मुहब्बत में 
हर कोई प्यार को तोड़ेगा,
अपने प्यार को लेके इस ज़ालिम जहां से लड़ जाना है,
इस आग के दरिया में बस डूब जाना है,
ग़ालिब ने ना झूठ कहा मैने भी ये माना,
सच है इस दुश्वार जहाँ में ये इश्क़ नहीं आसान
एक आग का दरिया है और डूब के जाना है
-गौरव
Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers

Dream of Lost Love-सपना

सपना
आज उदास सी है सुबह,
पर पास कोई नहीं
इन चाय की चुस्कियों में
उनके साथ का वो स्वाद नहीं,
कितनी बेसुध सी लगती है ये ज़िंदगी
अब उनके बिना,
ये सोचता हूँ महसूस करता हूँ,
प्यार बढ़ता जाता है अपना
एक सपना आया मुझे
की वो चली गयी मुझे छोड़ के,
तब से मैने खाई कसम
गले लगाया उसे ज़ोर से
इस सपने ने मुझे जगाया
उसे खोने का एहसास दिलाया
शुकर गुज़र हूँ इस सपने का
ये मुझे उसके और करीब लाया
-प्रवीन गोस्वामी