Posted in Hindi Love Letters, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Letter – रोज़ तुझे पैगाम लिखा

love_letter-wallpaper-1366x768

इन्तहां लिखी इकरार लिखा
पल पल का इंतज़ार लिखा
तेरी यादों को दिल में बसा के
हर रोज़ तुझे पैगाम लिखा
सूने सूने तुझ बिन जीवन को
पतझड़ का मौसम लिखा
तेरी यादों के नील गगन में
तन्हा कोई मंज़र लिखा
तुझ बिन चलती इन सांसो को
निष्प्राण कोई जीवन लिखा
मेरे खयालों के हर पन्ने में
तेरा ही कोई ज़िक्र लिखा
रूठी रूठी रातों में
जगती हुई इन आँखों में
आंसुओं का सैलाब लिखा
तुझ बिन कहीं हैँ खोये रहते
जीते हुए भी पल पल मरते
तेरी इन यादों का हर बातों का
हर लम्हा हर पल लिखा
तेरी यादों को दिल में बसाके
रोज़ तुझे पैगाम लिखा।

-गौरव