Posted in Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Shayari for Boyfriend

Hindi Poem for Him-Ishq

इश्क़
इश्क़ किया है तुमसे
तुम्हारी इबादत की है
दिल दिया है तुमको
तुमसे मुहब्बत की है

मेरे दिल के हो तुम राजा
तुम्हारे लिए है घर मेरा सजा
तुमसे ही दिन है मेरा
तुमसे ही मेरी रात है
तुम हो तो सब बात है
तुमसे ही सब जज़्बात हैं

मांगती हूँ बस खुदा से दुआ हर दिन
न दिन आये ऐसा जब रहना हो तुम्हारे बिन

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem to Propose a Girl, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Poem on First Love

Hindi Love Poem Expressing Love to Girl-फूलों की खुश्बू

फूलों की खुश्बू love
चाँद सा निखार
जीने की आरज़ू
अपनों से प्यार
सोचता था तुझे
कल भी यूँ ही
और आलम देखो
आज भी खोया हूँ यूँ ही
बस तेरे खयालों में
आज भी मैं
बहुत बार सोचा
दिल की बात कह दूँ
दिल में जो बातें हैं
तुझको बता दूँ
लेकिन डरता हूँ
कहीं तू ना रूठ जाये
जान के ये बात कि
मैं तुझ पर मरता हूँ
पर आज इस दिल पर काबू नहीं
छाया है तेरा जादू मुझ पर कहीं
आज मैं ये इकरार करता हूँ
मैं कल भी तुझसे प्यार करता था
और आज भी सिर्फ तुझसे प्यार करता हूँ
हाँ मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ
मैं तुझसे प्यार करता हूँ
नहीं मालूम मुझे तू मुझे अपना माने या ना माने
पर मैं तुझसे प्यार करता हूँ
मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ

-अनुष्का सूरी