Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem for Her-यादें

तेरी यादों का मारा हूँ.….love-wallpapers-love-33002163-1920-1200
कभी पागल कभी आवारा हूँ..
कभी तेरे खयालों में खो जाता हूँ..
कभी ख़यालों में ही तेरे संग जी लेता हूँ..
कभी नींद में भी बेचैन हो जाता हूँ..
तुझे सोचते रहना, तुझे चाहते रहना..
बस एक यही काम अब मुझे है करते रहना.
तू मेरी क़िस्मत में है ही नहीं जाना
पर दिल मेरा ये बात आज तक ना माना..
मैं तेरा इंतज़ार करूँगा..
इस जनम में क्या
हर जनम में तुझपे ये जान निसार करूंगा
-इशान चोधरी 
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poems by Readers, Passionate Hindi Love Poems

Fire of Love-इश्क़ की अगन

ये इश्क़ की अगन लगे तो मोरा तन मन ही जल जाये,love fire
जो तेरी लगन लगे तो मेरी सुधबुध ही खो जाये,
वो देश गया था पराए जो मुझको दिल से भुलाये,
फिर यादों ने जब जकडा वो दिल से मुझको बुलाये,
ये इश्क़ की अगन लगे तो मोरा तन मन ही जल जाये,
सांझ लगी कांटों सी, हवा भी दर्द को लाये,
जब बातें करती हैं रातें, सपनों में तू ही आये,
आँखों में आंसु रहते हैं जब नज़रों में तू छाये,
ये इश्क़ की अगन लगे तो मोरा तन मन ही जल जाये,
इस दिल का कतरा कतरा कहता तेरा पयार है मुझको पाना,
ना पाऊँ तुझे तो मर जाऊँ सांसो को अब ना रहना,
बिन तेरे क्या है जीना, जीना मुझको ना जीना,
ये इश्क़ की अगन लगे तो मोरा तन मन ही जल जाये,
जो तेरी लगन लगे तो मेरी सुधबुध ही खो जाये|
-गौरव
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem for Her-मेरे प्यार

मेरे प्यार् पर मुझको नाज़ है, Love_Heart
वो भीना भीना सा एहसास है,
मेरे प्यार् सा दुनिया में ना कोई खास है,
इस दिल पे हाथ वो रखती है,
मेरे दिल को वही जंचती है,
जब दिल को अपने ढूँदू मैं
तो नटखत सी मुस्कती है,
मैं प्यार् में तेरे लुट जाऊँ,
मैं प्यार् में पागल हो जाऊँ,
मैं बन के दीवाना तेरे इश्क़ का
तेरे दिल में कहीं समा जाऊँ
मैने मन को अपने समझाया,
इस दिल को कितना बहलाया,
पर ना माना जब
दिल में तेरी तस्वीर को सजया
इस दिल को तेरी प्यास है,
तू हर पल मेरे पास है,
सुबह से लेके रात तक
बस प्यार् का हरदम साथ है,
मेरे प्यार् पर मुझको नाज़ है.
-गौरव
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poems by Readers, Intimate Hindi Love Poems, Love Poems for Valentines Day, Passionate Hindi Love Poems

Valentine’s Day Love Poem-वॅलिंटाइन की रात

एक वॅलिंटाइन की रात,be-my-valentine
वो मेरे दिल के पास,
आँखों से आँखों ki होने लगी बात,
तेरे पास फिर मैं आया
गोद में तुझे उठाया,
तेरी ज़ुल्फ़ों को
अपने हाथों से मैने सजाया,
फिर बैठ के तेरे सामने कही दिल की बात
इस वॅलिंटाइन की रात
मेरी प्रिन्सेस तुम हो बहुत खास,
सोचा तुमको आज मैं तोहफा क्या दूँ खास,
जो हर पल रहे तेरे दिल के पास,
फिर मैने हाथ बढ़ाया
तुझे गले से लगाया,
तेरे होंठों से अपने होंठों को
मैने फिर मिलाया,
खोल के तेरी ज़ुल्फ़ें
सितारों से सजाई,
प्यार के इन रंगों से
तेरी तस्वीर आज बनाई,
तुम थी बहुत खामोश
पर धड़कन में कुछ शोर था,
कह रही थी वो भी मुझसे
कि तेरे दिल में ना कोई और था,
फिर मैने तुझे सताया
ये कहके तुझे मनाया,
चुपचाप तू ना रहना
तू भी कुछ कहना,
मेरे साथ साथ तू भी प्यार के गीत गाना,
सजदे में तेरे झुक के मैं तुझको आज बताऊँ,
अब सारी उमर मैं वॅलिंटाइन तेरे साथ मनाऊँ,
बस तेरे साथ मनाऊँ.
-गौरव
Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers

