Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Poems for Lover, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Short Hindi Love Poems

Missing You Hindi Love Shayari Poetry-कहाँ चले गये तुम

desktop-1753683_960_720
कहाँ चले गये तुम
छोटी सी बात को दिल पे लगा के कहाँ चले गये तुम,
कुछ तो कहा होता हमसे बिना कुछ कहे कहाँ चले गये तुम,
लड़ते थे झगड़ते थे पर प्यार तो था,
ना मौका दिया हमको कोई,
ऐसे तन्हा छोड़ के हुंको कहाँ चले गये तुम,
रूठने के मनाने के जो मौसम आते थे पल पल,
उन प्यार भरे मौसमों को छोड़ के कहाँ चले गये तुम,
क्या गुनाह किया क्या खता हुई,
इतना तो कहा होता,
यूं तनहाइयों में कैद हमको कर कहाँ चले गये तुम,
पास आ जाओ, बिन तुम्हारे अश्‍क़ बहते हैं हर पल हमारे,
छोड़ हज़ारों गम के आंसू पलकों में हमारी,
यूँ बिन कुछ कहे कहाँ चले गये तुम|
-गौरव
Kahan Chale Gaye Tum
Choti si bat ko dil pe laga ke kahan chale gaye tum,
Kuch to kaha hota humse bin kuch kahe kahan chale gaye tum,
Ladte the jhagadte the par pyar to tha,
na mauka diya humko koi,
aise tanha chod ke humko kahan chale gaye tum,
Roothne ke manane ke jo mausam aate the pal pal,
un pyar bhare mausamon ko chod ke kahan chale gaye tum,
Kya gunah kiya kya khata hui,
itna to kaha hota,
yun tanhaiyon mein kaid humko kar kahan chale gaye tum,
Paas aa jao, bin tumhare ashq bahte hain har pal hamare,
chod hazaron gam ke aansu palkon mein hamari,
yoon bin kuch kahe kahan chale gaye tum.
-Gaurav
Posted in Angry in love Hindi Poems, Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover, Hindi Poems on Love Fights, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Fight Poem for Lover-क्यों रूठा है मेरा प्यार

woman-1148923_960_720
रूठे हो क्यों तुम मुझसे
पूछूं मैं क्या तुमसे?
मेरी आँखों के खयाल तुम हो
मेरी सांसों की पहचान हो
मेरे चहरे की मुस्कुराहट तुम हो,
मेरे जीने की वजह तुम हो,
मेरी पलकों पे बसा हुआ ख्वाब तुम हो,
मेरी हर धड़कन में तुम हो,
जब मेरे ख्वाब तेरे थे,
जब प्यार इतना करते थे,
जब दूर इतना रहते थे,
जब मिल के बिछड़े ही थे,
जब इतना प्यार करते ही थे ,
इज़हार से क्यों डरते थे,
आज फिर मैं पूछती हूँ तुमसे,
रूठे हो क्यों तुम मुझसे..
-कविता परमार

Kyon rutha hai mera pyar

ruthe ho kyon tum mujhse
puchun main kya tumse?
meri aankhon ke khayal tum ho
meri saanson ki pehchan tum ho
mere chahre ki muskurahat tum ho,
mere jeene ki wajah tum ho,
meri palkon pe basa hua khwab tum ho,
meri har dhadkan mein tum ho,

jab mere khwab tere the,
jab pyar itna karte the,
jab dur itna rahte the,
jab mil ke bichadte hi the,
jab itna pyar karte hi the ,
izhar se kyon darte the,
aaj phir main puchti hoon tumse,
ruthe ho kyon tum mujse..
-Kavitha Parmar

Posted in Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi love Poem on Separation-बिरह

girl-517555_960_720
आज जब वो बहुत दूर है तो
ये बिरह के आंसू थमते ही नहीं
और कहते हैं-बिरह के ये पल
शोलों से चुभ जाते हैं,
याद करके तुझको पल पल
आँखों मैं आंसू लाते हैं,
काँटो सी हैं चुभती रातें,
पल पल आग लगाती हैं,
जलती रहती पल पल
मुझको तेरी याद दिलाती हैं,
खाली सा है ये मन मेरा,
तेरे प्यार को तरसे है,
मंद मंद सी होती साँसें,
सीने में हलचल मचाती हैं,
बोझिल होती मेरी आँखें
गम के आंसू लाती हैं,
ना समझती हो तुम मेरी बातें,
ना समझेंगी अब ये आँखें,
ये तो पल पल आंसू बहायेंगी,
याद तुझे पल पल करके
ये तो रोती जाएंगी,
ये तो रोती जाएंगी
-गौरव
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Miss You Love Poem-तेरी जुदाई रात भर तड़पाये

