Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi love poems with English translation, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi love shayari for wife, Love poems for Propose Day

Hindi Love Shayari for Valentine -दिल की किताब

neverland_vacation-wallpaper-1366x768

मेरे दिल की किताब में
मैंने तुझे सजाया
मेरी हर याद में
मैंने तुझे बसाया
मेरी हर फरियाद में
बस तेरा नाम आया
दिन में रात में
तेरा ख्याल आया
धूप में बरसात में
सामने तुझे पाया
ख़ुशी में गम में
तूने साथ निभाया
अब मेरी ज़िन्दगी में
मैंने तुझे हमसफ़र बनाया

-अनुष्का सूरी

English Translation:

In my heart’s book

I placed you with dignity

In my each memory

I missed you

In my every prayer

Only your name came

In day In night

I only thought about you

In sunshine, in rain

I found you besides me

In happiness, in sorrow

You stood besides me

Now in my life

I chose you as my soulmate

-Anushka Suri

 

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Imaginary Love, Hindi Love Poem on Lust, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Love Songs, Hindi Poem for A Girl, Hindi Poem on Dream Girl, Hindi Poem on First Love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Love poems for Propose Day, Love Poems for Valentines Day, Miss You Hindi Love Shayari

Hindi Love Shayari for Her – एक ख्वाब

girl_with_headphone___by_cs9_fx_design-wallpaper-1366x768

दिल ने देखा एक ख्वाब
ख्वाब में थी तुम
हाँ तुम, तुम

तुम्हारा सुन्दर भोला चेहरा
ज़ुल्फ़ों का कुछ रंग सुनहरा
देख के तुझको दिल बेचारा
हो गया तेरा, हाँ बस तेरा

नींद जब खुली मेरी जाना
तब ये जाना तूने न जाना
मैं तो हूँ तेरा आशिक़
क्यों तुझसे हूँ बेगाना

तू ही मेरी रूह की राहत
तू ही मेरी पहली चाहत
काश हो जाये ऐसी रहमत
तू मिल जाये मुझको जन्नत

दिल ने देखा एक ख्वाब
ख्वाब में थी तुम
हाँ तुम, तुम

-अनुष्का सूरी

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems for Birthday, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Love Shayari for Him, Hindi love shayari for wife, Hindi Poems for Lover, Love Poems for Valentines Day, Mad in Love Hindi poems, Romantic shayarii for wife, Will you marry me Hindi love poems, Will You Marry Me Poems, Will You Marry Me Shayari

Hindi Love Shayari-तुम

lovers_5-wallpaper-1366x768
फ़िज़ाओं में आई सब बहारों की गुलिस्ता हो तुम
चहरे पर हमारे जो मुस्कान है उसकी वजह हो तुम
इस अंधेरों भरी ज़िन्दगी का उजाला हो तुम
दर्द भरी राह में बस एक मसीहा हो तुम
हर गम हर दर्द की दवा हो तुम
एक अनदेखे अनजाने ख्वाब की हक़ीक़त हो तुम
प्यार की मीठी टकरार हो तुम
मेरी जीत मेरी हार हो तुम
मेरे दिल के सागर का किनारा हो तुम
क्या कहें खुदा से सोचते हैं
हमारे लिए तो खुदा हमारा हो तुम
-दीपाली दभाई
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Love Poems for Valentines Day, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Shayari- कश्मकश

