Posted in Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Shayari for Him

Hindi Poem for Husband: दिल के पास

couple

दिल के पास
सबसे करीब
कौन रहता है ?
वो हो तुम
चैन मेरा
मेरा हबीब
वो कौन है ?
वो हो तुम
मेरा सरुर
मेरा नसीब
हाँ, कौन है वो
वो हो तुम

– अनुष्का सूरी

Dil ke pas
sabse kareeb
Kaun rehta hai?
Wo ho tum
Chain mera
mera habib
Wo kaun hai?
Wo ho tum
Mera suroor
Mera nasib
Haan, kaun hai wo?
Wo ho tum

– Anushka Suri

Posted in Eid Mubarak Poems

Eid Mubarak – मेरे चांद

blue_eyes___blue_eyes___-wallpaper-1366x768

ईद मुबारक मेरे चांद
तुम दिखे तो पूरी हुई फरियाद
तुमको जब अाते देखा
उस पल के बाद कुछ नहीं याद
तुमसे रोशन ये ज़िंदगानी
तुम बिन जीना जैसे मीन बिन पानी
तुम जब मुस्कुरादो
दिल खिल जाए
रो दो जो तो
बादल बरस जाए
अाज के इस मुबारक दिन
कह दें नहीं जी सकते तुम बिन
-अनुष्का सूरी

 

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Stranger, Hindi Love Poem On Her Eyes, Hindi love poems

Hindi Love Poem – एक मीठा एहसास

11

प्यार का पता नहीं की वो क्या होता है। पर जब हम मिलते हैं
एक अजनबी से तो सब कुछ बदल जाता है।
उसकी छोटी छोटी बाते बहुत हँसाती हैं।
और दिल है की एक खुद की ही दुनिया बसा लेता है।
शायद किसी अजनबी का साथ जो दिल को अच्छा लगने लगे वही प्यार होता है।
चलिये  प्यार के कुछ ऐसे ही रंग तलाशते हैं
एक नये प्यार की सुगबुगाहट हुई, दिल से दिल की कुछ बात हुई,
कशमकश में था ये दिल मेरा की कैसे ये दिल की हालत हुई,
सोचती रही रात भर तुमको,और सुबह की भी आहट हुई,
हिम्मत करके दिल ने मुझे संभाला,
और घबराते हुए बातो की शुरुआत हुई,
मैँ थी घबराई पर देखा जब पहली बार तुमको,
दिल में पुरानी सी जान पहचान सी निकल आई,
दिल बस तुमको ही सुने लगा।हर वक़्त तुमको ही जीने लगा,
कैसे ये दिल वगावत कर बैठा जो तुमसे मिलने चली आई,
होके मजबूर दिल से बस आके तुझमे समाई,
तुम्हारी हर बात अच्छी लगती है शहद सी घुली लगती है,
जो हुआ न था आज तक क्या वो मुझको हो गया,
ए मेरे अजनबी हमसफ़र क्या तुमसे प्यार हो गया,
अब तो तेरा जिक्र आते ही हया का एहसास होता है,
घूंघट में शर्म के छुपके दिल का हाल बेहाल होता है,
दोस्तों की बातों में भी वो हँसी नहीं  आती,
पर जिक्र आते ही तेरा हँसी मुझमें कहीं बस सी जाती है,
जो नाम था अजनवी आज वो अपना हो गया,
कोरे कागज पे हाँथो से लिख देती हूँ,
हथेली को मेहबूब की मेहंदी में घोल देती हूँ,
कैसा ये हाल बेहाल हो गया शायद  उस अजनबी से प्यार हो गया,
अब तो हर वक़्त तेरा ही ख्याल रहता है,
शाम से ही ढली रात का इंतज़ार रहता है,
उन्ही के ख्याल पर दिल हैरान रहता है,
बस देख लूँ एक बार फिर उनको यही दिल बार बार कहता है,
हाल ये मेरा कैसा हो गया है,शायद उस अजनबी से प्यार हो गया है,
एक पल में कोई अपना बना गया,
जो मेरा था दिल का चैन वो चुपके से ही चुरा गया,
एक बार कहा उसने आँखे तुम्हारी खूबसूरत हैं,
होंठ  भी बेमिसाल हैं, सादगी के रंगो से सजी हो तुम,
इतना तो मैं भी नही जानती थी खुद को जितना वो मुझको बता गया,
मुझमे समाके खुद से बेगाना बना गया,
शायद यही तो प्यार है की एक अजनबी कैसे अपना हो जाता है,
उसकी छोटी छोटी बातों पे भी प्यार नजर आता है,
करेला था जो कडुवा कभी वही शहद सा मीठा हो जाता है,
होता है जो अजनबी बरसों से दूजे पल वही दिल में समाता है,
उसी अजनबी से प्यार हो जाता है।
-गौरव
Posted in Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Miss You Poem for Girlfriend – इंतज़ार