man-1394395_960_720
हंसना भुला दिया तेरी इस जुदाई ने,
रोना सिखा दिया तेरी इस जुदाई ने,
सोचती रही हर पल हर घड़ी तेरे बारे में,
तेरी इन यादों ने आंसू दे दिये,
तेरी जुदाई में इस कदर शामिल हो गयी
कि मेरे होठों की मुस्कान ले गयी,
मुस्‍कान की जो वजह कभी देते थे तुम,
तुम ही मेरे होठों की मुस्कान ले गये,
तेरी बेवफाई ने भरोसा मेरा तोड़ दिया,
तेरी जुदाई ने मुझको तोड़ दिया,
जो खुशियों के फूल मेरे दिल में खिलते थे,
वहीं आज ग़म के काँटे चुभते हैं,
बिखर के टूट गये इस कदर
कि अब ना जीने के बहाने रह गये,
आँसू नहीं बहते थे जो पलकों से मेरी,
आज वही हर पल इन आँखों की पहचान बन गये,
तेरे प्यार की खुशबू में जो झूम उठती थी मैं,
उन्ही आँखों में तुम आज नफ़रत के आंसू दे गये,
जो जीने का एहसास देते थे तुम
आज तुम ही मेरे आँसुओं की वज़ह बन गये,
सोचा ना करूं तुम से प्यार
पर प्यार तुम तो मेरे रोने की वजह बन गये.
-कविता परमार
Posted in Break Up Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Sad Hindi Love Poem on Pain-मेरा गम

 heart-1213481_960_720
गम में जीने को कहता है ये दिल,
हमेशा तुझे महसूस करता है ये दिल,
तेरी याद में रुलाता है ये गम,
तेरी खुशी में हँसाता  है ये गम,
नासमझ बना देता है मुझे ये गम,
समझती है सिर्फ तू मुझे is गम में,
जिस दिन मैने तुझे दिया ये गम,
उस रात आँखें हुई मेरी नॅम,
कभी रोया,कभी हंसा, कभी सहमा इस गम में,
कभी संभाला,कभी सहलाया मुझे इस गम ने,
लड़ने की हिम्मत दी मुझे इस गम ने,
मुझको ज़िंदगी का आईना दिखाया इस गम ने ,
एक अटूट सा रिश्ता है जिससे,
सदा रहना है साथ जिसके,
वादा है रहेगा ये गम
जब तक है सांसों में दम ..
-कविता परमार
Posted in Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem on Pain-क्यों?

girl-429380_960_720
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
क्यों रास्ते पर चलो तो कोई छेड़ देता है?
घर पर बैठो तो पति हाथ मरोड़ देता है,
किस से बताऊँ मैं अपना दर्द,
अपने तो सपने से लगते है,
कभी हाथ उठाते है,
कभी शब्दों से ही मार देते है,
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
देखा था मैने भी एक सपना,
बसा बसाया घर था मेरा अपना,
प्यार के अलावा और कुछ ना था,
ना दुख ना दर्द और ना ही आंसू थे,
खुशियों से भरा मेरा संसार क्यों बिखेर दिया उन ज़ालिमों ने?
क्यों झूठे वादे किये तूने?
क्यों झूठे सपने दिखाये तूने?
क्यों झूठी कसमे खाई तूने?
जब छोड़ के ही जाना था मुझे
तो अपना बनाया ही क्यों तूने?
कोई आए और ले जाये मुझे,
खुल के जीना चाहती हूँ मैं,
आसमान में उड़ना चाहती हूँ मैं,
लहरों में तैरना चाहती हूँ मैं,
सपनों को उड़ान देना चाहती हूँ मैं,
इंसान हूँ, इंसान की ज़िंदगी जीना चाहती हूँ मैं
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
क्यों अपनी इच्छाओं को मारना पड़ता है?
क्यों कोई मेरी परवाह नहीं करता है?
हर कोई अपनी बात मनवाता है,
मेरी बात कोई क्यों नहीं सुनता है?
क्यों इतना दर्द सहना पड़ता है?
-कविता परमार
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poems by Readers, Intimate Hindi Love Poems, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem Missing Her-वादा

woman-872815_960_720
मेरी आँखों में आंसू हैं
मगर मैं रो नहीं सकता,
तुझसे वादा किया है
उसे तोड़ नहीं सकता.
तुझे सीने से लगाना चाहता हूँ
मगर लगा नहीं सकता,
तुझे बाहों में भरना चाहता हूँ
मगर भर नहीं सकता .
तेरी खुश्बू मुझे छू के जाती है
मगर उसे मैं छू नहीं पाता हूँ,
तेरी याद बहुत आती है
मगर तेरी याद में रो नहीं पाता हूँ.
वादा जो किया है तुझसे
उसे मैं तोड़ नहीं सकता.
वो तेरा हाथों में हाथ कैसे भूल सकता हूँ,
वो तेरी नटखट सी मुस्कुराहट कैसे भूल सकता हूँ,
तुझे दी हुई कसमें
कैसे तोड़ सकता हूँ.
मेरी आँखों में आंसू हैं
मगर मैं रो नहीं सकता
तुझसे वादा किया है
उसे तोड़ नहीं सकता..
-कविता परमार