Hindi Love Poem for Her-तुम 

तुम s
तुम होना ना खामोश कभी,
आँखों में नमी ना लाना कभी,
जो भी हो कह देना मुझसे,
मुझसे छुपाना ना कुछ भी कभी,
जब भी होगी उदास तुम कभी,
तुम्हारे गम चुराऊँगा,
फिर भी ना मुस्काई अगर,
तो गुदगुदी खूब मचाऊँगा,
अगर फिर भी हो तेरी आँख में आँसू,
तो गले से तुझे लगाऊँगा,
समेट के तेरे हर जज़्बात,
दिल में तुझे छुपाऊंगा,
कभी ना जाने दूँगा दूर,
कभी ऐसा तुझमे समाऊँगा,
भूल जायेगी हर गम अपने,
इतना तुझे हसाऊंगा,
-गौरव
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Love Poems for Valentines Day

Valentine Day Love Poem-जब से आये हो ज़िंदगी में

जब से आये हो ज़िंदगी में ये लम्हे सुहाने हो गए, Valentine Day (4)
हर साल देते हैं खुमारी जो फरवरी में मचल गए,
वो था वैलेंटाइन वीक जो ज़िंदगी को छू गया,
कुछ करके गहरा जादू जो दिल में पानी बन गया,
रोज़ डे को जो दिया गुलाब वो वैलेंटाइन डे को खिल गया,
प्रोपोस डे किया था जो तुमको वो चॉकलेट की मिठास में घुल गया,
टेडी डे पे दिया था टेडी प्रोमिस डे पर वादे,
होंगे हर पल साथ तुम्हारे चाहे दिन हो या हो रातें,
चूम तुझे ये एहसास दिलाऊँ किस डे तेरे साथ मानाऊँ,
जब भी हो उदास ये दिल हर पल तुझे गले लगाऊँ,
हग करके हग डे पे दिल में तुझे अपने बसाऊँ,
अब वो दिन भी आ गया प्यार का फूल जो खिल गया,
थी तुम मेरे सामने हाथों में था हाथ,
कुछ मुस्काके हमने बोला कुछ शर्माके राज़ ये खोला,
प्यारी परी जब तुम हो साथ वैलेंटाइन डे मेरा खास,
अब है मेरे दिल का कहना हर वैलेंटाइन तेरे साथ में रहना,
हमेशा तेरे साथ में जीना
-गौरव
Posted in Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Poem on Dream Girl, Hindi Poem on First Love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems

Hindi Poem on First Love: मेरा पहला सच्चा प्यार्

heart-3056182_960_720
आती है वो हर रोज़ सज धजकर,
कभी ग्रीन-ब्ल्यू सूट तो कभी जीन्स टॉप पेहनकर,
मैं कभी बराबर में बैठता हूँ तो कभी उसके पीछे,
मेरा दिल रखता है उसकी यादों को सींचे,
मुझे देखकर मुस्कुराती है,
पर मुझे क्यों ऐसा लगता है
कि लड़कियाँ  ऐसे ही बेवाकूफ बनाती हैं,
मेरा दिल धडकता है कई बार उसको देखकर,
क्यों कि रब ने बनाया है उसको बड़ा तराशकर,
वो शर्माती रहती है,
लेकिन जानता हूँ मुझसे प्यार् ज़रूर करती है,
मगर ना जाने ज़ुबान पर लाने से क्यों डरती है,
थोडी अनजान है इस प्यार् की दुनिया में
समझ जाएगी,
प्यार् की दुनियाँ जननत है
जान जायेगी,
जब पहली बार उसे देखा था ,
मैं तो उस पर मर मिटा था,
मेरा हर पल इसका गवाह है,
कि उससे बेशुमार मुहब्बत करता हूँ,
क्योंकि उसकी हर एक अदा को लाइक करता हूँ,
गुस्सा बहुत आता है,
जब मेट्रो स्टेशन पर मेल चेकिंग हो रही होती है,
और वो मेरा इंतज़ार करती रहती है,
जब मैं प्लेटफार्म पर पहुंचता हूँ,
तो उसकी ट्रेन जा रही होती है,
फिर पूरा दिन सेड जाता है,
वो क्लास में केमिस्ट्री को समझ रही होती है,
पर मैं उसके दिल की केमिस्ट्री को समझता रहता हूँ,
इतना भी खराब नहीं योगेश् मेरा नाम,
और क्या क्या बताऊँ अपने दिल का हाल…
-योगेश जमदाग्नी