Posted in Hindi Love Letters, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Letter – रोज़ तुझे पैगाम लिखा

love_letter-wallpaper-1366x768

इन्तहां लिखी इकरार लिखा
पल पल का इंतज़ार लिखा
तेरी यादों को दिल में बसा के
हर रोज़ तुझे पैगाम लिखा
सूने सूने तुझ बिन जीवन को
पतझड़ का मौसम लिखा
तेरी यादों के नील गगन में
तन्हा कोई मंज़र लिखा
तुझ बिन चलती इन सांसो को
निष्प्राण कोई जीवन लिखा
मेरे खयालों के हर पन्ने में
तेरा ही कोई ज़िक्र लिखा
रूठी रूठी रातों में
जगती हुई इन आँखों में
आंसुओं का सैलाब लिखा
तुझ बिन कहीं हैँ खोये रहते
जीते हुए भी पल पल मरते
तेरी इन यादों का हर बातों का
हर लम्हा हर पल लिखा
तेरी यादों को दिल में बसाके
रोज़ तुझे पैगाम लिखा।

-गौरव

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover, Waiting for love Hindi Poems

Miss You Hindi Love Poem for Him-मेरी अधूरी आस

मेरी अधूरी आस
दिल आज कल मेरी सुनता नहीं,
मैं क्या करूं वो मानता नहीं,
कुछ हो रहा है जाने ना,
क्या करूं दिल माने ना
तेरी यादों में दिन रात खोता है,
ये दिल दीवाना पल पल होता है,
तेरे खयालों में ही दिन रात हैं बीते,
सुबह शाम करें बस तेरी बातें,
रातों में भी चैन नहीं,
आँखें मेरी तुझको ढूंढें,
मन को भी है तू ही सुहाये,
दिल के जज़्बात ये जाने ना,
प्यार हो रहा है माने ना,
बस करता है तेरी बातें,
तुझ बिन हर दिन भीगी मेरी रातें,
देख मुझसे ना अब दूर रह,
आजा मेरे दिल के पास,
तुझ बिन मेरी अधूरी आस,
तू नहीं तो कोई नहीं साथ,
बस ह़र पल अधूरी मेरी आस,
बस हर पल अधूरी मेरी आस..
-कविता परमार
Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poems for Lover, I love you Hindi Poems, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poem for Lovers-तुमसे ही प्यार है

sdd

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

पर तुम कहाँ हो, मुझे तुम्हारा अभी तक इंतज़ार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

कभी सपनो से बाहर भी आया करो,

मुझे अपनी अदा से तड़पाया करो,

किस कदर तुम्हारा मुझ पर खुमार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

हाँ मुझे तुम से प्यार है,

तुम झरने सी चंचल, तुम पर्वत सी सुन्दर,

करती हो हर पल, तुम पायल सी छन-छन,

तुम्हारी मोरनी सी चल का अब तक मुझे इंतज़ार है,

हाँ कहता हूँ फिर से मुझे तुम से प्यार है,

अब तो आजाओ मेरे सपनो से बाहर,

इस दुनिया को भी तुम्हारी झलक का इंतज़ार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है,

हाँ मुझे तुमसे ही प्यार है

-सत्यम राजा

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Imaginary Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on Dream Girl, Short Hindi Love Poems, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari-कब

हम सोच में बैठे हैं कब वो मुस्कुराएगी,love-2
कब तन्हाई से बाहर आएगी,
कहाँ खो गायी उनकी हंसी,
जो बीते दिनों को एक बार फिर से वापिस लाएगी.
एक इंतज़ार है|
-गौरव
Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari for Girlfriend-जान 

LOV

हँसीनों में हँसीन सब से हँसी हो
ओ मेरी जान तुम मेरे दिल में बसी हो
खोलूँ जब आँखें तुम्हें देखना चाहूँ
जो बंद करूँ आँखें तुम्हें मन में देखूँ
वो मासूम चहरा वो प्यारी बातें
वो मीठी आवाज़ वो हँसी मुलाकातें
वो तुम्हारा पल पल मुझे याद करना
वो मेरा तुम्हें सोच ठंडी आहें भरना
तुम्हें चाहता हूँ
तुम्हें सोचता हूँ
तुम्हें पूजता हूँ
तुम्हें मांगता हूँ
तुम ही तो हो मेरे सपनों की रानी
तुम्हारे बिना फीकी है मेरी ज़िंदगानी
आओ मिलो अब ना करो अब देरी
तुम मेरी थी कल भी और आज भी हो मेरी
-अनुष्का सूरी

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Love Shayari for Him, Hindi love shayari for wife, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poetry-फूलों से क्या मैं कह दूँ

फूलों से क्या मैं कह दूँ कि अब खिलना छोड़ दो

क्यों मुझसे तुम कहती हो मुझसे मिलना छोड़ दो

तुम्हारी मीठी बातें दिल को देती हैं मेरे सुकून

तुमको मैं क्या बताऊँ इश्क़ का मुझ पर है कैसा जुनून

लम्बी हैं रातें और छोटे नहीं है दिन

तुम बिन तुम बिन तुम बिन

अब आ भी जाओ मत लो मेरे सबर का इम्तिहान

तुम्हारे इश्क़ में कर दूं मैं खुद को कुर्बान

Posted in Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poem-क्या बताऊँ कैसे सुनाऊँ

girl-429380_960_720

क्या बताऊँ कैसे सुनाऊँ किस हाल में हूँ

तेरे साथ तो आकाश में था आज पाताल में हूँ

तुझ बिन कटते नहीं दिन ना कटती हैं रात

मुझे याद आती हैं तेरी प्यारी सी मीठी मीठी बातें

तुझको पाकर के खुल गये थे अपने नसीब

पर तुझको खोकर हो गया मैं आज फिर गरीब

हर पल इस दिल को रेहता है बस तेरा इंतज़ार

आके मिलजा मुझसे कि अब ये दिल है बेकरार