Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover, Intimate Hindi Love Poems, Passionate Hindi Love Poems

Intimate Hindi Love Poem for Her-दिल में बसा लिया

LOV
दिल में बसा लिया
ख्वाबों के बादल से तुझको चुराके लाऊँगा,
करके प्यार का इज़हार तुझको दिल में बसाऊंगा,
महकेगी हर फ़िज़ा हर कली तेरे आने की आहट से,
दिल की बगिया में कुछ फूल तेरी खुशियों के मैं भी खिलाऊँगा,
जैसे ही पहुंचा मैं तेरे पास तेरी पायल को मस्ती छा गयी,
छम छम सी करने लगी कहने लगी दिल में बहार आ गयी,
तेरी आँखों का काजल भी शैतानी करने लगा
कहने लगा तू भी मुझसे प्यार है करने लगी,
उठा के तुझको गोद में बाहों का हार पहन लिया,
देखने लगी ये कलियाँ,ये फिज़ायें,तेरी पायल
सबको हया सी शर्म आ गयी,
होने लगी उस पल हमारी सिर्फ आँखों आँखों में बातें
राज़ ये गहरा जताने लगी,
उसके बिन कहे ही
उसके प्यार का एहसास दिलाने लगी,
रहा ना उस एक पल प्यार पे काबू
सीने से उसको लगा लिया,
लेके बाँहों के आगोश में उसको छुपा लिया,
किसी की नज़र का एहसास भी ना छू पाये
तुझको मेरी नज़रों के सिवाय,
ये सोच के तुझको हमेशा के लिये
दिल में बसा लिया
-गौरव

 

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Miss You Love Poem

Hindi love poem for lost love-बहुत दिन गुज़र चुके 

boy-1042683_960_720

बहुत दिन गुज़र चुके 

तेरे दूर जाने में 

कितनी देर लगेगी और 

तेरे लौट आने में 

वैसे तो काम बहुत हैं 

मुझे ज़माने में 

लेकिन आशिक़ हूँ मैं 

तेरा बताने में 

आजा अब छोड़ ये लुक्का छिप्पी का खेल 

किसी बहाने से 

मैं हूँ तेरा तू है मेरी 

सबको बताने में

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem For Her-मेरा यार

people-2563491__340
उनकी आँखों में सजे काजल के दीवाने हो गये
उनकी प्यार भरी मुस्कुराहट के घायल हो गये
बन के जो मिले थे अजनबी उनकी अदा के दीवाने हो गये
नींद चुरा ली आँखों की,ख्वाबों में शामिल हो गये
जो थे बेगाने किसी पल आज वो दिल से अपने हो गये
करने लगे बातें तन्हाई में,दीवाने से हो गये
रखा जब उन्होने हाथ हमारे दिल पे धड़कन को भी चुरा ले गये
कुछ ग़ज़लें लिखने लगे,कुछ कवितायें भी बन गयी
देख के उनकी खूबसूरती प्यार भरी नज़्में भी कुछ बन गयी
वो मुस्कुराये इस कदर की ये फिज़ायें भी उनसे जल गयी
मेरा यार मेरा प्यार है खूबसूरत बेपनाह इतना
कि मेरी नज़रें भी उनकी खूबसूरती पे थम गयी
-गौरव
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poems by Readers, Hindi love poems with English translation, Miss You Love Poem

Miss my love Hindi poem-बस और नहीं

heart-1213481_960_720
लौटा दे मुझे वो बीता कल,
लौटा दे मुझे वो खोया पल
लौटा दे मुझे मेरी मुस्कुराहट,
लौटा दे मुझे मेरी किस्मत
अंधेरे के साये में क्यों जीना,
लौटा दे मुझे एक उम्मीद की किरण
अखियों के वो मोती,
लौटा दे मुझे वो नमकीन मोती
लौटा दे मुझे वो चूडियों की खनक,
लौटा दे मुझे वो आँखों की चमक
लौटा दे मुझे मेरा बचपन,
लौटा दे मेरी बिछड़ी धड़कन
हे कुदरत तुझसे पूछ रहा एक बंदा
लौटा दे उसकी ज़िंदगी का फंडा…….
-कविता परमार
English Translation:
Enough, not more anymore
Give me back the lost yesterday
Give me back that lost moment
Give me back my lost smile
Give me back my destiny
Why live in the shadow of darkness?
Give me back a ray of hope
Pearls of eyes
Return those salty pearls to me
Give me back the noise of the bangles
Give me back the shine in the eyes
Give me back my lost childhood
Give me back my lost heartbeat
Oh nature, a human is asking you
to return the force in his life..
-By Kavitha Parmar
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Miss You Love Poem, Short Hindi Love Poems

Hindi Romantic Poem-आशिक़ बन कर

आशिक़ बन कर तेरे हो गये हम बदनाम

तेरे इश्क़ में आखिर आया है ये मुकाम

दर्दे दिल का मत पूछो अब हाल

दिन रात ये अब ये तड़पता है

दीदार हो जाये बस एक बार तेरा

करता हूँ मैं बस यही एक दुआ

-अनुष्का सूरी

Posted in Short Hindi Love Poems

Hindi Love Poem-दुआ

मेरी दुआओं का कुछ तो असर होगा
जीना मरना तेरे साथ हमसफर होगा
लोग कहते हैं मुहब्बत में
चाँद तारे तोड़ के ला देंगे
मैं कहता हूँ तेरे एक इशारे भर पर
कदमों में तेरे मेरा सर होगा 

– अनुष्का सूरी

Meri duaon ka kuch to asar hoga
Jeena marna tere sath humsafar hoga
Loh kahte hain muhabbat mein
Chaand taare tod ke la denge
Main kahta hoon tere ek ishare bhar par
Kadmo mein tere mera sar hoga

– Anushka suri

Posted in Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems, Short Hindi Love Poems

Hindi Love Poem -किस्मत

love-163690_960_720
हर तालाब में पानी होता है
हर समुन्दर में लहरें होती है
हर संगीत मे राग होता है
तोह फिर हर इंसान की किस्मत में
खुशी क्यों नहीं होती
हर इंसान की किस्मत में
प्यार क्यों नहीं होता
जो इंसान किसी की ज़िंदगी में आज है
वो कल क्यों नहीं होता
-सोनी नेगी

Har talaab mein pani hota hai
Har samundar mein lahrein hoti hai
Har sangeet me rag hota hai
Toh fir har insan ki kismat mein
khushi kyon nahin hoti
Har insan ki kismat mein 
pyar kyon nahin hota 
Jo insan kisi ki zindagi mein aaj hai 
wo kal kyon nahin hota
-Soni Negi

English Translation:
There is water in every pond
There are waves in every ocean
Every music has raaga
Then why is joy not there in  every human’s fate
Then why is love not there in every human’s fate
Why is it that the person who is in someone’s life today is absent tomorrow