ढलती

ढलती हुई शाम में आज भी उनका इंतज़ार है
थक के ये आँखें बोझिल होने लगी हैं फिर भी उनका इंतज़ार है
सोच के ये दिल मुस्कुरा देता है की नहीँ हैं
बेवफा वो। कम से कम जीने का सहारा ख्वाबों में तो दिया करती हैं
जब भी ख्वाबों में मुलाकात होती हैं
वो हमेशा मिलूंगी वादा करके सुबह कहीं चली जाती हैं
और सुबह फिर से उनका इंतेजार किया करता हूँ
समय तो रेत की तरह हाथों से फिसल रहा है
कई बरसाते आई और चली गयीं पर कोई बारिस की बूँद मुझे भिगो न पायी
ठण्ड की सिहरन तो बहुत लगी पर उस सिहरन में तेरी गर्मी का एहसास न था
हवा का झोंका जब भी मुझसे टकराया तेरी यादो की खुश्बू को लाया
सावन,सर्द हवाएं,सुबह की किरन,ओस की बूँद,चाँदनी सब से तेरी बातें किया करता हूँ
मेरी साँसें आज साथ छोड़ती सी लग रहीँ हैं
पर बन्द होती आँखों को आज भी तेरा इंतज़ार है
की सपना देख लूँ आज की तू हकीकत में आ गयी है
आज फिर से गले लगाया है
और सो गया हूँ मैं तुझे दिल में बसा के कभी ख़त्म न होने वाले सपने की तरह
की अब ये इंतज़ार साँसों के साथ खत्म होता सा लग रहा है

~ गौरव

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Mad in Love Hindi poems, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari for Girlfiend – प्यार

two_lovers-wallpaper-1366x768

उन यादों से तुम कह दो
यूँ रोज ना आया करें
जब पास ना हो हमदम
तब यूँ ना सताया करें
पर वो भी है ज़िद की पक्की
बेवक़्त सताती हैं
जब पास ना हो दिलबर
तब आंसू लाती हैं
शाम सवेरे इस दिल में
बस तू ही समाती है
नैनों में छुप छुप के
सपनो में आती है
कल यारो ने पूछा
क्या रोग लगाया है
मैंने भी हंस के बोला
इश्क़ का जोग लगाया है
तस्वीर तेरी दिलबर
अब सीने में रहती है
साँसे चलती हैँ मेरी
धड़कन तुझ में बसती है
क्या क्या मैं बन जाऊं
इश्क़ का जोग लगाया है
कभी लिखूँ कुछ कविता तुझपे
कभी तस्वीर बनाऊँ
नहीँ जानता रब कैसा है
बस तुझको ही तो जाना
दिलबर तेरी पूजा की
तुझको ख़ुदा है माना
तुझमें ही रब जाना

-गौरव

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Imaginary Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on Dream Girl, Short Hindi Love Poems, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari-कब

हम सोच में बैठे हैं कब वो मुस्कुराएगी,love-2
कब तन्हाई से बाहर आएगी,
कहाँ खो गायी उनकी हंसी,
जो बीते दिनों को एक बार फिर से वापिस लाएगी.
एक इंतज़ार है|
-गौरव
Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari for Girlfriend-जान 

LOV

हँसीनों में हँसीन सब से हँसी हो
ओ मेरी जान तुम मेरे दिल में बसी हो
खोलूँ जब आँखें तुम्हें देखना चाहूँ
जो बंद करूँ आँखें तुम्हें मन में देखूँ
वो मासूम चहरा वो प्यारी बातें
वो मीठी आवाज़ वो हँसी मुलाकातें
वो तुम्हारा पल पल मुझे याद करना
वो मेरा तुम्हें सोच ठंडी आहें भरना
तुम्हें चाहता हूँ
तुम्हें सोचता हूँ
तुम्हें पूजता हूँ
तुम्हें मांगता हूँ
तुम ही तो हो मेरे सपनों की रानी
तुम्हारे बिना फीकी है मेरी ज़िंदगानी
आओ मिलो अब ना करो अब देरी
तुम मेरी थी कल भी और आज भी हो मेरी
-अनुष्का सूरी