Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Love Poems for Valentines Day, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari- कश्मकश

winter_love-wallpaper-1280x1024

दबे दबे होंठो से कुछ बात
आज कह दो
दिल मैं जो दबाये हैं वो अरमान
आज कह दो
कह दो कि
मुझसे कितना प्यार करते हो
कह दो कि
दिल में सिर्फ मुझको रखते हो
न कह सको अगर होंठो से कुछ,
तो प्यार के कुछ ख़त मेरे नाम कर दो
कुछ तो कहो कुछ इशारा तो दो
हवाओं के झोंको से कह दो
या खूबसूरत फ़िज़ाओं से
बस प्यार है मुझसे एक बार तो कहदो
नहीँ कहते हो मुझसे कुछ तब भी कुछ इशारे होते हैं
ना जाने क्या कशिश है तुम्हारी आँखों में
कि देख के मुझे ये झुक जाती हैं
थोड़ी थोड़ी हया आती है इनको
और लज्जा से ये शर्मा जाती हैं
कभी कभी दांतो से होंठों को  दबाने लगते हैं
तो कभी कभी खुद मैं सिमटने लगते हैं
शायद ये दिल को पहली बार हुआ है
कुछ मीठा सा एहसास है
कई लोगो ने मुझसे कहा शायद तुम्हे भी प्यार हुआ है
कैसे ये जान लूँ क्यों लोगों की बात मान लूँ
एक बार ही सही दबे दबे होंठो से कुछ बात कह दो
कि है आग प्यार की आपके दिल में दबी कहीं
इतना एक बार कह दो
मेरी कश्मकश को एक नाम दे दो
प्यार का कोई पैगाम दे दो
फिर लिखो कोई दिल की कहानी
कि थी कोई हीर जो थी रांझा की दीवानी
जिसने माना था तुम्हें प्यार और कहा था
कि दबे दबे होंठो से कुछ बात कह दो
कि  है तुम्हें भी है प्यार मुझसे
इतना बस एक बार कह दो
-गौरव

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Him, Love Poems for Valentines Day

Hindi Shayari for Him-आज ख़ुशी का आलम है

love_car-wallpaper-1366x768

आज ख़ुशी का आलम है
साथ में मेरा जानम है
तेज़ दिल की धड़कन है
साथ में मेरा हमदम है

आज मैं हवा में उड़ूँ उड़ूँ
आज मैं खूब बहकूँ चहकूं
गुलाब सा खिला खिला चेहरा
रूप मेरा महका निखरा

ऐ तेज़ हवा ज़रा थम जा
वक़्त ज़रा तू भी थम जा
करने दो मुझे महसूस ज़रा
ये एहसास प्रेम भरा

-अनुष्का सूरी

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poems by Readers, Intimate Hindi Love Poems, Love Poems for Valentines Day, Passionate Hindi Love Poems

Valentine’s Day Love Poem-वॅलिंटाइन की रात

एक वॅलिंटाइन की रात,be-my-valentine
वो मेरे दिल के पास,
आँखों से आँखों ki होने लगी बात,
तेरे पास फिर मैं आया
गोद में तुझे उठाया,
तेरी ज़ुल्फ़ों को
अपने हाथों से मैने सजाया,
फिर बैठ के तेरे सामने कही दिल की बात
इस वॅलिंटाइन की रात
मेरी प्रिन्सेस तुम हो बहुत खास,
सोचा तुमको आज मैं तोहफा क्या दूँ खास,
जो हर पल रहे तेरे दिल के पास,
फिर मैने हाथ बढ़ाया
तुझे गले से लगाया,
तेरे होंठों से अपने होंठों को
मैने फिर मिलाया,
खोल के तेरी ज़ुल्फ़ें
सितारों से सजाई,
प्यार के इन रंगों से
तेरी तस्वीर आज बनाई,
तुम थी बहुत खामोश
पर धड़कन में कुछ शोर था,
कह रही थी वो भी मुझसे
कि तेरे दिल में ना कोई और था,
फिर मैने तुझे सताया
ये कहके तुझे मनाया,
चुपचाप तू ना रहना
तू भी कुछ कहना,
मेरे साथ साथ तू भी प्यार के गीत गाना,
सजदे में तेरे झुक के मैं तुझको आज बताऊँ,
अब सारी उमर मैं वॅलिंटाइन तेरे साथ मनाऊँ,
बस तेरे साथ मनाऊँ.
-गौरव
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Love Poems for Valentines Day

Valentine Day Love Poem-जब से आये हो ज़िंदगी में

जब से आये हो ज़िंदगी में ये लम्हे सुहाने हो गए, Valentine Day (4)
हर साल देते हैं खुमारी जो फरवरी में मचल गए,
वो था वैलेंटाइन वीक जो ज़िंदगी को छू गया,
कुछ करके गहरा जादू जो दिल में पानी बन गया,
रोज़ डे को जो दिया गुलाब वो वैलेंटाइन डे को खिल गया,
प्रोपोस डे किया था जो तुमको वो चॉकलेट की मिठास में घुल गया,
टेडी डे पे दिया था टेडी प्रोमिस डे पर वादे,
होंगे हर पल साथ तुम्हारे चाहे दिन हो या हो रातें,
चूम तुझे ये एहसास दिलाऊँ किस डे तेरे साथ मानाऊँ,
जब भी हो उदास ये दिल हर पल तुझे गले लगाऊँ,
हग करके हग डे पे दिल में तुझे अपने बसाऊँ,
अब वो दिन भी आ गया प्यार का फूल जो खिल गया,
थी तुम मेरे सामने हाथों में था हाथ,
कुछ मुस्काके हमने बोला कुछ शर्माके राज़ ये खोला,
प्यारी परी जब तुम हो साथ वैलेंटाइन डे मेरा खास,
अब है मेरे दिल का कहना हर वैलेंटाइन तेरे साथ में रहना,
हमेशा तेरे साथ में जीना
-गौरव
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on Dream Girl, Love poems for Propose Day, Love Poems for Valentines Day