winter_love-wallpaper-1280x1024

दबे दबे होंठो से कुछ बात
आज कह दो
दिल मैं जो दबाये हैं वो अरमान
आज कह दो
कह दो कि
मुझसे कितना प्यार करते हो
कह दो कि
दिल में सिर्फ मुझको रखते हो
न कह सको अगर होंठो से कुछ,
तो प्यार के कुछ ख़त मेरे नाम कर दो
कुछ तो कहो कुछ इशारा तो दो
हवाओं के झोंको से कह दो
या खूबसूरत फ़िज़ाओं से
बस प्यार है मुझसे एक बार तो कहदो
नहीँ कहते हो मुझसे कुछ तब भी कुछ इशारे होते हैं
ना जाने क्या कशिश है तुम्हारी आँखों में
कि देख के मुझे ये झुक जाती हैं
थोड़ी थोड़ी हया आती है इनको
और लज्जा से ये शर्मा जाती हैं
कभी कभी दांतो से होंठों को  दबाने लगते हैं
तो कभी कभी खुद मैं सिमटने लगते हैं
शायद ये दिल को पहली बार हुआ है
कुछ मीठा सा एहसास है
कई लोगो ने मुझसे कहा शायद तुम्हे भी प्यार हुआ है
कैसे ये जान लूँ क्यों लोगों की बात मान लूँ
एक बार ही सही दबे दबे होंठो से कुछ बात कह दो
कि है आग प्यार की आपके दिल में दबी कहीं
इतना एक बार कह दो
मेरी कश्मकश को एक नाम दे दो
प्यार का कोई पैगाम दे दो
फिर लिखो कोई दिल की कहानी
कि थी कोई हीर जो थी रांझा की दीवानी
जिसने माना था तुम्हें प्यार और कहा था
कि दबे दबे होंठो से कुछ बात कह दो
कि  है तुम्हें भी है प्यार मुझसे
इतना बस एक बार कह दो
-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Will You Marry Me Poems, Will You Marry Me Shayari

Hindi Love Poem Proposing Girl for Marriage- तेरी अदाएं

love_tree-wallpaper-1366x768

तेरी निगाहें,
तेरी अदाएं
तेरी पनाहें,
उफ़ ये फिज़ाएँ
आशिक़ बनाएं
जीना सिखाएं
तुझको ही देखें
तुझको ही चाहें
तुझको ही पूजें
तुझको ही पाएं
ये तेरा चितवन
हो जैसे चन्दन
प्रेम का बंधन
दिल की ये धड़कन
बढ़ती ही जाये
तुझको बुलाये
जब तू मिलेगी
ज़िन्दगी खिलेगी
मेरी हमसफ़र
क्या तू बनेगी?

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Poem on Dream Girl

Hindi Love Shayari for Her – जब तू काजल लगा के आये

blue_eyes___blue_eyes___-wallpaper-1366x768

चांदनी रात भी जल जाये जब तू काजल लगा के आये

ये दिल भी मेरा हलचल मचाये जब तू काजल लगा के आये

होंठों पे हँसी बार बार आये जब तू काजल लगा के आये

परवाना शमा को भूल जाये जब तू काजल लगा के आये

मेरा दिल भी गीत कोई गाये जब तू काजल लगा के आये

नजरें कटीली खंजर चलाये जब तू काजल लगा के आये

दिल पे मेरे घाव बनाये जब तू काजल लगा के आये

आँखों ने ये क्या कर डाला कैसे तुमको हम बताय जब तू काजल लगा के आये

जादू नजरें रहीँ चलाये जब तू काजल लगा के आये

प्यार की इंतहा शोर मचाये जब तू काजल लगा के आये

दिल पल पल कहता मुझसे आँखे तुमको देखी जाएं जब तू काजल लगा के आये

बस बहुत कह दिया अब नही कहना ओ मृगनयनी सी आँखों वाली

मेरी आँखों में बस जाये जब तू काजल लगा के आये।

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem on Dream Girl, Love poems for Propose Day, Love Poems for Valentines Day

Hindi Love Poem for Girlfriend-जान तेरे नाम

लाल गुलाब की क्या मजाल animated_rose1.
जो तुम्हारे सामने खिल जायें
तुम एक बार इशारा करदो
हम यहीं धूल हो जायें
झील सी गहरी नीली आँखें
मीठी मीठी मिश्री सी बातें 
लम्बे काले घनेरे बाल
हाय मतवारी तेरी चाल
अगर हो जाये कुछ गुस्ताखी
आज दे देना हमको माफी
जबसे तुमको देखा है
खुद से हुये बेगाने
तुम को बार बार सोचा है
तू माने या ना माने
आज मैं भी एक एलान करता हूँ
मैं ये जान तेरे नाम करता हूँ
-अनुष्का सूरी