
Hindi Love Poems| प्रेम कविता |Romantic Poems|Prem Kavita
Amazing, best original Hindi love poems, Hindi shayari on love and romance, romantic Hindi poetry and Hindi prem kavita|हिंदी प्रेम कविता संग्रह और शायरी


मैं तेरे चहरे को पढ़ना चाहता हूँ किताब की तरह
तेरे साथ बीते हुए हर लम्हे को पिरोना चाहता हूँ ख्वाब की तरह
मैं जानता हूँ नहीं मिल सकता हूँ तुमको हर रोज़..
इसलिये ख्वाबों में आके गले लगाना चाहता हूँ मीठे एहसास की तरह.
गले मिलता हूँ जब मैं तो आँखें मेरी नॅम हो जाती हैं
भीगी हुई पलकों से लिपट के रोना चाहता हूँ तेरी याद की तरह..
चंद पल जब रह जाते हैं सवेरा होने में..जी भर के रोना चाहता हूँ
एक बार गले लगा लेना चाहता हूँ इस रात के खूबसूरत एहसास की तरह
–गौरव


नज़रों की ज़ुबान
सिमटे वो हम में इस कदर
कि हमारे जज़्बात बह गये..
बरसों से दिल में बसे एहसास थम गये..
नज़रों नज़रों में होने लगी हमारी बातें..
आँखें बन गयी दिल की ज़ुबान..
कहने लगी तुम्हारे दिल की कहानी..
अब कोई कुछ ना कह पायेगा..
प्यार तुमसे बेपनाह है
आँखों आँखों में बयाँ हो जायेगा.
-गौरव
Nazron ki zubaan
Simate wo ham mein is kadar ki hamare jazbat bah gaye..
Barson se dil mein basey ehsaas tham gaye..
Nazron nazron mein hone lagi hamari batein..
Aankhein ban gayi dil ki zubaan..
Kahne lagi tumhare dil ki kahani..
Ab koi kuch na kah payega..
Pyar tumse bepanah hai
Aankhon aankhon mein bayan ho jayega.
-Gaurav

तेरी आंखो मे जो अजब सा नशा है
क्या बताऊँ दिल किस कदर तुझ पर फिदा है
उफ तेरी ज़ुल्फ़ों का वो घना अंधेरा
चुराता है दिल जैसे हो कोई लुटेरा
तेरे गाल पर वो जो काला काला तिल है
हाये उसे देख मचलता ये दिल है
वो तेरा बार बार मुझसे नज़रें चुराना
और मेरा यू ही तेरे सामने आ जाना
खुदा जाने कब तू कहेगी अपनी ज़ुबानी
अब शुरू की जाये अपनी प्रेम कहानी
कुछ बातें होंगी कुछ मुलाकातें होंगी
कहीं सपने सजेंगे कहीं नींदें उड़ेंगी
धीरे धीरे बढ़ेगी ये बेक़रारी
और छा जायेगी कुछ कुछ खुमारी
खो जायेंगे हम एक दूसरे में
तू समा जायेगी मुझ में और मैं तुझ में
भर जायेगी खुशियों से ये ज़िंदगानी
मैं तेरा राजा और तू मेरी रानी