Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Poem on First Love, Hindi Poem on long distance love, Hindi Poems for Lover, Hindi shayari for lost love, Miss You Love Poem, One Sided Love Hindi Poems, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poem – Veh Pal

‘वह पल’

सालों का इंतज़ार एक पल बनके खड़ा था

चाह तो थी कुछ और लेकिन समय विपरीत ही चल पड़ा था ।।

पल की नज़दीकी क्षणिक और थी

समय का चक्र भी मानो स्थल सा पड़ा था ।।

आते ही उसके मैं समझ से बाहर खड़ा था

मानो किसी बंजर जमीन को पानी का स्पर्श मिला था ।।

चाहता तो था उसे रोकना पर इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में

खुद को साबित करना अभी बाकी बचा था ।।

-सुमित रघुवंशी

How to read:

Vah Pal

Salo ka intzar ek pal banke khada tha

Chah to thi kuch aur lekin samay vipreet hi chal pada tha

Pal ki nazdeeki shanik aur thi

Samay ka chakra bhi mano sthal sa pada tha

Aate hi uske mai samajh se bahar khada tha

Maano kisi banjar zameen ko paani ka sparsh mila tha

Chahta to tha usey rokna par is bhag-daud bhari zindagi mei

Khud ko sabit karna abhi baaki bacha tha.

-Sumit Raghuvanshi

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem On Her Eyes, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi love shayari for wife, Hindi Poem for A Girl, Hindi Poems for Lover, Mad in Love Hindi poems, Romantic shayarii for wife

Hindi Love Poem on Her Intoxicating Eyes-Maikhana Yad Aya

मैखाना याद आया

तेरी आँखों की बात हो तो पैमाना याद आया!
उल्फ़त जो याद आयी तो मैखाना याद आया!

दुनिया वाले करते है इश्क़ और गम की बातें!
जब भी देखा शमा को तो परवाना याद आया!

ज़माने भर की बातो में कही भूल न जाना हमें!
अक्सर ख्वाबों में तेरा मुस्कुराना याद आया!

बरसात के मौसम में वो बहुत याद आये हमें!
उनकी जवानी और अपना ज़माना याद आया!

किसी ने पूछा हम से की इश्क़ कैसे करते हो!
फरहाद, रांझा, मजनूँ सा दीवाना याद आया!

-अनूप

AnoopS ©

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem on Lust, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover, Hindi shayari for lost love, I am in love Hindi Poems, Intimate Hindi Love Poems, Mad in Love Hindi poems, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Passionate Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poem on Midnight Romantic Thoughts-Raat Ki Khumari

रात की खुमारी 

मूक अँधेरी रात में
किसने छेड़ी बांसुरी की विरह तान 
कसमसाती हैं कलियाँ 
सनसनाते हैं कुछ गुमसुम अरमान 
बहती चपल बयार 
दिल का दुखड़ा कोई गुनगुनाती है 
साजन की याद में 
तड़पती विरहन कोई कुनमुनाती है 
चाँद है बरसाता 
नभमंडल से स्वेत अनुरागी कण 
धरा चूमती जिनको 
रसीले अधरों से हर-पल हर-क्षण
अप्सरा करती श्रृंगार 
थामकर हाथों में अलौकिक दर्पण 
झिलमिल तारे झूमकर 
करते शुभ बेला में यौवन अर्पण 
पारदर्शी हिम शिखर
आईनेदार दरख्तों पर खड़ी है
सफ़ेद आँचल तले 
उजली हिरे मोतियों से जड़ी है
मौन अमलतास की 
कोमल पत्तियाँ देखो चुलबुलाती हैं 
ओस की रेशमी बूंदें 
चांदनी की फुहार में कुलबुलाती हैं
भोर अभी आना मत 
मनभावन चांदनी अभी कुँवारी है
जवां है इक मधुशाला
बावली रात की अजीब खुमारी है 

-किशन नेगी ‘एकांत’

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi love poems, Hindi Love Poems by Readers, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem

