Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Him, Love Poems for Valentines Day

Hindi Shayari for Him-आज ख़ुशी का आलम है

love_car-wallpaper-1366x768

आज ख़ुशी का आलम है
साथ में मेरा जानम है
तेज़ दिल की धड़कन है
साथ में मेरा हमदम है

आज मैं हवा में उड़ूँ उड़ूँ
आज मैं खूब बहकूँ चहकूं
गुलाब सा खिला खिला चेहरा
रूप मेरा महका निखरा

ऐ तेज़ हवा ज़रा थम जा
वक़्त ज़रा तू भी थम जा
करने दो मुझे महसूस ज़रा
ये एहसास प्रेम भरा

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Poems for Lover

Hindi Love Poem for Him-रंग खिलता जाये

 girl-1352914_960_720
मेरा रंग हुस्न का खिलता जाये,
तू ही मेरे दिल को भाये,
मुझ पे चढ़ी जवानी योवन छाये,
मैं हुई बावरी तेरी,
मैं हुई दीवानी तेरी,
ख़यालों में तेरे जब भी डूबूं,
तेरी ही बाहों में झूमूँ,
तितली के मैं साथ चलूँ,
और दिल में तेरे रहलूँ,
ये प्यार कैसे रंग सजाये,
मेरा रंग हुस्न का खिलता जाये,
तस्वीर तेरी मैं रोज़ बनाऊँ,
प्यार के रंगों से उसे सजाऊँ,
मैं गुस्सा होके उससे रूठूँ,
उससे ही मैं तो कह दूँ,
कैसे कैसे रोग लगाये,
ये प्यार कैसे रंग सजाये,
मेरा रंग हुस्न का खिलता जाये,
तू ही मेरे दिल को भाये.
-ट्रू लव
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem for Him and Her-तुमसे ही प्यार है

flower-3111821__340.jpg
पास आये तो जीने की वजह बन गये,
धीरे से मुस्कुराये यूँ की दिल की सदा बन गये,
धडकनों पे ना ज़ोर रहा,
ये दिल तुम्हारा हो गया,
खुद बा खुद ना जाने कब प्यार तुमसे हो गया,
अब बिन देखे तुम्हें ना चैन है,
ये रातें भी बेचैन है,
कब आँख खुले ये दिन होगा,
दीदार तुम्हारा कब होगा,
इस दीदार ने इतना तड़पाया,
धड़कन को मेरी थमाया,
अब दिल को करार तब आयेगा,
जब इज़हार-ए-इश्क़ तुमसे हो जायेगा,
सुबह की पहली किरण खिली,
मुझको ना मंज़िल मिली,
यूँ देखता रहा हर पल घड़ियों को
कि तुम अचानक आ गये,
अब हाल मेरा बेहाल है,
कैसे कहूँ तुमसे प्यार है,
फिर देख मुझे तुम मुस्काये
कि जोश का संचार हुआ,
लेके हाथ में हाथ तेरा
दिल की बात को कह गया,
कि पास जब से आये हो
जीने की वजह बन गये हो,
धडकनों पे ना अब इख़्तियार है,
अब नहीं डरता ये कहने से कि
बस तुमसे ही प्यार है,
बस तुमसे ही प्यार है
-गौरव
Posted in Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, I love you Hindi Poems

Hindi Love Poem for Him-कितना प्यार करू तुमसे

boy-1042683_960_720

ना जाने क्यों वो मुझसे इतना प्यार करता है
मेरी हर चीज़ का खयाल रखता है
इन छोटी सी आँखों में सपने सुहाने लिये
क्यों मेरे आने का इंतज़ार करता है
उसकी मुस्कुराहट पे हम मर गये
ना जाने कब हम उनके दिल में समां गये
जिस की हासी पे मरने का दिल करता है
जो कह दे तो फिर से जीने का दिल करता है
ऐसा हमसफर मिला है मुझे
जिसके प्यार के लिये जान देने का दिल करता है
क्या कहूँ और उसकी तारीफ में
बस यूँ ही उससे प्यार करने का दिल करता है

-कविता परमार

Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Miss You Love Poem, Short Hindi Love Poems

Romantic Poetry- तेरे लिये ही

indian-622358_960_720

तेरे लिये ही सजती हूँ सँवरती हूँ
होती हूँ मैं अच्छे से तैयार
कभी तो फुरसत से
मुझको भी तू ले निहार
ये मेरे माथे की बिंदिया
हाथों की मेरी चूडियाँ
तुझको पुकारती हैं सजना
आजा अब कैसी मजबूरियाँ

– अनुष्का सूरी

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Love Shayari for Him, Hindi love shayari for wife, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Love Poems for Valentines Day, Mad in Love Hindi poems

पास आए हो – हिन्दी प्रेम कविता

couple-1363969_960_720

पास आए हो तो अब दूर मत जाना

मुझसे किये वादे तुम अब निभाना

वो मेरा ठुमक आता देख के राह भूल जाना

और तुम्हारा मुझे देख वो धीरे से मुस्काना

वो एक दूजे कि याद में खुद को तड़पाना

वो मिलना रोज़ चाहे कुछ भी कहे ज़माना

जब भी मिलो तब एक ही बात दोहराना

तुमसे ही है प्यार ओ जाने जाना

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Love Shayari for Him, Hindi love shayari for wife, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poetry-फूलों से क्या मैं कह दूँ

फूलों से क्या मैं कह दूँ कि अब खिलना छोड़ दो

क्यों मुझसे तुम कहती हो मुझसे मिलना छोड़ दो

तुम्हारी मीठी बातें दिल को देती हैं मेरे सुकून

तुमको मैं क्या बताऊँ इश्क़ का मुझ पर है कैसा जुनून

लम्बी हैं रातें और छोटे नहीं है दिन

तुम बिन तुम बिन तुम बिन

अब आ भी जाओ मत लो मेरे सबर का इम्तिहान

तुम्हारे इश्क़ में कर दूं मैं खुद को कुर्बान