Hindi Love Poem for Girlfriend-जान तेरे नाम

लाल गुलाब की क्या मजाल animated_rose1.
जो तुम्हारे सामने खिल जायें
तुम एक बार इशारा करदो
हम यहीं धूल हो जायें
झील सी गहरी नीली आँखें
मीठी मीठी मिश्री सी बातें 
लम्बे काले घनेरे बाल
हाय मतवारी तेरी चाल
अगर हो जाये कुछ गुस्ताखी
आज दे देना हमको माफी
जबसे तुमको देखा है
खुद से हुये बेगाने
तुम को बार बार सोचा है
तू माने या ना माने
आज मैं भी एक एलान करता हूँ
मैं ये जान तेरे नाम करता हूँ
-अनुष्का सूरी
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Poems on Eyes, Hindi Love Shayari, Hindi Poem on First Love, Hindi Poems for Lover, Hindi Shayari, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Long Hindi Love Poems, Love Poems for Valentines Day, Passionate Hindi Love Poems

Hindi Love Shayari Poetry on Eyes-निगाहों की गलतियाँ

model-1525629_960_720 (2)

निगाहों की गलतियाँ
सब गलतियाँ निगाहों की हैं,
क्यों दिखाती हैं ख्वाब,
क्यों दिलाती हैं एहसास जब
पूरे ना हो पायें वो ख्वाब,
सब गलतियाँ निगाहों की हैं,
एक पल मैं देखता हूँ
कोई मुस्कुरा दे तो दीवानी हो जाती हैं,
छोटी छोटी बातों पे खुशियों का
परवाना हो जाती हैं,
बिछा देती हैं खुद को किसी के प्यार में,
सब लुटा देती हैं,
सब गलतियाँ निगाहों की हैं,
कभी सोचती हैं हो गया प्यार हमको,
कभी किसी की रुसवाई में रो देती हैं,
मिलता नहीं जिसे वो चाहे तो
कुछ और देखना नहीं चाहती हैं,
सब गलतियाँ निगाहों की हैं,
हर बात का खुद से मतलब निकाल लेती हैं,
बिन जाने किसी और की हो जाती हैं,
घंटो तक इंतज़ार करती हैं
किसी के आने का पलकों को बिछा के,
जब नहीं आता है वो तब मान नहीं पाती हैं
और आस उसके आने की लगाती हैं,
सब गलतियाँ निगाहों की हैं,
मैं पूछता हूँ
क्यों देखती हो ख्वाब किसी के,
क्यों चाहती हो बेपनाह किसी को,
वो मेरी बात पे
थोड़ा सा मुस्कुरा देती हैं,
बस कुछ कह नहीं पाता उनको
क्योंकि मेरी निगाहें भी ये गलती
बार बार किया करती हैं,
सब गलतियाँ निगाहों की हैं.
-गौरव

Nigahon Ki Galtiyan
Sab galtiyan nigahon ki hain,
kyon dikhati hain khwab,
kyon dilati hain ehsas jab
pure na ho payein wo khwab,
sab galtiyan nigahon ki hain,
ek pal main dekhta hoon
koi muskurake to deewani ho jati hain,
choti choti baton pe khushiyon ka
parwana ho jati hain,
bicha deti hain khud ko kisi ke pyar mein,
sab luta deti hain,
sab galtiyan nigahon ki hain,
kabhi sochti hain ho gaya pyar humko,
kabhi kisi ki ruswai mein ro deti hain,
milta nahin jise wo chahe to
kuch aur dekhna nahin chahti hain,
sab galtiyan nigahon ki hain,
har bat ka khud se matlab nikal leti hain,
bin jane kisi aur ki ho jati hain,
ghanto tak intazar karti hain
kisi ke aane ka palkon ko bicha ke,
jab nahin aata hai wo tab maan nahin pati hain
aur aas uske aane ki lagati hain,
sab galtiyan nigahon ki hain,
main puchta hoon
kyon dekhti ho khwab kisi ke,
kyon chahati ho bepanah kisi ko,
wo meri bat pe
thoda sa muskura deti hain,
bas kuch kah nahi pata unko
kyonki meri nigahein bhi ye
galti bar bar kiya karti hain,
sab galtiyan nigahon ki hain.
-Gaurav

Posted in Love Poems for Valentines Day

Valentine’s Day Poem-प्रेम दिवस आया 

है प्रेम दिवस आया Prem Diwas
है प्यार का मौसम आया
चारों तरफ है छाया लाल रंग
सभी प्रेम जोड़ों में है उमंग
कोई करेगा प्यार का इज़हार
कोई सहेगा प्यार से इन्कार
दिल जुड़ने दिल टूटने का है मौसम आया
देखो प्यार में डूबने का है मौसम आया

आप सभी को प्रेम दिवस यानी वॅलिंटाइनस डे की बधाई |

– अनुष्का सूरी