Hindi Poem Praying for Love-Ae Khuda Uske Sath Rakh

ऐ खुदा उसके साथ रख
थोड़ा पास रख
उसकी ख़ुशी के लिए तेरे पास आया हूँ
मेरी दुआ अब तेरे क़दमों में रख

मानता हूँ भूल गया था मैं
लेकिन अब वापिस आया हूँ तो निराश न रख

बच्चा समझ के माफ़ कर दे मुझे
तेरे क़दमों में मेरे लिए थोड़ी सी जगह रख
ऐ खुदा उसके साथ रख
थोड़ा पास रख

प्यार करता हूँ मैं उस से बेपनाह
दूर होके नहीं रह सकता उसके बिना

शादी न सही
लेकिन उसको मेरी नज़रों के सामने रख
ऐ खुदा उसके साथ रख
थोड़ा पास रख

-The Fiend

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem on Imaginary Love, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems by Readers, I am in love Hindi Poems, Mad in Love Hindi poems, Waiting for love Hindi Poems

Longing for Love Poem – Kash Kash

काश…काश…

कहने की हैं बातें
डरता हूँ
जब सोता हूँ रातें
सोचता हूँ

काश हम मिलें
कुछ बोलें
दर्द सिले
कुछ न टोले

चाहता नहीं हूँ
पर चाहता भी हूँ
क्यों यह रिश्ता
नहीं जाता बरिस्ता

चलो कुछ लम्हों के लिए
बन जाओ मेरे लिए
मैं रहूँ तुम्हारी बाहों में
और तुम मेरी सांसों में

काश …काश …

-रोहन भरद्वाज

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem for Marriage, Hindi Love Poem on Lust, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Intimate Hindi Love Poems, Passionate Hindi Love Poems

Hindi Love Poem-Kabhi Do Hamein Bhi Yah Mauka

कभी दो हमें भी यह मौका,
सजदे में तेरे झुक जाएं हम,
लेके हाथ तेरा हाथों में,
प्यार की चूड़ियाँ पहनाएं हम
कभी दो हमें भी यह मौका,

कभी दो हमें भी यह मौका,
ज़ुल्फों की छाँव में रहने का,
तेरे कानों में गुफ़्तगू कहने का,
कभी दो हमें भी यह मौका,

कभी दो हमें भी यह मौका,
होठों से होठ मिलाने का,
तेरी बाहों में सो जाने का,
रात में तेरे ख्वाबों में जी लेने का,
कभी दो हमें भी यह मौका,

कभी दो हमें भी यह मौका,
शाम के एहसास का,
गहरे से जज़्बात का,
आँखों में डूब जाने का,
कभी दो हमें भी यह मौका,

कभी दो हमें भी यह मौका,
नज़्म में तुझको दिल दे जाने का,
ग़ज़ल में तेरे गीत गुनगुनाने का,
सुरों की ज़िन्दगी में तेरे शामिल हो जाने का,
कभी दो हमें भी यह मौका,

कभी दो हमें भी यह मौका,
ज़िन्दगी की मुकम्मलता का,
दुल्हन बन के तुम्हारे घर आजाने का,
सुहाग की सेज पर हमको प्यार जताने का,
कभी दो हमें भी यह मौका,

कभी दो हमें भी यह मौका,
सुबह आँख खुले तो तेरे दीदार का,
बाहों में सुलगते से जिस्म का,
मांग में तेरी सिन्दूर भर देने का,
कभी दो हमें भी यह मौका,
खुदको जाता देने का,
अपना प्यार दिखने का,
कभी दो हमें भी यह मौका
-गौरव

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem-Likh Na Sake

लिख न सके
बहुत कुछ सोचा पर कम लिखूं
कभी आप कभी मैं कभी हम लिखूं
आप का प्यार लिखूं आप की वफा लिखूं
आप की शरमो हया लिखूं
आप की बातें लिखूं
आप के साथ बितायी हसीन रात लिखूं
अब आप ही बताइए कि मैं क्या लिखूं
-नेहा चौधरी